पी वी सिंधु का जीवन परिचय, कहानी, जीवनी, बायोग्राफी, जन्म, शिक्षा, ताज़ा खबर, टोक्यो ओलिंपिक, जाति (P V Sindhu Biography in Hindi (Tokyo Olympic, Medal, Coach, Age, Husband, Latest Update, Family, Caste, Ranking News, Next Match)
ओलंपिक गेम्स में हमारे देश भारत का नाम ऊँचा करने वाली बेटियों में से एक उभरता हुआ नाम हैं प्रोफेशनल बैडमिंटन प्लेयर : पी. वी. सिंधु. वह पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने अन्तराष्ट्रीय ओलंपिक सिल्वर मैडल जीता हैं और इसी के साथ वे भारत की पांचवी महिला ओलंपिक मेडलिस्ट बन गयी हैं. आइये इनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं.
नाम | पुसर्ला वेंकट सिंधु |
जन्म | 5 जुलाई, 1995 [21 वर्ष] |
जन्म स्थान | हैदराबाद, तेलंगाना, भारत |
पिता का नाम | पी. वी. रमण [पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी] |
माता का नाम | पी. विजया [पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी] |
भाई – बहन | एक बहन – पी. वी. दिव्या |
कॉलेज | सेंट एन्न्स कॉलेज फॉर वोमेन, मेह्दीपटनम [MBA Pursuing] |
निवास | हैदराबाद, भारत |
राष्ट्रीयता [Nationality] | भारतीय |
पेशा [Profession] | अंतर्राष्ट्रीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी |
हाथ का इस्तेमाल [Handedness] | दांया हाथ [Right Hand] |
कोच | पुलेला गोपीचंद [Pullela Gopichand] |
सर्वोत्तम स्थान [Highest Ranking] | 9 [13 मार्च, 2014] |
वर्तमान स्थान [Current Ranking] | 10 [7 अप्रैल, 2016] |
पुसर्ला वेंकट सिंधु का जन्म 5 जुलाई, 1995 को हुआ. उनके पिता का नाम पी. वी. रमण हैं और उनकी माता पी. विजया हैं. उनके माता और पिता दोनों ही हमारे देश के पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं. उनकी एक बहन भी हैं, जिसका नाम पी. वी. दिव्या हैं. वर्ष 2000 में उनके पिता पी. वी. रमण को उनके खेल के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था. अतः उनकी खेल में रूचि होने का कारण तो स्पष्ट हैं कि उन्होंने अपने घर में ही इस प्रकार का माहौल देखा. परंतु वे अपने माता – पिता के खेल क्षेत्र वॉलीबॉल के प्रति आकर्षित नहीं हुई, बल्कि उन्होंने बैडमिंटन खेल को चुना. इसके पीछे यह कारण था, कि वे पुलेला गोपीचंद [Pullela Gopichand] की सफलता से बहुत प्रभावित थी, जो वर्ष 2001 में आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियन थे. तभी सिंधु ने भी मात्र 8 वर्ष की उम्र से ही बैडमिंटन खेलना प्रारंभ कर दिया.
सिंधु ने बैडमिंटन सीखने की शुरुआत सिकंदराबाद में इंडियन रेल्वे इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिग्नल इंजीनियरिंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन में मेहबूब अली की देखरेख में की. इसके बाद उन्होंने पुलेला गोपीचंद [Pullela Gopichand] की बैडमिंटन अकादमी में दाखिला लिया. उनके कोच पुलेला गोपीचंद के अनुसार, “सिंधु के व्यक्तित्व की सबसे खास बात यह हैं, कि वे कभी भी हार नहीं मानती और कोशिश करती रहती हैं.” द हिंदू के अनुसार, “कोचिंग कैंप उनके घर से 56 किलोमीटर दूर होने के बावजूद भी वे रोज समय पर आती थी, इससे उनके खेल के प्रति समर्पण का भी पता चलता हैं.”
इंटरनेट पर काफी लोग जानना चाहते हैं कि पीवी सिंधु के पति का नाम क्या है लेकिन अब तक उनकी शादी नहीं हुई है।
अपनी छोटी – सी उम्र में ही सिंधु ने बड़ी सफलता हासिल की हैं. उनके करियर के बारे में वर्ष के अनुसार विवरण निम्नानुसार हैं -:
वर्ष 2009 में कोलोंबो में आयोजित सब – जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रोंज [कांस्य] मेडलिस्ट रहीं.
वर्ष 2010 में ईरान फज्र इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज में सिंगल्स केटेगरी में उन्होंने सिल्वर मैडल जीता. इसी वर्ष मेक्सिको में आयोजित जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधुक्वार्टर फाइनल तक पहुँची. वर्ष 2010 में ही वे उबर कप में वे इंडियन नेशनल टीम की टीम मेम्बर भी थी.
वर्ष 2012 -:
वर्ष 2013 -:
वर्ष 2014 -:
वर्ष 2015 -:
वर्ष 2016 -:
वर्ष 2017 –:
वर्ष 2018 –:
वर्ष 2019 -:
पीवी सिन्धु ने क्वार्टरफाइनल मैच में जापान की अकाने यामागुची को 2-0 से हराकर जीत हासिल की है. इस जीत के बाद अब पी वी सिन्धु सेमी फाइनल में पहुँची. किन्तु सेमी फाइनल मैच में पीवी सिन्धु की मेहनत में कुछ कमी रह गई और वह यह मैच हार गई. इसके बाद इनका अगला मैच ब्रोंज मैडल के लिए 2 अगस्त को हुआ, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की है. और इस प्रकार वे ओलंपिक में लगतार दूसरी बार मैडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं.
पीवी सिंधु पिछले ओलिंपिक जोकि रियो में हुआ था. वहां पर सिल्वर मैडल जीतने के बाद इस साल भी यानि 2021 में आयोजित टोक्यो ओलिंपिक में पीवी सिंधु ने हिस्सा लिया है. इस साल भी वे दोगुने जोश के साथ अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है. पहला मैच इनका 25 जुलाई को इज़राइल की क्सेनिया पोलिकर्पोवा के साथ था, इसके बाद अगला मैच होन्ग कोंग की चेउंग नगन यी के साथ था. ये दोनों में ही सिन्धु ने जीत हासिल की. इसी शानदार प्रदर्शन के चलते पीवी सिन्धु आज क्वार्टरफाइनल में पहुँच गई है. जी हां उन्होंने Mia Blichfeldt को प्री – क्वार्टर में हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह बना ली है. यह मैच उन्होंने 21-15 से जीता.
पी वी सिन्धु का सेमीफाइनल मैच 31 जुलाई को दोपहर 3:20 से हैं. इस मैच में पी वी सिन्धु का सामना चीन की ताईपै के साथ है. सेमि फाइनल मैच जीतने के बाद पी वी सिन्धु का भारत के लिए मैडल लाना पक्का हो जायेगा.
पीवी सिन्धु का अगला मैच यानि क्वार्टरफाइनल मैच कल दोपहर में 1:15 बजे जापान की एकेन यामागुची के साथ है. इस मैच के साथ सभी भारतीय की उम्मीद लगी हुई हैं कि पीवी सिन्धु भारत के लिए मैडल ले आकर आयेंगी या नहीं.
2016 | चाइना ओपन | सुन यू | 21-11,17-21,21-11 |
2017 | सयेद मोदी इंटरनेशनल | ग्रेगोरिया मारिस्का | 21-13, 21-14 |
2017 | इंडिया ओपन | कैरोलिना मरीन | 21-19, 21-16 |
2017 | कोरिया ओपन | नोज़ोमि ओकुहारा | 22–20, 11-21, 21–18 |
2018 | वर्ल्ड टूर फाइनल | नोज़ोमि ओकुहारा | 21-19, 21-17 |
2017 | बीडब्लूऍफ़ सुपर सीरीज फाइनल | अकाने यामागुची | 21-15, 12–21, 19–21 |
2018 | इंडिया ओपन | बेईवें | 18-21, 21-11, 20-22 |
2018 | थाईलैंड ओपन | नोज़ोमि ओकुहारा | 15-21, 18-21 |
पसंदीदा खाना (Favourite Food) | बिरयानी, चाइनीस एवं इटालियन खाना |
पसंद (Hobbies) | फ़िल्में देखना |
पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor) | ऋतिक रोशन, प्रभास, महेश बाबु |
कद (Height) | 5 फीट 10.5 इंच |
वजन (Weight) | 65 किलो |
शारीरिक माप (Body Measurement) | 34-26-36 |
आंखों का रंग (Eye Colour) | काला |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
इस प्रकार सिंधु ने विभिन्न प्रतियोगिताएं जीतकर स्वयं तो सफलता हासिल की ही हैं, साथ ही अपने देश भारत का नाम भी विश्व में रोशन किया हैं. हम उनकी सफलताओं के लिए बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.होम पेज
Ans : 26 साल
Ans : 5 जुलाई 1995को
Ans: पूसरला वेकटा सिंधुPusarla Venkata Sindhu
Ans : भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है.
Ans : हैदराबाद, तेलंगाना
Ans : शादी नहीं हुई अभी.
Ans : बैडमिंटन
Ans : पुल्लेला गोपीचंद
Ans : 1 दिसंबर 2013 को
Ans : पीवी सिन्धु
Ans : पीवी सिन्धु
Ans : सानिया नेहवाल
RMLAU Result 2024 Declared: Check UG and PG Odd Semester Results at rmlau.ac.in The Dr.…
Rupal Rana's achievement of securing All India Rank 26 in the UPSC exams is not…
UPSC Calendar 2025 Released at upsc.gov.in: Check CSE, NDA, CDS, and Other Exam Notification, Application,…
JSSC Teacher Admit Card 2024 Released at jssc.nic.in: Download JPSTAACCE Call Letter Here The Jharkhand…
NCERT Class 6 English Unit 9 – What Happened To The Reptiles Exercise Questions (Page…
NCERT Class 6 English Chapter 10 A Strange Wrestling Match A STRANGE WRESTLING MATCH NCERT…