फ़िल्में, गाने, शिक्षा) (Amitabh Bachchan biography in hindi) (Birthday, net worth, caste, age, family, movie list, height, latest news)
अमिताभ अपने आप मे एक ऐसी शख्सियत है, जो भारत के साथ देश-विदेशों मे भी प्रसिद्ध है, हर वर्ग का आदमी चाहे बच्चा हो या बुढा सभी इनको बेहद पसंद करते है. इनके अनगिनत चाहने वाले है, इनकी अदा, इनकी आवाज, इनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. यही नहीं इनका व्यवहार जो हर किसी से एक सा है, और ये अपने फैन्स के लिये हर रविवार समय निकाल कर उन सभी से मिलने अपने घर के बाहर आते है. इनको बॉलीवुड का किंग या शहंशाह तथा महानायक जैसी कई उपाधियां दी गई है. इंग्लिश के साथ इनकी हिन्दी भी बहुत अच्छी है हम यदि यह कहे कि यह बॉलीवुड का अहम हिस्सा है या इनसे बॉलीवुड शुरू होता है, तो भी अतिशियोक्ति नही होगी. यह एक बहुत अच्छे एक्टर, सिंगर, लेखक, एंकर, निर्देशक और उससे भी ज्यादा बहुत अच्छे इंसान है. इनकी पहली आय मात्र तीन सौ रूपये थी जोकि आज करोड़ो मे बदल गई है.
नाम (Name) | अमिताभ बच्चन |
असली नाम (Real Name) | अमिताभ हरिवंशराय बच्चन |
नाम का मतलब (Meaning of Name) | जिसमे अत्यधिक आभा हो, असीमित प्रतिभा |
अन्य नाम ( Nick Name) | बिग बी, एंग्री यंग मेन, बॉलीवुड के शहनशाह |
जन्म तारीख(Date of birth) | 11 अक्टूबर 1942 |
जन्म स्थान(Place) | इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) |
राशि (Zodiac Sign) | तुला (LIBRA) |
उम्र( Age) | 78 साल |
जाति (caste) | कायस्थ |
पता (Address) | मुंबई |
स्कूल (School) | सिंधिया स्कूल तथा सेंट स्टेनिस्लास हाईस्कूल |
कॉलेज(College) | सेंट जेवियर्स कालेज |
ओक्यूपेशन(Occupation) | एक्टर,प्रोडूयूसर,सिंगर,रायटर |
कुल सम्पति(Total Assets) | एक हजार करोड़ लगभग |
भाषा(Languages) | हिंदी , इंग्लिश |
नागरिकता(Nationality) | इंडियन |
खास दोस्त (BestFriend’s) | राजेश खन्ना, धर्मेन्द्र |
दिलचस्पी (Activities) | सिंगिंग, ब्लोगगिंग, रीडिंग |
बुरी आदत (Bed Habits) | – |
ट्विटर पेज (Twitter Page) | @srBachchan |
फेसबुक पेज(Facebook Page) | Amitabh Bachchan |
इन्स्टाग्राम अकाउंट(Instagram Account) | @amitabhbachchan |
इनका जन्म ग्यारह अक्टूबर उन्नीस सौ बयालीस को इलाहाबाद ,उत्तर प्रदेश मे कायस्थ परिवार मे हुआ था. इनके पिता हरिवंश राय बच्चन एक बहुत बड़े और प्रसिद्ध कवि थे. हरिवंशराय बच्चन की पहली पत्नी श्यामा बच्चन थी, जिनकी टी.बी नाम की गंभीर बीमारी से मौत हो गई थी. इनकी दूसरी शादी तेजी सूरी नाम की एक लड़की से हुई जोकि, एक पंजाबी महिला थी. बच्चन परिवार के दो बेटे है अमिताभ और अजिताभ. अमिताभ को इनके दादाजी प्रतापनारायण श्रीवास्तव का अवतार माना जाता है इनकी माता एक घरेलू महिला थी. इनके चेहरे के तेज इनके हाव-भाव को देख कर इनके पिता ने इनका जन्म का नाम इंकलाब रखा था, इंकलाब का मतलब ही क्रांति होता है. बाद मे इनके पिता की साथी कवियित्री सुमित्रानंदन पंथ ने अपनी पसंद का नाम दिया तथा इनको अमिताभ नाम मिला. इसके अलावा इनसे छोटे इनके एक भाई है जिसका नाम अजिताभ बच्चन है. इनका सही मायने मे सरनेम श्रीवास्तव था इनके पिता ने इसको बदल कर बच्चन किया उसके बाद से इनका सरनेम बच्चन हुआ.
इनकी शादी तीन जून उन्नीस सौ तिहोतर को जया बच्चन से हुई थी. इनके दो बच्चे है, बड़ी बेटी है जिसका नाम श्वेता बच्चन तथा छोटा बेटा है उसका नाम अभिषेक बच्चन है. इनकी बहु का नाम ऐश्वर्या राय बच्चन तथा पोती का नाम आराध्या बच्चन है.
पिता का नाम (Father’s Name) | हरिवंशराय बच्चन |
माता का नाम(Mother’s Name) | तेजा बच्चन |
मेरिटल स्टेट्स(RelationshipStatus) | मेरिड |
पत्नी का नाम (Wife’s Name) | जया बच्चन |
बेटी का नाम (Daughter’s Name) | श्वेता बच्चन नन्दा |
दामाद का नाम (Son in Law’s Name) | निखिल नन्दा |
बेटे का नाम (Son’s Name) | अभिषेक बच्चन |
बहु का नाम (Daughter in Law’s Name) | ऐश्वर्या रॉय बच्चन |
नाती-पोती का नाम(Grand Daughter’s Name) | दो- |
1) आराध्या अभिषेक बच्चन (पोती) | |
2) नव्या-नवेली नन्दा (श्वेता बच्चन नन्दा की बेटी) | |
नाति का नाम (Grand Son’s Name) | अगस्तया नन्दा (श्वेता बच्चन नन्दा का बेटा) |
भाई (Brother) | एक – अजिताब बच्चन |
भाभी (Sister in law) | रमोला बच्चन |
गर्लफ्रेंड्स(Girlfriend) | परवीन बाबी, जीनत अमान, रेखा |
इनके पिता ने उस समय मे इंग्लिश से एम.ए किया था, जिससे इनके घर में बचपन से शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया. इनकी भी पढ़ाई मे उतनी ही रूचि थी, यह बहुत ही होशियार थे. इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान प्रबोधिनी, बॉयस हाई स्कूल इलाहाबाद से प्राप्त की थी. उसके बाद शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से हाईस्कूल तक की शिक्षा प्राप्त की थी. इसके बाद की शिक्षा इन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज,दिल्ली से पूरी की, यहाँ इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस एंड आर्टस की डिग्री प्राप्त की है.
इनके लुक के कई दीवाने है. जब से इन्होंने बॉलीवुड मे एंट्री की थी तब से, आज तक ये वैसे से ही है. समय के साथ इन्होंने खुद को भी बदला है. यह एक मात्र एक्टर है जोकि, पिच्चोतर वर्ष की उम्र पार कर लेने के बाद भी, अपने लुक और फिटनेस पर बहुत ध्यान देते है. इनके लुक की संक्षिप्त जानकारी इस प्रकार है –
रंग (Color) | गोरा |
लम्बाई (Height) | 6.1 Fit |
वजन (Weight) | 80Kg |
बॉडी साइज (Body size) | चेस्ट- 40 इंच, वेस्ट- 32, बायसेप- 14 इंच |
आखों का रंग(Eye Colour) | काला |
बालों का रंग (Hair Colour) | सफेद |
अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी करने के बाद यह कलकत्ता गये, इन्होंने वहा सात साल काम किया उसके बाद ये मुम्बई आ गये. आज से लगभग पचास साल पहले काम की तलाश मे यह “सपने के शहर” मुम्बई आये थे. इन्होंने तीन मुख्य रूप से अपने जीवन को जिया था, जिसमे इनको अच्छे और बुरे दोनों तजुर्बे मिले खासतौर पर इन्होंने फिल्मों मे काम किया, उसके बाद टेलीविजन मे फिर कुछ समय राजनीति मे सक्रीय रहे. हम यहाँ इनके करियर के तीनों बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे.
– इन्होंने सन् उन्नीस सौ उन्नसतर मे बॉलीवुड मे कदम रखा .
कहा जाता नब्बे का दशक ऐसा था जब इनके ऊपर बहुत कर्जा हो गया था इनकी फिल्में भी फ्लॉप हो रहीं थी. तब सन् दो हजार मे टेलीविजन शो मे होस्ट के रूप मे एक ऑफर आया, जिसे इन्होंने स्वीकार किया वह शो था “कौन बनेगा करोड़पति”. इस शो से इनके जीवन मे फिर बदलाव आया तथा तब से आज तक यह शो यही होस्ट कर रहे है. अभी केबीसी का 12वां सीजन प्रसारित हो रहा है, अमिताभ जी कोरोना से ठीक होने के बाद पूरी सतर्कता के साथ इसकी शूटिंग कर रहे है.
सन् उन्नीस सौ बयासी मे कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान यह गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिसके लिये इनके चाहने वालों ने बहुत प्रार्थना करी और यह ठीक भी हो गये पर यहाँ इन्होंने काम करना कम कर दिया. उसी बीच इनको सन् उन्नीस सौ चौरयासी मे संसद मे एक बॉलीवुड स्टारडम की सीट के लिये प्रस्ताव आया और उन्होंने स्वीकार भी कर लिया, पर सन् उन्नीस सौ सतयासी मे बिना बात के विवाद मे फस जाने के करण इन्होंने यह सीट छोड़ दी.
सन् उन्नीस सौ उन्नसतर मे इनको “सात हिन्दुस्तानी” फिल्म मे पहली बार एक्टिंग करने का मौका मिला. जिसमे इनको एक कवि का रोल मिला, जिसका नाम अनवर अली था, जोकि गोवा मे कब्ज़ा कर रहे पुर्तगालियों के साथ मिल गया तथा भारत के राष्ट्रवाद के खिलाफ कहने लगा.
सन् दौ हजार सत्रह मे “पिंक” एक फिल्म आई थी, जो इन्होंने हाल ही मे बनाई है और सुपर हिट हुई इसमें इन्होंने दीपक सहगल नाम के सीनियर वकील का रोल अदा किया. जिसने तीन नवजवान लड़कियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार या यौन उत्पीडन से इनको बचाया तथा समाज मे लड़कियों के साथ हो रहे गलत व्यवहार को बताया.
इनकी फिल्मों मे से प्रमुख फिल्मों को अलग करना बहुत मुशिकल है इनकी अनेक फिल्में है जो हिट हुई है. ये एक ऐसे अभिनेता है जिन्होंने 70 के दशक से लेकर आज तक हर वर्ष कोई ना कोई हिट फिल्म दी है. यहाँ इनकी कुछ सफल फिल्मों कि लिस्ट दे रखी है .
वर्ष | नाम | कोस्टार |
1971 | आनंद | राजेश खन्ना |
1973 | ज़ंजीर | जया भादुरी |
1975 | शोले | धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी, जया भादुरी |
1978 | डॉन | जीनत अमान, हेलन |
1979 | काला पत्थर | शशि कपूर |
1981 | याराना | अमजद खान , नीतू सिंग |
1982 | नमक हलाल | शशि कपूर |
1983 | कुली | ऋषि कपूर |
1984 | शराबी | जया प्रदा |
1990 | अग्निपथ | मिथुन चक्रवर्ती |
1992 | खुदा ग्वाह | श्रीदेवी |
2000 | मोहब्ते | शाहरुख खान, ऐश्वर्या रॉय |
2001 | कभी खुशी कभी गम | जया बच्चन, शाहरुख खान |
2003 | बागबान | सलमान खान, हेमा मालिनी |
2004 | खाकी | अक्षय खुमार, अजय देवगन, ऐश्वर्या रॉय |
2005 | सरकार | अभिषेक बच्चन, कटरीना कैफ |
2005 | ब्लैक | रानी मुखर्जी |
2007 | चीनी कम | तबू, परेश रावल |
2009 | पा | अभिषेक बच्चन,विध्या बालन |
2016 | पिंक | तापसी पन्नु,किर्ती कुलकर्णी, अंगद बेदी |
2018 | 102 नॉट आउट | ऋषि कपूर |
कभी ना रुकने वाले बच्चन साहब निरंतर काम कर रहे है, आने वाले सालों मे कई फिल्में आ रही है जिनकी संक्षिप्त जानकारी नीचे दी गई है –
अमिताभ फिल्म जगत के ऐसे प्रसिद्ध अभिनेता है जिसे हर कोई ब्रांड अपने कंपनी के लिये ब्रांड एम्बेसडर बनाना चाहता है जिससे उनके नाम से ही वह कंपनी चल जाये. इसके लिये लोग इनको मुह मांगी रकम तक देने को तैयार रहते है. परन्तु इन्होंने गुजरात सरकार और पल्स पोलियो जैसे मुद्दों पर फ्री में काम किया है. इन्होंने जिन प्रमुख ब्रांड्स को चुना है उसमे से कुछ की लिस्ट इस प्रकार है.
इसके अलावा कई ब्रांड है जिसके वह एम्बेसडर है.
इनको अपने करियर मे अनगिनत अवार्ड मिले है जिसमे इनके अभिनय को सराहनीय मान कर मनोरजंन के क्षेत्र मे सन् 1984 में इन्हें “पद्मश्री” पुरुस्कार से तथा सन् 2001 मे “पदम भूषण” पुरुस्कार से सम्मानित किया गया. उसके बाद सन् 2015 मे इन्हें “पदम विभूषण” से भी सम्मानित किया गया है.
इनके कुछ प्रमुख अवार्ड उनकी फिल्मों के अनुसार –
अवार्ड का नाम | केटेगिरी | वर्ष | फिल्म का नाम |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | 1972 | आनन्द |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | 1974 | नमक हराम |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 1978 | अमर अकबर एन्थुनी |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 1979 | डान |
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 1991 | अग्निपथ |
सिल्वर लोटस अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 1991 | अग्निपथ |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर | 2001 | मोहब्बतें |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट एक्टर – क्रिटिक्स | 2002 | अक्स |
पॉवर अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 2004 | बागबान |
स्पेशल अवार्ड | जोड़ी नंबर वन | 2004 | बागबान |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 2005 | ब्लैक |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट एक्टर – क्रिटिक्स | 2005 | ब्लैक |
फिल्मफेयर अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 2010 | पा |
स्टार स्क्रीन अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 2010 | पा |
क्रिटिक्स अवार्ड | बेस्ट एक्टर | 2016 | पिंक |
इसके अलावा बहुत सारे अवार्ड्स इन्होंने हासिल किये है जो इस प्रकार है –
अवार्ड्स | जीते गये अवार्ड्स की संख्या |
सिविलियन अवार्ड्स | पांच |
होनरी डॉक्टरेट | आठ |
नेशनल हाँनर्स | बारह |
नेशनल फिल्म अवार्ड्स | पांच |
एशियन फिल्मफेयर अवार्ड्स | एक |
फिल्मफेयर अवार्ड्स | पन्दह |
स्क्रीन अवार्ड्स | ग्यारह |
आइफा अवार्ड्स | पांच |
जी सिने अवार्ड्स | छ: |
प्बॉलीवुड मूवी अवार्ड्स | तीन |
अप्सरा फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडूस गिल्ड अवार्ड्स | चार |
इंडियन टेलीविजन एकडमी अवार्ड्स | सात |
इंडियन टेली अवार्ड्स | चार |
इंडियन टेलीविजन अवार्ड्स | एक |
बिग टेलीविजन अवार्ड्स | दो |
स्टार परिवार अवार्ड्स | एक |
स्टारडस्ट अवार्ड्स | बारह |
बिग स्टार इंटरटेनमेंट अवार्ड्स | पांच |
अन्य अवार्ड्स | अनगिनत |
इंटरनेशनल अवार्ड्स | सोलह |
बॉलीवुड की इतनी बड़ी हस्ती की आय को शब्दों मे बताना बहुत मुश्किल है आज यह बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेताओं मे से एक है. इनकी कुल संपत्ति कि जानकारी इस प्रकार है :
वार्षिक इनकम (Annual Income) | एक हजार करोड़ |
फिल्म के रोल के लिये (Movie Remuneration) | 20 करोड़ |
ब्रांड के रोल के लिये (Brand Endorsement ) | 5 करोड़ |
दान के लिये (Donations) | दो करोड़ |
बैंक बैलेंस (Bank Balance) | आठ हजार करोड़ |
इनकम टैक्स (Income Tax) | अस्सी करोड़ |
लग्जरियस कार (Luxury Car ) | 18 करोड़ |
निवेश (Investments) | 165 करोड़ |
अन्य अनुमानित इनकम (Other Income) | पांच सौ करोड़ लगभग वर्ष 2018 मे |
चल सम्पति (Movable Property) | साड़े चार सौ करोड़ |
अचल सम्पति (Immovable Property) | पांच सौ पचास करोड़ |
ज्वेलरी (Jewellery) | पैसठ करोड़ |
घडियां (Watches) | पांच करोड़ |
पेन (Pens) | दस लाख |
मुम्बई मे इनके घर के अलावा इसके अलावा इनके पास लगभग 15 कारे, इलाहाबाद, भोपाल, नोएडा, अहमदाबाद और गांधीनगर नगर मे प्रॉपर्टी है तथा कई जगह कृषि भूमि भी खरीदी है.
यह एक ऐसे व्यक्ति है जिनके लाखों-करोड़ो की तादात मे चाहने वाले है इनको इनके लाइफस्टाइल को बहुत लोग फॉलो करते है. इनके जीवन के संबंध मे कुछ दिलचस्प बातें इस प्रकार है-
यह बहुत ही सुलझे हुए इंसान है इनकी पसंद और नापसन्द सामान्य लोगों जैसी ही है उसका विवरण इस प्रकार है –
पसंदीदा कलर(Favourite colour) | व्हाइट |
पसंदीदा खाना (Favourite Food) | भिन्डी कि सब्जी और रोटी |
पसंदीदा मिठाई (Favourite Dessert) | जलेबी, खीर, गुलाब-जामुन |
पसंदीदा स्थल (Favourite Place) | लंदन, स्विजरलैंड |
पसंदीदा परफ्यूम (Favourite Perfume) | लोमानी |
पसंदीदा कार (Favourite Car) | बी.एम.डब्ल्यू, मर्सडीज़ |
पसंदीदा आउटफिट (Favourite Outfit) | कुर्ता-पायजामा |
पसंदीदा एसेसरिस (Favourite assessor) | लाइट ब्लू (फिरोजा) कलर का स्टोन वाला ब्रेसलेट |
पसंदीदा क्रिकेट(Favourite Cricketers) | युवराज सिंग, हरभजन सिंग |
पसंदीदा अभिनेता(Favourite Actor) | बालीवुड(Bollywood)- दिलीप कुमार |
पसंदीदा अभिनेत्री(Favourite Actress) | वहीदा रहमान |
पसंदीदा फिल्म(Favourite Movie) | कागज के फूल, गंगा-जमुना, ब्लैक, स्केयरफेस, गोन विथ दी विंड(Gone With The Wind) |
पसंदीदा सिंगर(Favourite Singer) | लता मंगेशकर और किशोर कुमार |
पसंदीदा गाना (Favourite Song) | ओ साथी रे |
पसंदीदा खेल Favourite Game | क्रिकेट |
वेतन (Salary) | बीस करोड़ पर फिल्म |
कुल आय (Net Worth) | एक हजार करोड़ (वर्ष 2018 में) |
इनके जीवन मे कई विवाद हुये जिसके चलते इनके निजी जीवन के साथ इनके करियर पर भी उसका असर हुआ उनमे से कुछ विवाद इस प्रकार है –
इसके अलावा और भी कई विवाद है जिसमे यह घिर गये जैसे- 2007 का यूपी का दम कैम्पेन मामला, हाल ही मे 2017 मे पिंक मूवी के बाद महिला मुददों के संबंधित विवाद मे इनको घसीटा गया.
यह अस्सी के दशक के ऐसे कलाकार थे जिन्हें हर कोई चाहता था. वो भी एक समय था जब इनके ही चर्चे हर तरफ होते थे, यह कैसे उठते है कैसे बैठते है कब क्या करते है और सबसे दिलचस्प था, किस हिरोइन को पसंद करते है. इनके जीवन मे इनकी शादी से पहले तीन हीरोइनों के साथ इनका नाम जोड़ा गया.
इनके जीवन से सीखने के लिये बहुत कुछ है हर किसी के जीवन मे अच्छे-बुरे दिन आते है पर उसे घबराना नही चाहिये संयम से सब्र से काम लेना चाहिये. अपने समय की, अपने काम की और अपने पैसों की कदर करनी चाहिये.
Hemchandracharya North Gujarat University (HNGU) has announced the results for various UG and PG courses,…
Are you interested in learning about the Indian Army Ordnance Corps (AOC) Salary, Allowances, and…
RMLAU Result 2024 Declared: Check UG and PG Odd Semester Results at rmlau.ac.in The Dr.…
Rupal Rana's achievement of securing All India Rank 26 in the UPSC exams is not…
UPSC Calendar 2025 Released at upsc.gov.in: Check CSE, NDA, CDS, and Other Exam Notification, Application,…
JSSC Teacher Admit Card 2024 Released at jssc.nic.in: Download JPSTAACCE Call Letter Here The Jharkhand…