पार्श्व गायिका आशा भोसले का जीवन परिचय (Asha Bhosle biography in Hindi) ऐसी महिला जोकि न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी सबसे अधिक पहचाने जाने वाली भारतीय महिलाओं में से एक हैं. जिनका करियर 6 दशकों से अधिक रहा हैं जिन्होंने विभिन्न भाषाओँ में हजारों गाने, गजलें, भजन, पॉप, शास्त्रीय और कुछ लोक गीत गाये हैं. ऐसी महिला कोई और नहीं बल्कि हमारी फिल्म जगत की मशहूर प्लेबैक सिंगर ‘श्रीमति आशा भोसले’ जी हैं. इन्होने अपने गानों से करोड़ों दिलों में राज किया हैं और उपलब्धि अपने नाम की हैं. इस मशहूर गायिका के जीवन की कुछ जानकारी को आज हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप तक पहुंचा रहे हैं. तो चलिए सबसे पहले शुरुआत करते हैं उनके परिचय के साथ –
जीवन परिचय बिंदु | जीवन परिचय |
पूरा नाम (Full Name) | आशा भोसले |
अन्य नाम (Other Name) | द क्वीन ऑफ़ इंडीपॉप |
पेशा (Profession) | भारतीय प्ले बैक सिंगर, गायिका |
गुरु (Music Teacher) | दीनानाथ मंगेशकर (पिता) |
जन्म (Birth) | 8 सितंबर, 1933 |
उम्र (Age) | 85 साल |
जन्म स्थान (Birth Place) | संगली, संगली स्टेट, महाराष्ट्र, ब्रिटिश भारत |
राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
गृहनगर (Hometown) | संगली, महाराष्ट्र |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जातीयता (Ethinicity) | माराठी |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | विधवा |
कार (Car Collection) | ऑडी ए 8, ऑडी क्यू 7 |
नेटवर्थ (Net Worth) | 10 मिलियन (सन 2016 में) |
राशि (Zodiac Sign / Sun Sign) | कन्या |
पिता का नाम (Father’s Name) | दीनानाथ मंगेश्वर (अभिनेता) |
माता का नाम (Mother’s Name) | शेवंती मंगेश्वर |
भाई का नाम (Brother’s Name) | हृदयनाथ मंगेश्वर |
बहन का नाम (Sisters Name) | लता मंगेश्वर (बड़ी बहन), ऊषा मंगेश्वर एवं मीना खादीकर (छोटी बहन) |
पति का नाम (Husband’s Name) | गणपतराव भोसले (1949-1960) आरडी बर्मन (1980-1994 मृत्यु तक) |
बेटे का नाम (Son’s Name) | हेमंत भोसले एवं आनंद भोसले |
बेटी का नाम (Daughter’s Name) | वर्षा भोसले |
पोती का नाम (Granddaughter’s Name) | ज़ानई |
आशा भोसले जी का जन्म महाराष्ट्र के एक संगली शहर के गोहर के एक छोटे से घर में हुआ था. इन्होने एक संगीतमय परिवार में जन्म लिया था, जिनके पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर एक मराठी भाषी गोमंतक मराठा समाज से संबंध रखते थे, और वे मराठी म्यूजिकल स्टेज में एक अभिनेता एवं क्लासिकल संगीतकार थे. जब आशा केवल 9 साल की थी, तब उनके पिता की मृत्यु हो गई. इसके बाद उनका परिवार पुणे के कोल्हापुर में और उसके बाद फिर मुंबई में रहने लगा. आशा जी एवं उनकी बड़ी बहन ने अपने परिवार को आर्थिक रूप से समर्थन देने के लिए फिल्मों में गाना गाना एवं अभिनय करना शुरू किया. आशा जी एवं उनकी सभी बहनों को संगीत की शिक्षा उनके पिता ने दी थी, जोकि खुद एक बहुत बड़े संगीतकार थे. अपनी इसी शिक्षा के साथ उन्होंने अपने शुरूआती जीवन से बाहर निकलकर खुद का अधिकारिक तौर पर करियर बनाने का सोचा.
इस तरह से आशा जी ने अपने करियर के इस मुकाम तक पहुँचने के लिए बहुत संघर्ष किया, और दर्शकों को एक ही समय में आनंदमय और आनंदित करने वाले गाने दिए.
बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रीय फिल्मों में प्लेबैक गायन के अलावा आशा जी ने ऊस समय के संगीत के उस्तादों के साथ कई सहयोग किये.
आशा भोसले जी ने अपना पहला बंगाली भाषा में गाना सन 1958 में एचएमवी के बैनर तले गाया था. इस गीत को उन्होंने बिनोद चट्टोपाध्याय के साथ मिलकर गाया था जिसे मन्ना डे द्वारा लिखा गया था. इन्होने बंगाली में पूजा गीत काफी सारे गाये हैं, जैसे ‘गुंजो डोले जी भरमार’, ‘चोखे नाम ब्रिस्टी’ और ‘गुनगुन गूंजे’ आदि हैं. सन 1970 के दशक के मध्य में, आशा जी अक्सर सुधीर दासगुप्ता, नचिकेता घोष आरटीसी द्वारा लिखे बंगाली गीतों के लिए गाती थीं.
सन 1975 में उन्होंने आनंद आश्रम में किशोर कुमार के साथ ‘अमर स्वप्न तुमी’ गाना डुएट गाया था. इसके बाद उन्होंने काफी सारी बंगाली फिल्मों में गाने गाये. सन 1980 के दशक में उन्होंने ‘कुंजो बिहारी हे गिरिधारी’ भजन बंगाली में गाया था. इस तरह से वे एक के बाद एक कई सारे बंगाली गाते हुए लोगों के बीच में लोकप्रिय होती चली गई.
सन 1943 में आशा जी ने अपना पहला फ़िल्मी गीत ‘छला छैला नव बाला’ मराठी फिल्म ‘मजा बाल’ के लिए गाया था, जिससे उनके मराठी फिल्म इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत हो गई. किन्तु यह तो केवल शुरुआत थी, जिससे उन्हें ज्यादा ख्याति प्राप्त नहीं हुई. फिर आशा ने मराठी में एक पौराणिक फिल्म ‘गोकुल्चा राजा’ से अपने प्लेबैक गायन का प्रारंभ किया. इसके पश्चात एक के बाद एक आशा भोसले जी ने हजारों मराठी फिल्म गीत, भावगीत आदि गाए. इनके पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर के मराठी संगीत नाटक ‘नाट्य संगीत’ भी आशा भोसले की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था. सन 1950 से 60 के दशक के दौरान, आशा और उनकी बहन लता मराठी फिल्मों में मुख्य प्लेबैक सिंगर बन गई थीं. कुछ ऐसी मराठी फ़िल्में जिनमें आशा भोसले ने अपनी आवाज दी वे हैं मोल्करिन, जैत रे जैत, घरकुल, देवबाप्पा, संगत्ये आइका, सिंघासन, सामना, मराठा तितुका मेल्वावा और निवडुंग आदि. इन सभी के अलावा आशा भोसले जी ने ‘श्रीनिवास खाले’ द्वारा बनाये गए कुछ मराठी भक्ति गीत भी गाये हैं. इस तरह से आशा जी ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं.
आशा जी ने मात्र 16 साल की उम्र में अपने परिवार की इच्छओं के खिलाफ जाकर 31 वर्ष के गणपत राव भोसले के साथ विवाह कर लिया था. ये आशा जी की बहन लता मंगेशकर के निजी सचिव थे. हालांकि यह शादी बुरी तरह से विफल रही थी, और आशा जी एवं गणपत राव दोनों एक दूसरे से अलग हो गए. उस दौरान आशा जी और उनके 2 बच्चे हेमन्त और वर्षा भी थे, और तीसरे बच्चे से वे गर्भवती भी थी. इसके बाद आशा जी जब एक प्लेबैक सिंगर के रूप में काम क्र रही थी तब उनकी मुलाकात आर.डी. बर्मन जी से हुई. और फिर उनके बीच में नजदीकियां बड़ी और उन्होंने सन 1980 में शादी कर ली. यह शादी खुशहाल थी और सन 1994 में राहुल की मृत्यु हो गई तब तक इनकी शादी चली.
आशा जी को खाना पकाना बहुत पसंद हैं, और वे दुबई, कुवैत और यूके में सफल रेस्तौरेंट भी चलाती हैं. वे अक्सर कहती हैं कि यदि वे एक सिंगर नहीं होती तो एक रसोइया होती.
आशा भोसले जी के कुछ प्रसिद्ध गाने की सूची हम यहाँ दर्शा रहे हैं –
गाने | फिल्म | साल |
इन आँखों की मस्ती | उमराव जाना | सन 1981 |
चुरा लिया है तुमने जो दिल को | यादों की बारात | सन 1973 |
दम मारो दम | हरे राम हरे कृष्ण | सन 1971 |
दो लफ्जों की है | द ग्रेट गैम्बलर | सन 1979 |
जब छाए मेरा जादू | लूटमार | सन 1980 |
पिया तू अब तो आजा | कारवां | सन 1971 |
आइये मेहरबान | हावड़ा ब्रिज | सन 1958 |
ये मेरा दिल | डॉन | सन 1978 |
तन्हा तन्हा यहाँ पे | रंगीला | सन 1995 |
पर्दे में रहने दो | शिकार | सन 1968 |
दीवाना हुआ बादल | कश्मीर की कली | सन 1964 |
आजा आजा | तीसरी मंजिल | सन 1966 |
राधा कैसे न जले | लगान | सन 2001 |
ज़रा सा झूम लू मैं | दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे | सन 1995 |
तू तू है वही | ये वादा रहा | सन 1982 |
रंग दे | तक्षक | सन 1999 |
उड़े जब जब जुल्फें तेरी | नया दौर | सन 1957 |
मांग के साथ तुम्हारा | नाया दौर | सन 1957 |
हाल कैसा हैं जनाब का | चलती का नाम गाडी | सन 1958 |
एक परदेसी मेरा दिल ले गया | फागुन | सन 1958 |
ये रेशमी जुल्फों का अँधेरा | मेरे सनम | सन 1964 |
आओ ना गले लग जाओ ना | मेरा जीवन साथी | सन 1972 |
खातौबा | अली बाबा और चलीस चोर | सन 1980 |
दिल चीज क्या हैं | उमराव जान | सन 1981 |
दिल ले गई ले गई | दिल तो पागल हैं | सन 1997 |
अभी न जाओ छोड़ कर | हम दोनों | सन 1962 |
मेरा नाम हैं शबनम | कटी पतंग | सन 1971 |
जाइये आप कहा जायेंगे | मेरे सनम | सन 1965 |
जाने जां ढूंढता फिर रहा | जवानी दीवानी | सन 1972 |
रात के हमसफ़र | एन इवनिंग इन पेरिस | सन 1967 |
रंगीला रे | रंगीला | सन 1995 |
छोड़ दो आँचल | – | सन 1957 |
दुनिया में | अपना देश | सन 1972 |
आगे भी जाने न तू | वक़्त | सन 1965 |
इशारों इशारों मैं दिल | कश्मीर की कली | सन 1964 |
पसंद (Hobbies) | खाना बनाना, गाने गाना, सुनना एवं पढना |
पसंदीदा खाना (Favourite Food) | मछली एवं चिप्स |
पसंदीदा गायक या गायिका (Favourite Singer) | लता मंगेश्वर, मोहम्मद रफ़ी, किशोर कुमार, शिरली बसे, फ्रैंक सिनात्रा |
पसंदीदा अभिनेत्री (Favourite Actress) | मधुबाला |
पसंदीदा रंग (Favourite Colour) | काला एवं सफेद |
पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor) | राज कपूर |
पसंदीदा जगह (Favourite Place) | हिस्टोरिकल प्लेसेस |
कद (Height) | 5 फूट 2 इंच |
वजन (Weight) | 64 किलोग्राम |
आँखों का रंग (Eye Colour) | काला |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
त्वचा का रंग (Skin Colour) | साफ़ |
एक बार बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशम्मिया ने सूरत में हुए एक कार्यक्रम के दौरान आशा जी के पति आर.डी. बर्मन की गायन शैली को लेकर टिप्पणी की थी, कि वे नाक से गाना गाते हैं. इस बात से आशा बहुत खफा हो गई थी. इस स्टेटमेंट के बाद आशा जी की यह प्रतिक्रिया रही कि उन्होंने कहा – ‘यदि कोई भी बर्मन साब के बारे में यह कहेगा कि वे नाक से गाते हैं, तो उसके मुंह में थप्पड़ पड़ना चाहिए’.
आशा जी की गायन शैली की जितनी तारीफें करो कम हैं, क्योंकि ऐसी कलाकार की कला का कोई भी मोल नहीं होता हैं. वे अपने समय की ऐसी गायिकाओं में से एक थी, जिनके गाने ने लाखों, करोड़ों लोगों को उनका फैन बना दिया हैं. उनके गाने लोगों को इतने अधिक पसंद हैं कि आज भी उनकी जुबां पर वे गाने होते हैं. हालांकि आज भले ही उनके गानों का रीमिक्स नया रूपांतरण किया जा रहा हैं, लेकिन जो बात आशा जी की आवाज में थी वह बात आज के इन रीमिक्स गानों में कभी नहीं देखी जा सकती हैं. अतः अंत में बस इतना ही कह सकते हैं कि आशा जी हमारे भारत की फिल्म इंडस्ट्री का एक चमका हुआ सितारा हैं, जिन्हें कभी नहीं भूला जा सकता हैं.
आशा भोसले का जन्म संगली, संगली स्टेट, महाराष्ट्र, ब्रिटिश भारत हुआ था
आशा भोंसले की उम्र 89 वर्ष है?
आशा भोसले की दो बार शादी हुई थी.
पहले पति :-गणपतराव भोसले (1949-1960)
दूसरे पति :- आरडी बर्मन (1980-1994; मृत्यु)
Hemchandracharya North Gujarat University (HNGU) has announced the results for various UG and PG courses,…
Are you interested in learning about the Indian Army Ordnance Corps (AOC) Salary, Allowances, and…
RMLAU Result 2024 Declared: Check UG and PG Odd Semester Results at rmlau.ac.in The Dr.…
Rupal Rana's achievement of securing All India Rank 26 in the UPSC exams is not…
UPSC Calendar 2025 Released at upsc.gov.in: Check CSE, NDA, CDS, and Other Exam Notification, Application,…
JSSC Teacher Admit Card 2024 Released at jssc.nic.in: Download JPSTAACCE Call Letter Here The Jharkhand…