RBSE Class 10 Maths Chapter 18 प्रायिकता Additional Questions

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
52 पत्तों की गड्डी में से एक पत्ता खींचा जाए तो उसके राजा या ईंट का पत्ता होने की प्रायिकता है|
(A)  \frac{1}{26}
(B)  \frac{3}{26}
(C)  \frac{1}{13}
(D)  \frac{3}{13}
उतर:
(C)  \frac{1}{13}

प्रश्न 2.
A, B, C तीन घटनाएँ हैं, जिनमें से एक अवश्य होती है। यदि A के होने की प्रायिकता 3/11, B के होने की प्रायिकता 2/7 हो तो C के होने की प्रायिकता होगी
(A)  \frac{1}{77}
(B)  \frac{43}{77}
(C)  \frac{34}{77}
(D) इनमें से कोई नहीं
उतर:
(C)  \frac{34}{77}

प्रश्न 3.
यदि PA), घटना A के होने की प्रायिकता को दर्शाता हो तो|
(A) P(A) < 0
(B) P(A) > 1
(C) 0 ≤ P(A) ≤ 1
(D) – 1 ≤ P(A) ≤ 1
उतर:
(C) 0 ≤ P(A) ≤ 1

प्रश्न 4.
एक पासे को फेंकने पर सम अंके आने की प्रायिकता होगी|
(A)  \frac{1}{3}
(B)  \frac{2}{3}
(C)  \frac{1}{2}
(D) इनमें से कोई नहीं
उतर:
(C)  \frac{1}{2}

प्रश्न 5.
एक पासे को फेंकने पर एक विषम अंक आने की प्रायिकता होगी|
(A)  \frac{2}{3}
(B)  \frac{3}{4}
(C)  \frac{1}{4}
(D)  \frac{1}{2}
उतर:
(D)  \frac{1}{2}

प्रश्न 6.
दो पासों को उछालने पर उनके अंकों का योग 7 या 11 आने की प्रायिकता
(A)  \frac{1}{6}
(B)  \frac{1}{18}
(C)  \frac{2}{9}
(D)  \frac{23}{108}
उतर:
(A)  \frac{1}{6}

प्रश्न 7.
ताश के 52 पत्तों में यादृच्छिक रूप से एक पत्ता चुने जाने पर उसके हुकुम का पत्ता होने की प्रायिकता है|
(A)  \frac{1}{13}
(B)  \frac{1}{2}
(C)  \frac{3}{4}
(D)  \frac{1}{4}
उतर:
(D)  \frac{1}{4}

प्रश्न 8.
एक पासे को उछालने पर अंक 7 आने की प्रायिकता होगी
(A) 0
(B) 1
(C)  \frac{1}{2}
(D)  \frac{3}{4}
उतर:
(A) 0

प्रश्न 9.
52 ताशों की एक गड्डी में से एक कार्ड निकाला जाता है। कार्ड का ईंट का … इक्का न होना घटना E है। E के अनुकूल परिणामों की संख्या है—
(A) 4
(B) 13
(C) 48
(D) 5
उतर:
(D) 5

प्रश्न 10.
एक थैले में कार्ड हैं जिन पर 2, 3, 4, ………., 11 संख्यायें अंकित हैं। थैले में से यादृच्छया एक कार्ड निकाला गया है। निकाले गये कार्ड पर एक अभाज्य संख्या होने की प्रायिकता है—
(A)  \frac{1}{2}
(B)  \frac{2}{5}
(C)  \frac{3}{10}
(D)  \frac{5}{9}
उतर:
(A)  \frac{1}{2}

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक पासे के उछाल में 3 से छोटा अंक आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
एक पासा फेंकने पर 1 से 6 तक कोई भी अंक आ सकता है। अतः कुल निश्शेष स्थितियाँ 6 होंगी। यहाँ पर घटना 3 से छोटा अंक आना है। स्पष्ट है। कि पासे की फेंक में 1 या 2 अंक आना है अर्थात् 2 अनुकूल स्थितियाँ होंगी।
∴ अभीष्ट प्रायिकता  =\frac{2}{6}=\frac{1}{3}

प्रश्न 2.
दो पासों के एक फेंक में कम से कम एक पासे में 6 अंक आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
यहाँ पर निश्शेष स्थितियाँ 62 = 36 है। घटना कम से कम एक पासे में 6 अंक प्राप्त होना दी गई है। अतः अनुकूल स्थितियाँ हैं-(1, 6), (2, 6), (3, 6), (4, 6), (5, 6), (6, 6), (6, 1), (6, 2), (6, 3), (6, 4), (6, 5) अर्थात् कुल अनुकूल स्थितियाँ 11 हैं।
∴ अभीष्ट प्रायिकता  =\frac{11}{36}

प्रश्न 3.
एक पासे के फेंकने पर सम अंक आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
हल:
अनुकूल स्थितियाँ (2, 4, 6) = 3
कुल स्थितियाँ = 6
∴ अभीष्ट प्रायिकता  \frac{3}{6}=\frac{1}{2}  उत्तर

प्रश्न 4.
किसी प्रयोग की सभी प्रारम्भिक घटनाओं की प्रायिकताओं का योग कितना होता है?
अथवा
किसी प्रयोग की सभी प्रारम्भिक घटनाओं की प्रायिकताओं का योग लिखिए।
उत्तर:
किसी प्रयोग की सभी प्रारम्भिक घटनाओं की प्रायिकताओं का योग 1 होता है। यह व्यापक रूप में भी सत्य है।

प्रश्न 5.
एक पासे की एक फेंक में अभाज्य संख्या आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2017-18)
हल:
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 6.
एक थैले में 4 लाल और 6 काली गेंदें हैं। इसे थैले में से एक गेंद यादृच्छया निकाली जाती है। इसकी प्रायिकता क्या है कि गेंद काली हो?
हल:
थैले में कुल गेंद = 4 + 6 = 10
एक गेंद निकालने पर कुल सम्भावित परिणाम = 10
गेंद काली होने की घटना के अनुकूल परिणाम = 6
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 7.
एक थैले में एक से लेकर दस अंक तक के दस टिकट हैं। थैले से यादृच्छयो एक टिकट निकाला जाता है। निकाले गये टिकट पर विषम अंक प्राप्त होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।
हल:
थैले में विषम अंकों के कुल टिकट होंगे = 1, 3, 5, 7, 9 अर्थात् = 5
कुल सम्भावित परिणाम = 10
अतः विषम अंक आने की प्रायिकता  =\frac{5}{10}=\frac{1}{2}

प्रश्न 8.
किसी घटना के घटित होने की प्रायिकता 0.7 है तो उसे घटना के घटित नहीं होने की प्रायिकता क्या है?
हल:
घटना घटित होने की प्रायिकता P(E) = 0.7
इसलिये घटना घटित न होने की प्रायिकता
= 1 – P(E)
= 1 – 0.7 = 0.3 उत्तर

प्रश्न 9.
यदि P(E) = 0.05 है, तो ‘E नहीं’ की प्रायिकता क्या है?
हल:
हम जानते हैं
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 10.
यदि एक पासा एक बार फेंका जाता है तो उसे छोटी संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।
हल:
पासा फेंकने पर कुल स्थितियाँ = 6
छोटी संख्या प्राप्त करने की अनुकूल स्थितियाँ = 1
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 11.
अच्छी तरह फेंटी हुई ताश की गड्डी से एक पत्ता निकाला गया। इस पत्ते के बादशाह या हुकुम का पत्ता होने की प्रायिकता क्या होगी?
हल:
एक पत्ता 52 तरह का निकल सकता है।
अतः निश्शेष स्थितियाँ = 52
अनुकूल पत्तों की संख्या = 13 + 4 – 1 = 16 है।
∴ ताश की गड्डी में 13 पत्ते हुकुम के होते हैं और 4 बादशाह होते हैं। एक हुकुम का बादशाह 13 पत्तों में भी शामिल है, उसे एक बार ही लेना है।
प्रायिकता  =\frac{16}{52}=\frac{4}{13}  उत्तर

प्रश्न 12.
यदि किसी छात्र द्वारा एक प्रश्न को हल करने की प्रायिकता। है, तो छात्र द्वारा प्रश्न हल नहीं करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
हल:
∵ प्रश्न हल करने की प्रायिकता  =\frac{2}{3}
∴ प्रश्न हल नहीं करने की प्रायिकता  =1-\frac{2}{3}
=\frac{1}{3}  उत्तर

प्रश्न 13.
अच्छी प्रकार से फेंटी गई 52 पत्तों की एक गड्डी में से एक पत्ता इक्का नहीं होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
हल:
गड्डी को अच्छी प्रकार से फेंटने से परिणामों का समप्रायिक होना सुनिश्चित हो जाता है।
माना कि घटना F एक इक्का नहीं है।
माना F के अनुकूल परिणामों की संख्या = 52 – 4 = 48
सभी संभव परिणामों की संख्या = 52
अत:  P(F)=\frac{48}{52}=\frac{12}{13}  उत्तर

प्रश्न 14.
एक सिक्के को एक बार उछाला जाता है। इसके पट नहीं आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
हल:
जब हम सिक्के को उछालते हैं तो केवल दो ही सम्भावनाएँ होती हैं। अर्थात् परिणाम चित या पट दो समप्रायिक हैं। इसलिए सिक्के के पट प्राप्त होने की प्रायिकता  =\frac{1}{2}
सिक्का पट प्राप्त न होने की प्रायिकता अर्थात् सिक्के के चित प्राप्त होने की प्रायिकता  =1-\frac{1}{2}=\frac{1}{2}  उत्तर

प्रश्न 15.
बारह टिकटों पर एक-एक संख्या 1 से 12 तक लिखी गई है। यदि उनमें से कोई एक टिकट का यादृच्छिक चयन किया जाये तो इस पर लिखी हुई संख्या के 2 या 3 के गुणज होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
हल:
1 से 12 तक अंकों में 2 या 3 के गुणज 2, 3, 4, 6, 8, 9, 10, 12 हैं। अतः समप्रायिक 12 स्थितियों में से 8 अनुकूल हैं।
∴ अभीष्ट प्रायिकता  =\frac{8}{12}=\frac{2}{3}

प्रश्न 16.
दो खिलाड़ी राम और श्याम शतरंज का एक मैच खेलते हैं। यह ज्ञात है कि राम द्वारा मैच जीतने की प्रायिकता  \frac{4}{5}  है। श्याम के जीतने की क्या प्रायिकता है?
हल:
मान लीजिए R और S क्रमशः राम के जीतने और श्याम के जीतने की घटनाएँ व्यक्त करते हैं।
राम के जीतने की प्रायिकता  =\mathrm{P}(\mathrm{R})=\frac{4}{5}
श्याम के जीतने की प्रायिकता  =\mathrm{P}(\mathrm{S})=1-\mathrm{P}(\mathrm{R})=1-\frac{4}{5}=\frac{1}{5}

प्रश्न 17.
दो खिलाड़ी संगीता और रेशमा टेनिस का एक मैच खेलते हैं। यह ज्ञात है कि संगीता द्वारा मैच जीतने की प्रायिकता 0.62 है । रेशमा के जीतने की क्या प्रायिकता है?
हल:
माना कि S और R क्रमशः संगीता के जीतने और रेशमा के जीतने की घटनाएँ व्यक्त करते हैं।
संगीता के जीतने की प्रायिकता = P(S) = 0.62 (दिया है)
रेशमा के जीतने की प्रायिकता = P(R) = 1 – P(S)
[चूँकि घटनाएँ R और S पूरक हैं]
= 1 – 0.62 = 0.38 उत्तर

प्रश्न 18.
एक अच्छी प्रकार से फेंटी गई 52 पत्तों की ताश की गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। इसके इक्का होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये ।
हल:
एक गड्डी में 4 इक्के होते हैं। माना घटना ‘E’ एक इक्का होना है। इसलिये E के अनुकूल परिणामों की संख्या = 4
होगी और सभी सम्भव परिणामों की संख्या = 52
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 19.
एक पासे के एक बार फेंकने पर विषम अंक आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2018)
हल:
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

विविध प्रश्नमाला 17

निम्न प्रश्नों के उत्तरों के चार संभावित विकल्प दिए हुए हैं। सही उत्तर वाले विकल्प का चुनाव कीजिए।

प्रश्न 1.
किसी श्रेणी का बहुलक मूल्य होता है
(क) मध्यवर्ती मूल्य
(ख) सर्वाधिक बारम्बारता वाला मूल्य
(ग) न्यूनतम बारम्बारता मूल्य
(घ) सीमान्त मूल्य
उत्तर:
(ख) सर्वाधिक बारम्बारता वाला मूल्य

प्रश्न 2.
निम्न श्रेणी का माध्यक मूल्य है 520, 20, 340, 190, 35, 800, 1210, 50, 80
(क) 1210
(ख) 520:
(ग) 190
(घ) 35
उत्तर:
(ग) 190

प्रश्न 3.
चार छात्रों के सांख्यिकी में प्राप्तांक 53, 75, 42, 70 हैं, उनके प्राप्तांकों का समान्तर माध्य है
(क) 42
(ख) 64
(ग) 60
(घ) 56
उत्तर:
(ग) 60

प्रश्न 4.
एक छात्र को गणित, भौतिक विज्ञान तथा रसायन विज्ञान में क्रमशः 85, 87 तथा 83 अंक मिले। उसके इन विषयों में प्राप्तांकों का माध्य है
(क) 86
(ख) 84
(ग) 85
(घ) 85.5
उत्तर:
(ग) 85

प्रश्न 5.
यदि 5, 7, 9, x का समान्तर माध्य 9 हो, तो x का मान है
(क) 11
(ख) 15
(ग) 18
(घ) 16
उत्तर:
(ख) 15

प्रश्न 6.
बंटन 2, 3, 4, 7, 5, 1 का माध्यक है
(क) 4
(ख) 7
(ग) 11
(घ) 3.5
उत्तर:
(घ) 3.5

प्रश्न 7.
बंटन 1, 3, 2, 5, 9 का माध्यक है
(क) 3
(ख) 4
(ग) 2
(घ) 20
उत्तर:
(क) 3

प्रश्न 8.
बंटन 3, 5, 7, 4, 2, 1, 4, 3, 4 का बहुलक है
(क) 7
(ख) 4
(ग) 3
(घ) 1
उत्तर:
(ख) 4

प्रश्न 9.
किसी स्कूल के छात्रों की संख्या उनकी आयु के अनुसार निम्न प्रकार है इनका बहुलक होगा

आयु वषों में 891011121314151617
छात्रों की संख्या152540364137201353

(क) 41
(ख) 12
(ग) 3
(घ) 17
उत्तर:
(ख) 12

निम्न बंटनों को समान्तर माध्य ज्ञात कीजिए-(प्रश्न 10 से 14)

प्रश्न 10.

X56789
f4814113

हल:
समान्तर माध्य के लिये सारणी।

Xffx
5420
6848
71498
81188
9327
∑f = 40∑fx = 281

समान्तर माध्य  =\frac{\Sigma f x}{\Sigma f}=\frac{281}{40}=7.025  उत्तर

प्रश्न 11.

प्राप्तांक10151720223035
छात्रों की संख्या51028366

हल:
समान्तर माध्य के लिये सारणी

Xffx
10550
1510150
17234
208160
22366
306180
356210
∑f = 40∑fx = 850

समान्तर माध्य
उत्तरhttps://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?guci=2.2.0.0.2.2.0.0&client=ca-pub-2917648631117576&output=html&h=300&slotname=3799507342&adk=2736942640&adf=2898689402&pi=t.ma~as.3799507342&w=360&ebfa=1&lmt=1611459660&rafmt=1&psa=1&format=360×300&url=https%3A%2F%2Frajboardexam.in%2Fchapter-17-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2583%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25bf-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587%2F&flash=0&fwr=1&fwrattr=true&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&adsid=ChAIgK-vgAYQzJiGmbLW0JhDEi8A23t5NH–CxU5oo1f0EE4rtleAl8NiKBA8ld5couz17y6ENl1yq7-DK8bLn2DuQ&dt=1611474534199&bpp=12&bdt=1163&idt=1400&shv=r20210120&cbv=r20190131&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3Deb7758631b12b0d8-22c08ddec0c500f5%3AT%3D1610884750%3ART%3D1610884750%3AS%3DALNI_Ma7lWR3Q467gPc1HsBPKhyMtxHUfw&prev_fmts=0x0%2C360x300&nras=1&correlator=831489747241&frm=20&pv=1&ga_vid=750157753.1610884615&ga_sid=1611474535&ga_hid=870413743&ga_fc=0&u_tz=330&u_his=1&u_java=0&u_h=772&u_w=360&u_ah=772&u_aw=360&u_cd=32&u_nplug=0&u_nmime=0&adx=0&ady=4294&biw=360&bih=602&scr_x=0&scr_y=0&eid=21066429%2C21067982%2C21068083%2C21068769%2C21068892%2C21069720%2C21066973&oid=3&pvsid=3648244563584042&pem=999&ref=https%3A%2F%2Frajboardexam.in%2Fmathematics-class-10%2F&rx=0&eae=0&fc=1920&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C360%2C0%2C360%2C602%2C456%2C763&vis=1&rsz=%7C%7CeEbr%7C&abl=CS&pfx=0&fu=9344&bc=29&ifi=3&uci=a!3&btvi=1&xpc=qyTlxd1GEJ&p=https%3A//rajboardexam.in&dtd=1669

प्रश्न 12.

X19212325272931
f13151618161513

हल:
समान्तर माध्य के लिये सारणी

Xffx
1913247
2115315
2316368
2.518450
2716432
2915435
3113403
∑f = 106∑fx = 2650

समान्तर माध्य
=\frac{\Sigma f x}{\Sigma f}=\frac{2650}{106}=25

प्रश्न 13.

X123456
f452519821

हल:

Xffx
14545
22550
31957
4832
5210
6106
∑f = 100∑fx = 200

समान्तर माध्य  =\frac{\Sigma f x}{\Sigma f}=\frac{200}{100}=2  उत्तर

प्रश्न 14.
निम्न बारम्बारता बंटन से समान्तर माध्य ज्ञात कीजिए

भार (किग्रा. में)40-4444-4848-5252-5656-6060-64
व्यक्तियों की संख्या565932

हल:
समान्तर माध्य की गणना के लिये सारणी माना A = 50, h = 4

भार (किग्रा. में)(f)मध्यमान (x)(f.x)
40-44542210
44-48646276
48-52550250
52-56954486
56-60358174
60-64262124
∑f = 30∑fx = 1520

समान्तर माध्य
किग्रा. (लगभग)
अतः अभीष्ट समान्तर माध्य = 50.67 उत्तर

निम्न बंटन का माध्यक ज्ञात कीजिए–(प्रश्न 15-16)https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?guci=2.2.0.0.2.2.0.0&client=ca-pub-2917648631117576&output=html&h=300&slotname=3799507342&adk=2736942640&adf=1439286512&pi=t.ma~as.3799507342&w=360&lmt=1611459660&rafmt=1&psa=1&format=360×300&url=https%3A%2F%2Frajboardexam.in%2Fchapter-17-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2583%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25bf-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587%2F&flash=0&fwr=1&fwrattr=true&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&adsid=ChAIgK-vgAYQzJiGmbLW0JhDEi8A23t5NH–CxU5oo1f0EE4rtleAl8NiKBA8ld5couz17y6ENl1yq7-DK8bLn2DuQ&dt=1611474534480&bpp=7&bdt=1444&idt=1360&shv=r20210120&cbv=r20190131&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3Deb7758631b12b0d8-22c08ddec0c500f5%3AT%3D1610884750%3ART%3D1610884750%3AS%3DALNI_Ma7lWR3Q467gPc1HsBPKhyMtxHUfw&prev_fmts=0x0%2C360x300%2C360x300%2C360x788&nras=2&correlator=831489747241&frm=20&pv=1&ga_vid=750157753.1610884615&ga_sid=1611474535&ga_hid=870413743&ga_fc=0&u_tz=330&u_his=1&u_java=0&u_h=772&u_w=360&u_ah=772&u_aw=360&u_cd=32&u_nplug=0&u_nmime=0&adx=0&ady=6921&biw=360&bih=602&scr_x=0&scr_y=1584&eid=21066429%2C21067982%2C21068083%2C21068769%2C21068892%2C21069720%2C21066973&oid=3&psts=AGkb-H-sEtABxMp3c64Lc8VzNIb77o1jSz7enU0QXm33QbvT3tXVshJXrAyO5gx5NoyWWoMjySo073ntQ7c%2CAGkb-H9zVQTPrboTMuyf4DIYH1Mgn7cORtin23cQieqzIUEXfMzBrRW7Bh3fmRDqYLD68j8LTyeaASzLirhh%2CAGkb-H-7yzaGgi1Ep9gjWPoX5XsFoKGbF74Y7W4PNfX0bZu_4MXuJeNWhgCoKyObt8im3WELqIlPE0dD4GWAmQ&pvsid=3648244563584042&pem=999&ref=https%3A%2F%2Frajboardexam.in%2Fmathematics-class-10%2F&rx=0&eae=0&fc=1920&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C360%2C0%2C360%2C602%2C456%2C763&vis=1&rsz=%7C%7CeEbr%7C&abl=CS&pfx=0&fu=9344&bc=29&ifi=4&uci=a!4&btvi=3&xpc=7YFcAPY68F&p=https%3A//rajboardexam.in&dtd=11927

प्रश्न 15.

x0.10.20.30.40.50.60.7
f30602040105035

हल:
बंटन को सारणी के रूप में लिखने पर

Xfcf
0.13030
0.26090
0.320110
0.440150
0.510160
0.650210
0.735245
∑f = 245

अब
\begin{aligned} \frac{\mathrm{N}}{2} &=\frac{\Sigma \mathrm{f}}{2} \\ &=\frac{245}{2}=122.5 \end{aligned}
यह माध्यक 150 संचयी आवृत्ति में होगा जिसका विचर 0.4 है।
अतः माध्यक M = 0.4 उत्तर

प्रश्न 16.

जूतों की नाप4.55.05.56.06.57.07.58.08.59.0
बारम्बारता1245153060958275

हल:
बंटन को सारणी के रूप में लिखने पर

Xfसंचयी बारम्बारता (cf)
4.511
5.023
5.547
6.0512
6.51527
7.03057
7.560117
8.095212
8.582294
9.075369
∑f = 369

माध्यक  \begin{array}{l}{=\frac{N}{2}} \\ {=\frac{369}{2}} \\ {=184.5}\end{array}
184.5 184.5 संचयी बारम्बारता 212 के अन्तर्गत आती है जो कि विचर 8.0 में है।
अतः माध्यक = 8.0 उत्तर

प्रश्न 17.
क्रिकेट की एक टीम के खिलाड़ियों द्वारा बनाए गये रनों की संख्या निम्न प्रकार है–
57, 17, 26, 91, 115, 26, 83, 41, 57, 0, 26.
इसका समान्तर माध्य, माध्यक और बहुलक ज्ञात कीजिए।
हल:
(i) समान्तर माध्य-समान्तर माध्य  \overline{\mathrm{X}}=\frac{\Sigma \mathrm{x}}{\mathrm{n}}
निम्न प्रश्नों के उत्तरों के चार संभावित विकल्प दिए हुए हैं। सही उत्तर वाले विकल्प का चुनाव कीजिए।
(ii) माध्यक के लिये-विचर की संख्याओं को आरोही क्रम में रखने पर 0, 17, 26, 26, 26, 41, 57, 57, 83, 91, 115
यहाँ n = 11
अतः माध्यक  M=\frac{n+1}{2}  वीं संख्या  =\frac{11+1}{2}  वीं संख्या = 6वीं संख्या
अतः माध्यक M = 41 रन उत्तर
(iii) बहुलक के लिये

विचार0172641578391115
गणन चिह||| | ||| ||||
बारम्बारता11312111

यहाँ पर बारम्बारता 3 अधिकतम है। इसके संगत विचर को मान 26 है।
अतः बहुलक = 26 रन उत्तर

निम्न बारम्बारता बंटन का बहुलक ज्ञात कीजिए (प्रश्न 18-19)

प्रश्न 18.https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?guci=2.2.0.0.2.2.0.0&client=ca-pub-2917648631117576&output=html&h=300&slotname=3799507342&adk=2736942640&adf=738656274&pi=t.ma~as.3799507342&w=360&lmt=1611459660&rafmt=1&psa=1&format=360×300&url=https%3A%2F%2Frajboardexam.in%2Fchapter-17-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2583%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25bf-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587%2F&flash=0&fwr=1&fwrattr=true&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&adsid=ChAIgK-vgAYQzJiGmbLW0JhDEi8A23t5NH–CxU5oo1f0EE4rtleAl8NiKBA8ld5couz17y6ENl1yq7-DK8bLn2DuQ&dt=1611474534800&bpp=11&bdt=1763&idt=15&shv=r20210120&cbv=r20190131&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3Deb7758631b12b0d8-22c08ddec0c500f5%3AT%3D1610884750%3ART%3D1610884750%3AS%3DALNI_Ma7lWR3Q467gPc1HsBPKhyMtxHUfw&prev_fmts=0x0%2C360x300%2C360x300%2C360x788%2C360x300&nras=2&correlator=831489747241&frm=20&pv=1&ga_vid=750157753.1610884615&ga_sid=1611474535&ga_hid=870413743&ga_fc=0&u_tz=330&u_his=1&u_java=0&u_h=772&u_w=360&u_ah=772&u_aw=360&u_cd=32&u_nplug=0&u_nmime=0&adx=0&ady=9919&biw=360&bih=602&scr_x=0&scr_y=4589&eid=21066429%2C21067982%2C21068083%2C21068769%2C21068892%2C21069720%2C21066973&oid=3&psts=AGkb-H-sEtABxMp3c64Lc8VzNIb77o1jSz7enU0QXm33QbvT3tXVshJXrAyO5gx5NoyWWoMjySo073ntQ7c%2CAGkb-H9zVQTPrboTMuyf4DIYH1Mgn7cORtin23cQieqzIUEXfMzBrRW7Bh3fmRDqYLD68j8LTyeaASzLirhh%2CAGkb-H-7yzaGgi1Ep9gjWPoX5XsFoKGbF74Y7W4PNfX0bZu_4MXuJeNWhgCoKyObt8im3WELqIlPE0dD4GWAmQ%2CAGkb-H-J5uUZIsGEfj41U4IOQ2kFQgOrM3ydhZE9C3SB6OnKeVxs30N5yzMejneJOP2N19XsV1hYSXWx2g&pvsid=3648244563584042&pem=999&ref=https%3A%2F%2Frajboardexam.in%2Fmathematics-class-10%2F&rx=0&eae=0&fc=1920&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C360%2C0%2C360%2C602%2C456%2C763&vis=1&rsz=%7C%7CeEbr%7C&abl=CS&pfx=0&fu=9344&bc=29&ifi=5&uci=a!5&btvi=4&xpc=0xHivTyNOJ&p=https%3A//rajboardexam.in&dtd=23328

वर्ग0-1010-2020-3030-4040-50
बारम्बारता471393

हल:
यहाँ बारम्बारता 13, वर्ग अन्तराल (20-30) की सबसे अधिक है।
अतः यह बहुलक वर्ग होगा।
निम्न प्रश्नों के उत्तरों के चार संभावित विकल्प दिए हुए हैं। सही उत्तर वाले विकल्प का चुनाव कीजिए।

प्रश्न 19.

वर्ग0-2020-4040-6060-8080-100
बारम्बारता3152485

हल:
बारम्बारेता 24 सबसे अधिक है अतः बहुलक वर्ग 40-60 होगा।
अतः l = 40, fi = 24, f0 = 15, f2 = 8, h = 20
निम्न प्रश्नों के उत्तरों के चार संभावित विकल्प दिए हुए हैं। सही उत्तर वाले विकल्प का चुनाव कीजिए।
अतः अभीष्ट बहुलक = 47.2 उत्तर

प्रश्न 20.
समान्तर माध्य की परिभाषा देते हुए इसके किन्हीं दो दोषों को बताइए।
हल:
समान्तर माध्य-आँकड़ों में दिए गए चर के योगफल को मानों की संख्या से भाग देकर प्राप्त राशि समान्तर माध्य है। यह औसत भी कहलाती है। अर्थात्
RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 17 Additional Questions 4
दोष–

  • कभी-कभी इसके मान के गणन में ऐसी राशि आ सकती है जो प्रकृति के अनुसार संभव नहीं हो, जैसे परिवार के सदस्यों की संख्या 8.8 या 15.6 होना।
  • किसी भी एक मूल्य के नहीं होने पर गणना संभव नहीं है।

प्रश्न 21.
माध्यक की प्रमुख उपयोगिता बताइए।
हल:
माध्यक की उपयोगिता–

  • यह गुणात्मक विशेषताओं के अध्ययन में श्रेष्ठ है।
  • माध्यक ज्ञात करना सरल व सुविधाजनक है। कभी-कभी यह निरीक्षण मात्र से ज्ञात किया जा सकता है।
  • इसकी गणना में संपूर्ण आंकड़ों की आवश्यकता नहीं होती है।
  • माध्यक सदैव निश्चित एवं स्पष्ट होता है।
  • इस पर चरम मानों का प्रभाव नहीं पड़ता, जबकि माध्य में अधिक प्रभाव पड़ता है।

प्रश्न 22.
वर्गीकृत बारम्बारता बंटन से माध्यक ज्ञात करने का सूत्र लिखिए।
हल:
माध्यक  (M)=l+\left(\frac{\frac{N}{2}-C}{f}\right) \times h

  • l = माध्यक वर्ग निम्न सीमा
  • N = कुल बारम्बारता (Ef)
  • C = माध्यक वर्ग से पूर्व की संचयी बारम्बारता
  • h = माध्यक वर्ग का अन्तराल
  • f = माध्यक वर्ग की बारम्बारता

Rajasthan Board RBSE Class 10 Science Chapter 1 भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

Rajasthan Board RBSE Class 10 Science Chapter 1 भोजन एवं मानव स्वास्थ्य

(पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर)

बहुचयनात्मक प्रश्न
1. नारु रोग का रोगजनक है
(क) जीवाणु
(ख) कृमि,
(ग) विषाणु
(घ) प्रोटोजोआ

2. स्वस्थ शरीर का सामान्य रक्तचाप होता है
(क) 120/80
(ख) 100/60
(ग) 140/100
(घ) इनमें से कोई नहीं

3. तम्बाकू किस कुल का पादप है
(क) मालवेसी
(ख) लिलीएसी
(ग) सोलेनेसी
(घ) फेबेसी ।

4. मदिरा का मुख्य घटक है
(क) C2H5OH
(ख) CH3OH
(ग) CH3COOH
(घ) C6H12O6

5. आयोडीन की कमी से रोग होता है
(क) रतौंधी
(ख) रिकेटस
(ग) बांझपन
(घ) घेघा

उत्तरमाला-
1. (ख)
2. (क)
3. (ग)
4. (क)
5. (घ)

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 6.
अफीम के पादप का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर-
अफीम के पादप का वैज्ञानिक नाम पैपेवर सोमनिफेरम है।

प्रश्न 7.
वसीय यकृत रोग का कारण क्या है?
उत्तर-
मदिरा (Alcohol) के प्रभाव से वसीय यकृत रोग हो जाता है।

प्रश्न 8.
तम्बाकू में कौन सा हानिकारक तत्व पाया जाता है?
उत्तर-
तम्बाकू में निकोटिन नामक हानिकारक तत्व पाया जाता है।

प्रश्न 9.
रक्तचाप मापने वाले यंत्र का नाम क्या है?
उत्तर-
रक्तचाप मापने वाले यंत्र का नाम रक्तचापमापी (स्फाइग्नो मैनोमीटर) है।

प्रश्न 10.
नारु रोग के रोगजनक का नाम लिखो।
उत्तर-
नारु रोग के रोगजनक का नाम ड्रेकनकुलस मेडीनेन्सिस (Dracunculus medinensis) है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 11.
संतुलित भोजन व कुपोषण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर-
संतुलित भोजन-वह भोजन जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध हों, उसे संतुलित भोजन कहते हैं।
इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, वसा, प्रोटीन, विटामिन्स, खनिज जैसे पोषकों के साथसाथ रेशों व जल जैसे घटकों का होना आवश्यक है।
कुपोषण-लम्बे समय तक जब पोषण में किसी एक या अधिक पोषक तत्त्व की कमी हो तो उसे कुपोषण कहते हैं।

प्रश्न 12.
प्रोटीन की कमी से होने वाले रोगों का मानव शरीर में क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-
प्रोटीन की कमी से होने वाले रोगों के मानव शरीर में निम्न प्रभाव पड़ते हैं

  1. बच्चों का शरीर सूजकर फूल जाता है।
  2. उसे भूख कम लगती है।
  3. स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।
  4. त्वचा पीली, शुष्क, काली, धब्बेदार होकर फटने लगती है।
  5. शरीर सूखकर दुर्बल हो जाता है।
  6. आँखें कांतिहीन हो जाती हैं एवं अंदर धंस जाती हैं।

प्रश्न 13.
पीने योग्य जल के क्या गुण होने चाहिए?
उत्तर-
पीने योग्य जल के गुण

  1. जल में हानिकारक सूक्ष्म जीव नहीं होने चाहिए।
  2. जल का pH संतुलित हो।।
  3. जल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन घुली हो।
  4. जल में आँखों से दिखने वाले कण और वनस्पति नहीं हों।

प्रश्न 14.
दूषित जल के दुष्प्रभाव लिखिए।
उत्तर-
दूषित जल के दुष्प्रभाव निम्न हैं

  1. यदि दूषित जल का उपयोग पीने के काम में लेते हैं तो हम विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो जायेंगे।
  2. दूषित जल में विषाणु, जीवाणु प्रोटोजोआ, कृमि आदि पाये जाते हैं, जिनकी वजह से हैजा, पेचिस जैसी बीमारियों के शिकार हो जाते हैं।
  3. गंदे पानी से वायरल संक्रमण भी होता है, वायरल संक्रमण के कारण हिपेटाइटिस, फ्लू, कोलेरा, टाइफाइड और पीलिया जैसी खतरनाक बीमारियाँ हो जाती हैं।
  4. बाला नारु रोग कभी राजस्थान में गम्भीर समस्या था। इसका रोगजनक ड्रेकनकुलस मेडीनेसिस नामक कृमि है, इसकी मादा कृमि अपने अण्डे हमेशा परपोषी के शरीर के बाहर जल में देती है, ऐसे दूषित जल के उपयोग से यह रोग दूसरे लोगों में फैल जाता है।

प्रश्न 15.
अफीम के दूध में कौन से एल्केलॉयड पाए जाते हैं?
उत्तर-
अफीम के दूध में लगभग 30 प्रकार के एल्केलॉयड पाये जाते हैं। इनमें से प्रमुख निम्न हैं

  1. मार्फीन
  2. कोडिन
  3. निकोटिन
  4. सोमनिफेरिन
  5. पैपेवरिन।

प्रश्न 16.
तम्बाकू से होने वाली हानियाँ लिखिए।
उत्तर-
तम्बाकू से हानियाँ

  1. तम्बाकू के लगातार सेवन से मुँह, जीभ, गले व फेफड़ों आदि का कैंसर होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
  2. गर्भवती महिलाओं द्वारा तम्बाकू का सेवन करने पर भ्रूण विकास की गति मंद पड़ जाती है।
  3. तम्बाकू में पाये जाने वाला निकोटिन धमनियों की दीवारों को मोटा कर देता है जिससे रक्तदाब (B.P.) व हृदय स्पंदन (Heart beat) की दर बढ़ जाती
  4. सिगरेट के धुएँ में उपस्थित कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) लाल रुधिर कणिकाओं (RBC) को नष्ट कर रुधिर की ऑक्सीजन परिवहन की क्षमता कम कर देती है।

प्रश्न 17.
सबम्युकस फाइब्रोसिस रोग के लक्षण व कारण लिखिए।
उत्तर-
लक्षण-सबम्युकस फाइब्रोसिस रोग में जबड़े की मांसपेशियाँ कठोर हो जाती हैं, जिसके फलस्वरूप जबड़ा ठीक से नहीं खुलता है। मुँह में घाव या छाले व सूजन आ जाती है जो कैंसर में परिवर्तित हो सकते हैं।
कारण-गुटका के उपयोग करने से इस प्रकार का रोग होता है।

निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 18.
क्वाशिओरकोर रोग क्या है? इसके लक्षण व रोकथाम के उपाय लिखिए।
उत्तर-
क्वाशिओरकोर (Kwashiorkor)-प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग को क्वाशिओरकोर कहते हैं। गरीबी के कारण लोग भोजन में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में नहीं ले पाते हैं, जिसके कारण कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। अधिकांशतः छोटे बच्चे इस रोग से ग्रसित होते हैं। किशोरावस्था में और गर्भवती महिलाओं को प्रोटीनयुक्त भोजन की अतिआवश्यकता है।

क्वाशिओरकोर रोग के लक्षण निम्नलिखित हैं

  1. बच्चों का पेट फूल जाता है।
  2. इन्हें भूख कम लगती है।
  3. स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।
  4. त्वचा पीली व शुष्क हो जाती है एवं काली धब्बेदार होकर फटने लगती है।
  5. शरीर सूखकर दुर्बल हो जाता है।
  6. आँखें कांतिहीन एवं अन्दर धंस जाती हैं, इस स्थिति को मेरसमस (Marasmus) रोग कहते हैं।

रोकथाम के उपाय-

  • इस रोग से ग्रसित बच्चों, किशोरों, गर्भवती महिलाओं आदि को प्रचुर मात्रा में प्रोटीनयुक्त भोजन का सेवन करना चाहिए।
  • चिकित्सक से परामर्श लेवें।।

प्रश्न 19.
समाज में अफीम चलन की प्रथा को आप कैसे रोक सकते हैं?
उत्तर-
समाज में अफीम चलने की प्रथा को रोकने के लिए हम निम्न कार्य करेंगे

  1. हम लोगों को अफीम के नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देंगे।
  2. गम या खुशी के अवसर पर की जाने वाली अफीम की मनुहार की प्रथा का विरोध करेंगे।
  3. जो माताएँ अपने छोटे बच्चों को सुलाने के लिए अफीम खिलाती हैं, उन्हें ऐसा न करने के लिए समझायेंगे तथा उन्हें बतलायेंगे कि इससे बच्चों को अफीम की लत लग जाती है।
  4. हम अपने विद्यालय तथा अन्य विद्यालयों में अफीम के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव विषय पर कार्यशाला का आयोजन करेंगे।
  5. हम नुक्कड़ नाटक द्वारा तथा रैलियाँ निकालकर भी समाज में अफीम चलन के विरुद्ध जनजागृति उत्पन्न करेंगे।

प्रश्न 20.
विटामिन कुपोषण से होने वाले रोग एवं उनके लक्षण लिखिए।
उत्तर-
विटामिन कुपोषण से होने वाले रोग एवं उनके लक्षण
RBSE Solutions for Class 10 Science Chapter 1 20

प्रश्न 21.
कोल्डड्रिंक्स से हमारे शरीर में पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों का वर्णन कीजिये।
उत्तर-
कोल्डड्रिंक्स से हमारे शरीर पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव निम्नलिखित हैं

  1. कोल्डड्रिंक्स में उपस्थित लीडेन, डीडीटी, मेलेथियन और क्लोरपाइरीफॉस कैंसर, स्नायु, प्रजनन सम्बन्धी बीमारी और प्रतिरक्षा तंत्र में खराबी के लिए उत्तरदायी हैं।
  2. कोल्डड्रिंक्स के निर्माण के समय इसमें फास्फोरिक अम्ल डाला जाता है। जो दाँतों पर सीधा प्रभाव डालता है। उसमें लोहे तक को गलाने की क्षमता होती है।
  3. इसमें उपस्थित एथीलिन ग्लाइकोल रसायन पानी को शून्य डिग्री तक जमने नहीं देता है। इसे आम भाषा में मीठा जहर कहा जाता है।
  4. बोरिक, एरिथोरबिक और बैंजोइल अम्ल मिलकर कोल्डड्रिंक्स को अतिअम्लता प्रदान करते हैं, जिससे पेट में जलन, खट्टी डकारें, दिमाग में सनसनी, चिड़चिड़ापन, एसिडिटी और हड्डियों के विकास में बाधा आती है।
  5. कोल्डड्रिंक्स में 0.4 पी.पी.एस. सीसा डाला जाता है जो स्नायु, मस्तिष्क, गुर्दा, लिवर और मांसपेशियों के लिए घातक है।
  6. कोल्डड्रिंक्स में मिली केफीन की मात्रा अनिद्रा और सिरदर्द की समस्या उत्पन्न करती है।

प्रश्न 22.
खाद्य पदार्थों में मिलावट पर लेख लिखिए।
उत्तर-
बाजार में मिलने वाले अनेक खाद्य पदार्थों में कुछ न कुछ मिलावट होती है। मिलावट का प्रहार सबसे ज्यादा हमारे प्रतिदिन के आवश्यक खाद्य पदार्थों पर हो रहा है। देश में मिलावटी खाद्य पदार्थों की भरमार हो गई है।

आजकल नकली आटा, बेसन, तेल, चाय, धनिया, घी, दूध, मिर्च, मसाले आदि खुलेआम बिक रहे हैं। इनका उपयोग कर कोई बीमार हो जाये तो हालत और भी ज्यादा खराब हो जाती है, क्योंकि दवाइयाँ भी नकली बिक रही हैं।

आजकल लोग दूध के नाम पर यूरिया, डिटर्जेंट, सोडा, पोस्टर कलर और रिफाइण्ड तेल पी रहे हैं। यू.पी. में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के 25 प्रतिशत लोग मिलावटी घटिया दूध पी रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बाजार में मिलने वाले खाद्य तेल व घी की स्थिति खराब है। सरसों के तेल में सत्यानासी के बीज और सस्ता पाम ऑयल मिलाया जाता है। देशी घी में वनस्पति घी मिलाया जाता है।

इसी प्रकार मिर्ची पाउडर में ईंट का चूरा, सौंफ पर कृत्रिम हरा रंग, हल्दी में लेड क्रोमेट व पीली मिट्टी, धनिया और मिर्च में गंधक, काली मिर्च में पपीते के बीज मिलाये जा रहे हैं।

फल व सब्जियों में रंग के लिए रासायनिक इंजेक्शन (chemical injection), ताजा दिखाने के लिए लेड व कॉपर विलियन का छिड़काव, गोभी की सफेदी के लिए सिल्वर नाइट्रेट (AgNO3) का छिड़काव किया जा रहा है। बेसन में मक्के का आटा, दाल व चावल पर बनावटी रंगों की पॉलिश की जा रही है।

मिठाइयों में ऐसे रंगों का प्रयोग हो रहा है जो कैंसर के लिए उत्तरदायी हैं और इसके कारण DNA में विकृति आ सकती है।

नकली दवाओं की समस्या और औषधि विनियम पर गठित माशेलकर समिति ने नकली दवाओं का धंधा करने वालों को मृत्यु दण्ड देने की सिफारिश की है।

इसी प्रकार सुरक्षित भोजन के बारे में भारत में मुख्य कानून है-1954 का खाद्य पदार्थ अल्प मिश्रण निषेध अधिनियम (पी.एफ.ए.)। इस कानून का नियम 65 खाद्य पदार्थों में कीटनाशकों या मिलावट का नियमन करता है परन्तु यह नियम दोषी लोगों को सजा दिलाने में नाकाम हो रहे हैं, जिसके फलस्वरूप लोग पकड़े जाने के बाद छूटकर वापस उसी व्यवसाय में लग जाते हैं। सरकार द्वारा नियमों का कठोरता से पालन किया जावे एवं धीमी चलने वाली न्याय प्रक्रिया, जानबूझकर जाँच कार्य को कमजोर करना, मुकदमों का सही ढंग से न चलना, कामचोरी, धनशक्ति और राजनीतिक प्रभावों का इस्तेमाल पर अंकुश लगा दिया जाये तो इसमें कोई दो । राय नहीं कि इस पर रोक न लग सके।

प्रश्न 23.
खनिज कुपोषण से होने वाली हानियों का वर्णन कीजिये।
उत्तर-
विभिन्न प्रकार के खनिज भी हमारे शरीर के लिए महत्त्वपूर्ण हैं। इनकी कमी से शरीर में विभिन्न प्रकार के रोग उत्पन्न हो जाते हैं।

  1. आयोडीन तत्त्व-थायराइड ग्रन्थि में थाइरोक्सिन हार्मोन के निर्माण हेतु आयोडीन की आवश्यकता होती है। आयोडीन की कमी से थायरोक्सिन हार्मोन का निर्माण कम होता है, जिसके परिणामस्वरूप गलगंड ( घेघा) रोग उत्पन्न हो जाता है।
  2. कैल्शियम तत्त्व-कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसकी कमी से हड्डियाँ कमजोर व भंगुर प्रकृति की हो जाती हैं।
  3. लौह तत्त्व-यह रुधिर के हीमोग्लोबिन का भाग होता है। इसकी कमी से रक्तहीनता के कारण चेहरा पीला पड़ जाता है।
  4. फास्फोरस तत्त्व-फास्फोरस कैल्शियम से मिलकर हड्डियाँ तथा दाँतों को मजबूती प्रदान करता है। इसकी कमी से हड्डियाँ तथा दाँत कमजोर हो जाते हैं।
  5. सोडियम तत्त्व-सोडियम तत्त्व की कमी से मांसपेशी संकुचन, तंत्रिकीय आवेश संचरण, शरीर का विद्युत अपघटन, संतुलन बनाना आदि कार्य प्रभावित होंगे।
  6. पोटेशियम तत्त्व-पोटेशियम तत्त्व की कमी से मांसपेशी संकुचन, तंत्रिकीय आवेश संचरण, शरीर का विद्युत अपघटन, संतुलन बनाना, विभिन्न कोशिकीय क्रियाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न होगी।

(अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर )

वस्तुनिष्ठ प्रश्न
1. विटामिनों की कमी से हम रोगग्रसित हो जाते हैं। एसकोर्बिक अम्ल (C) की कमी से होने वाला रोग है
(अ) रतौंधी
(ब) स्कर्वी
(स) पेलेग्रा
(द) बेरीबेरी

2. आयोडीन की कमी से किस ग्रन्थि की क्रिया मंद पड़ जाती है?
(अ) थायराइड ग्रन्थि
(ब) पीयूष ग्रन्थि
(स) एड्रीनल ग्रन्थि
(द) जनन ग्रन्थि

3. जल कितनी अवस्थाओं में पाया जाता है?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) चार

4. मदिरा (शराब) के प्रभाव से होने वाला मुख्य रोग है
(अ) वसीय यकृत
(ब) नारु रोग
(स) रिकेट्स
(द) मधुमेह

5. निम्न में से जंक फूड है
(अ) बर्गर
(ब) पिज्जा
(स) चिप्स
(द) उपर्युक्त सभी

6. स्टीफन हेल्स ने पहली बार निम्न में से किस जन्तु का रक्तचाप मापा
(अ) गाय
(ब) शेर
(स) घोड़ा
(द) हाथी

7. सिगरेट के धुएँ में उपस्थित गैस होती है
(अ) ऑक्सीजन
(ब) कार्बन डाईऑक्साइड
(स) कार्बन मोनो ऑक्साइड
(द) उपर्युक्त सभी

8. कोल्डड्रिंक्स के निर्माण के समय कौनसे अम्ल का उपयोग किया जाती है, जो दाँतों पर सीधा प्रभाव डालता है?
(अ) गंधक का अम्ल
(ब) फास्फोरिक अम्ल
(स) नाइट्रिक अम्ल
(द) टारट्रिक अम्ल

9. सफेदी के लिए गोभी पर निम्न में से छिड़काव किया जाता है
(अ) सिल्वर नाइट्रेट
(ब) लेड व कॉपर विलयन
(स) लेड क्रोमेट
(द) फास्फोरस का विलयन

10. नकली दवाओं का धंधा करने वालों को मृत्युदण्ड देने की सिफारिश किस समिति ने की?
(अ) आशेलकर समिति
(ब) माशेलकर समिति
(स) राशेलकर समिति
(द) काशेलकर समिति

उत्तरमाला-
1. (ब)
2. (अ)
3. (स)
4. (अ)
5. (द)
6. (स)
7. (स)
8. (ब)
9. (अ)
10. (ब)

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
रक्तचाप मापने वाले यंत्र का नाम लिखिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2018)
उत्तर-
रक्तचाप मापने वाले यंत्र का नाम रक्तचापमापी (स्पाइग्नोमैनोमीटर) है।

प्रश्न 2.
पैरों की हड्डियाँ मुड़ जाना एवं घुटने पास-पास आ जाना, विटामिन की कमी से होने वाले किस रोग के लक्षण हैं? (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2017-18 )
उत्तर-
ये विटामिन D की कमी से होने वाले रिकेट्स रोग के लक्षण हैं।

प्रश्न 3.
संतुलित भोजन किसे कहते हैं?
उत्तर-
वह भोजन जिसमें सभी आवश्यक पोषक उपलब्ध हों, उसे संतुलित भोजन कहते हैं।

प्रश्न 4.
कुपोषण को परिभाषित कीजिए।
उत्तर-
लम्बे समय तक जब पोषण में किसी एक या अधिक पोषक तत्त्व की कमी हो तो उसे कुपोषण कहते हैं।

प्रश्न 5.
नियासिन (B3) की कमी से होने वाले रोग का एक लक्षण लिखिए।
उत्तर-
नियासिन (B3) की कमी से होने वाले रोग का लक्षण-जीभ व त्वचा पर पपड़ियाँ आना।

प्रश्न 6.
मांसपेशी संकुचन एवं तंत्रिकीय आवेग का संचरण किस तत्व द्वारा सम्पन्न होता है?
उत्तर-
मांसपेशी संकुचन एवं तंत्रिकीय आवेग का संचरण सोडियम तत्व द्वारा सम्पन्न किया जाता है।

प्रश्न 7.
बाला या नारु रोग के रोगजनक कृमि का नाम लिखिए।
उत्तर-
बाला या नारु रोग के रोगजनक कृमि का नाम ड्रेकनकुलस मेडीनेंसिस है।

प्रश्न 8.
BMI का पूरा नाम लिखिए।
उत्तर-
शरीर भार सूचकांक (Body Mass Index) ।

प्रश्न 9.
रक्तचाप किसे कहते हैं ?
उत्तर-
रक्तवाहिनियों में बहते रक्त द्वारा वाहिनियों की दीवारों पर डाले गये दबाव को रक्तचाप कहते हैं।

प्रश्न 10.
किन मरीजों को पोटेशियम युक्त भोजन करना चाहिए?
उत्तर-
उच्च रक्तचाप वाले मरीजों को पोटेशियम युक्त भोजन करना चाहिए।

प्रश्न 11.
रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़कर 140 मि.ग्रा./डे.ली. से अधिक होने वाला व्यक्ति किस रोग से ग्रसित होता है?
उत्तर-
ऐसा व्यक्ति मधुमेह रोग से ग्रसित होता है।

प्रश्न 12.
सत्यानासी के बीजों को किस खाद्य तेल में मिलावट के रूप में काम लिया जाता है?
उत्तरे-
सरसों के तेल में।

प्रश्न 13.
नशीले पदार्थ हेरोइन को किस पादप से प्राप्त किया जाता है?
उत्तर-
नशीले पदार्थ हेरोइन को पेपेवर सोम्नीफेरम नामक पादप से प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 14.
सामान्य स्वस्थ मनुष्य के रुधिर में भोजन पूर्व ग्लूकोज का स्तर कितना होता है?
उत्तर-
सामान्य स्वस्थ मनुष्य के रुधिर में भोजन पूर्व ग्लूकोज का स्तर 70-100 मिग्रा/डे.ली. होता है।

प्रश्न 15.
पीने योग्य जल का pH मान कितना होता है?
उत्तर-
पीने योग्य जल का pH मान 7 होता है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
(अ) विषाणुजनित कोई दो रोगों के नाम लिखिए।
(ब) तम्बाकू में पाये जाने वाले एल्केलॉयड का नाम लिखिए।
(स) तम्बाकू चबाने से होने वाली दो हानियाँ लिखिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2018)
उत्तर-
(अ)

  • हिपेटाइटिस
  • टायफाइड
  • पीलिया।।

(ब) निकोटिन एल्केलायड
(स)

  • तम्बाकू के लगातार सेवन से मुँह, जीभ, गले व फेफड़ों आदि का कैंसर होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
  • सिगरेट के धुएँ में उपस्थित कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) लाल रुधिर कणिकाओं (RBC) को नष्ट कर रुधिर की ऑक्सीजन परिवहन की क्षमता कम कर देती है।

प्रश्न 2.
तम्बाकू, मदिरा व अफीम के सेवन से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले कुप्रभावों को समझाइये (प्रत्येक के दो-दो)। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2017-18)
उत्तर-
तम्बाकू के कुप्रभाव

  • तम्बाकू के लगातार सेवन से मुँह, जीभ, गले व फेफड़ों आदि का कैंसर होने की सम्भावना बढ़ जाती है।
  • गर्भवती महिलाओं द्वारा तम्बाकू का सेवन करने पर भ्रूण विकास की गति मंद पड़ जाती है।

मदिरा के कुप्रभाव

  • मदिरा के सेवन से व्यक्ति की स्मरण क्षमता में कमी आ जाती है एवं तंत्रिका तंत्र (Nervous System) प्रभावित होता है।
  • इसके अधिक सेवन से वसीय यकृत रोग हो जाता है, जिससे प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट के निर्माण पर प्रभाव पड़ता है।

अफीम के कुप्रभाव

  • अफीम का सेवन व्यक्ति को उसका आदी बना देता है।
  • अफीम के सेवन से प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाने से व्यक्ति बार-बार बीमार रहने लगता है तथा अन्त में उसकी असामयिक मृत्यु हो जाती है।

प्रश्न 3.
संतुलित भोजन किसे कहते हैं? संतुलित भोजन के लाभ लिखिए।
उत्तर-
संतुलित भोजन-वह भोजन जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध हों, उसे हम संतुलित भोजन कहते हैं।

संतुलित भोजन के लाभ–

  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन खाने की आवश्यकता है।
  • स्वस्थ संतुलित भोजन शरीर को मजबूत बनाता है।
  • रोगों से लड़ने के लिए उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  • संतुलित भोजन दिमाग को तेज तथा स्वस्थ बनाता है।
  • संतुलित भोजन से शरीर में थकान नहीं होगी व शरीर निरोगी रहेगा।

प्रश्न 4.
कुपोषण किसे कहते हैं? प्रोटीन कुपोषण का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
कुपोषण-लम्बे समय तक जब पोषण में किसी एक या अधिक पोषक तत्त्वों की कमी हो तो उसे हम कुपोषण कहते हैं।

प्रोटीन कुपोषण- भोजन में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा न होने पर होने वाला कुपोषण, प्रोटीन कुपोषण कहलाता है। प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग को क्वाशिओरकोर (Kwashiorkor) रोग कहते हैं। मुख्यतः छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएँ एवं किशोर इससे प्रभावित होते हैं । इस रोग से बच्चों का शरीर सूजकर फूल जाता है, स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है, भूख कम लगती है, त्वचा पीली, शुष्क, काली, धब्बेदार होकर फटने लगती है।

जब प्रोटीन के साथ पोषण में पर्याप्त ऊर्जा की कमी होती है, तो शरीर सूखकर छोटा हो जाता है, आँखें कांतिहीन एवं अंदर धंस जाती हैं। इस स्थिति को मेरस्मस रोग (Marasmus) कहते हैं।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित खनिज तत्वों के कार्यं लिखिए

  • फास्फोरस
  • लौह तत्व
  • पोटेशियम।।

उत्तर-

  • फास्फोरस-यह कैल्शियम से मिलकर हड्डियाँ तथा दाँतों को मजबूती प्रदान करता है।
  • लौह तत्व-यह रुधिर में हीमोग्लोबिन के निर्माण में सहायक एवं ऊतक ऑक्सीकरण में सहायक है।
  • पोटेशियम-यह मांसपेशी संकुचन, तंत्रिकीय आवेश संचरण, शरीर का विद्युत अपघटन, संतुलन बनाना, विभिन्न कोशिकीय क्रियाओं के संचालन में सहायक है।

प्रश्न 6.
कृत्रिम संश्लेषित खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के लिए बहुत घातक हैं? समझाइए।
उत्तर-
जंक फूड (Junk Food) के समान कृत्रिम संश्लेषित खाद्य पदार्थ भी हमारे शरीर के लिए हानिकारक हैं। ऐसे पदार्थ आकर्षक, खुशबूदार व स्वादिष्ट होते हैं, जिन्हें देखते ही खाने की प्रबल इच्छा होती है, परन्तु इन्हें विभिन्न प्रकार के कृत्रिम रासायनिक पदार्थों के मिश्रण से बनाया जाता है। इनमें प्राकृतिक एवं पौष्टिक पदार्थों का अभाव होता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत घातक है तथा इनके उपभोग से हम विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं।

प्रश्न 7.
मोटापा (Obesity) से जुड़े रोगों के नाम लिखिए तथा मोटापे के प्रमुख कारण लिखिए।
उत्तर-
मोटापा से जुड़े प्रमुख रोग निम्न हैं

  • हृदय रोग ।
  • मधुमेह
  • निद्राकालीन श्वास समस्या
  • कैंसर व अस्थिसंध्यार्थी।

मोटापे के कारण-

  • अधिक चर्बीयुक्त भोजन करना।
  • शारीरिक क्रियाओं के सही ढंग से नहीं होने पर भी शरीर पर चर्बी जमा हो जाती है।
  • जंक फूड व कृत्रिम भोजन का उपयोग करना।
  • कम व्यायाम और स्थिर जीवनयापन।
  • मोटापा व शरीर का वजन बढ़ना, ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन के कारण होता है।
  • अवटु अल्पक्रियता (हाइपोथाईरायडिज्म)।

प्रश्न 8.
रक्तचाप (Blood Pressure) किसे कहते हैं? निम्न रक्तचाप को समझाइए।
उत्तर-
रक्तचाप (Blood Pressure)-रक्तवाहिनियों में बहते हुए रक्त द्वारा वाहिनियों की दीवारों पर डाले गए दबाव को रक्तचाप कहते हैं।

निम्न रक्तचाप (Low Blood Pressure)-वह दाब जिसमें धमनियों और नसों में रक्त का प्रवाह कम होने के लक्षण दिखाई देते हैं, तो इसे हम निम्न रक्तचाप कहते हैं। इसमें रक्त का प्रवाह काफी कम होता है, जिसके कारण मस्तिष्क, हृदय तथा वृक्कों जैसे महत्त्वपूर्ण अंगों में ऑक्सीजन व पौष्टिक आहार नहीं पहुँच पाता है, जिसके फलस्वरूप ये अंग सामान्य रूप से कार्य नहीं कर पाते हैं। और स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त हो सकते हैं।

प्रश्न 9.
अन्य नशीले पदार्थ कौन-कौनसे हैं? इनके प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव लिखिए।
उत्तर-
एलएसडी (लायसर्जिक एसिड डाईएथाइल एमाइड), भांग, हशीश, चरस, गांजा, कोकीन आदि नशीले पदार्थ हैं। इनके प्रयोग के दुष्प्रभाव निम्न हैं

  • परिवार से विच्छेदन
  • अपराध प्रवृत्ति की वृद्धि
  • शारीरिक एवं मानसिक कमजोरी आना।

प्रश्न 10.
वायरल संक्रमण के कारण होने वाले पाँच रोगों के नाम लिखिए एवं नारु रोग को रोकने एवं जल जनित रोगों से बचाव के उपाय लिखिए।
उत्तर-
वायरल संक्रमण के कारण होने वाले रोग निम्न हैं

  • हिपेटाइटिस
  • फ्लू
  • कोलेरा
  • टायफाइड
  • पीलिया।।

नारु रोग को रोकने एवं जल जनित रोगों से बचाव हेतु पानी को छानकर, उबालकर एवं ठण्डा कर पीना चाहिए। नदी, तालाब इत्यादि में नहाना एवं कपड़े धोना मना हो और समय-समय पर इनकी सफाई होनी चाहिए क्योंकि ”स्वच्छ जल है तो स्वस्थ कल है।”

प्रश्न 11.
मदिरा सेवन से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले कोई चार कुप्रभाव लिखिए।
उत्तर-
मदिरा सेवन से मानव स्वास्थ्य पर होने वाले चार कुप्रभाव निम्न

  • मदिरा सेवन करने वाले व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म हो जाती है। एवं इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो जाती है।
  • मदिरा के सेवन से व्यक्ति की स्मरण क्षमता में कमी आ जाती है एवं तंत्रिका तंत्र (Nervous System) प्रभावित होता है।
  • इसके अधिक सेवन से वसीय यकृत रोग हो जाता है, जिससे प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट के निर्माण पर प्रभाव पड़ता है।
  • मदिरा (Alcohol) रुधिर प्रवाह द्वारा यकृत में पहुँचता है। तत्पश्चात् यकृत इसे एसीटल्डिहाइड (CH3CHO) में परिवर्तित कर देता है, जो एक विषैला पदार्थ होता है।
  • मदिरा के सेवन से व्यक्ति के शरीर का सामंजस्य एवं नियंत्रण कमजोर हो जाता है, जिससे कार्यक्षमता क्षीण हो जाती है, दुर्घटना की सम्भावना बढ़ जाती है।

प्रश्न 12.
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर रोक क्यों लगाई गई तथा तम्बाकू का प्रयोग किस प्रकार से किया जाता है? समझाइए।
उत्तर-
सिगरेट, बीड़ी आदि का दुष्प्रभाव उसका सेवन करने वाले के पास में बैठने वाले पर भी पड़ता है क्योंकि वातावरण में फैली निकोटिन युक्त धुआँ हवा के साथ उनके फेफड़ों में भी पहुँच जाता है। यही कारण है कि कानून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर रोक लगाई गई।

तम्बाकू का प्रयोग कई प्रकार से किया जाता है, जैसे अधिकांश लोग पान, गुटका या चूने के साथ इसे चबाते हैं। कुछ लोग इसके पाउडर को सूंघने या मंजन की तरह दाँतों व मसूढ़ों पर मलने में उपयोग करते हैं। तम्बाकू का उपयोग बीड़ी, सिगरेट, चिलम, सिगार, हुक्का आदि के रूप में भी किया जाता है।

प्रश्न 13.
बाला या नारू रोग के रोगजनक का नाम बताइए एवं इस रोग का संचरण एवं बचाव लिखिए।
उत्तर-
बाला या नारू रोग का रोगजनक ड्रेकनकुलस मेडीनेसिस नामक कृमि है। इसकी मादा कृमि अपने अण्डे हमेशा परपोषी अर्थात् मानव के शरीर के बाहर जल में देती है, ऐसे संदूषित जल के उपयोग से यह रोग दूसरे लोगों में फैल जाता है।
रोग से बचाव निम्न हैं

  • पानी को छानकर, उबालकर एवं ठण्डा करके पीना चाहिए।
  • तालाब, नदी इत्यादि में नहाना वे कपड़े धोने पर पाबंदी होनी चाहिए।
  • समय-समय पर इनकी सफाई भी हो।

प्रश्न 14.
लोग अफीम का उपयोग क्यों करते हैं? अफीम के डोडे (फल भित्ति) उबालकर पीने से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-
शांति व आनन्द की अनुभूति प्राप्त करने के लिए लोग अफीम का उपयोग करते हैं।
डोडे (फल भित्ति) उबालकर पीने से शरीर पर निम्न प्रभाव पड़ते हैं

  • प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।
  • इससे व्यक्ति बार-बार बीमार रहने लगता है।
  • अन्त में असामयिक मृत्यु हो जाती है।

प्रश्न 15.
डॉक्टर के पर्चे पर लिखी जाने वाली निद्राकारी व दर्द निवारक नशीली दवाओं का नाम लिखिए एवं इनके दुरुपयोग से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-
डॉक्टर के पर्चे पर लिखी जाने वाली निद्राकारी व दर्द निवारक नशीली दवाओं के नाम अग्र हैं

  1. मार्फीन
  2. पेथेडीन
  3. ब्यूप्रीनोफ्रिन
  4. डाईजिपाम
  5. नाइट्राजिपाम
  6. प्रोपोक्सिफिन

इन दवाओं के दुरुपयोग से शरीर पर प्रभाव निम्न हैं

  1. यकृत व गुर्दो (Kidneys) की कार्यक्षमता प्रभावित होगी।
  2. मानसिक एकाग्रता में कमी।
  3. भूख न लगना, वजन में कमी आना।
  4. प्रतिरोधक क्षमता में कमी एवं बार-बार बीमार पड़ना।।
  5. शरीर की कार्यक्षमता व बुद्धिकौशल पर प्रतिकूल प्रभाव।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
व्यसन किसे कहते हैं? नशीले पदार्थों को मानव पर क्या प्रभाव पड़ता है? विस्तार से समझाइए।
उत्तर-
व्यसन (Addiction)-व्यक्ति की किसी भी पदार्थ पर जैसे कि तम्बाकू, एल्कोहॉल तथा ड्रग्स पर शारीरिक तथा मानसिक निर्भरता व्यसन कहलाती है।

नशीले पदार्थों का मानव पर प्रभाव-नशीले पदार्थों में गुटका, तम्बाकू, शराब, अफीम, कोकीन, भांग, चरस, गांजा, हशीश, एलएसडी तथा दवाओं का दुरुपयोग शामिल है। इनके उपयोग से मानव पर निम्नलिखित प्रभाव पड़ते हैं

  1. सभी नशीले पदार्थों के उपयोग का मनुष्य पर बहुत दुष्प्रभाव पड़ता है। लगातार उपयोग से मनुष्य स्थायी रूप से रोगी हो जाता है।
  2. नशा करने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे नशीले पदार्थों का आदी हो जाता है। तथा और अधिक नशीले पदार्थों का उपयोग करने लगता है।
  3. विभिन्न नशीले पदार्थों के उपयोग से कैंसर, वसीय यकृत, गुर्दो की खराबी आदि अनेक घातक रोग हो जाते हैं।
  4. नशीले पदार्थों के उपयोग से आर्थिक हानि एवं शारीरिक हानि दोनों होती है।
  5. नशीले पदार्थों के उपयोग से शारीरिक सामंजस्य तथा नियंत्रण में कमी आती है, जिससे कार्यक्षमता घटती है तथा दुर्घटनाओं की भी सम्भावनाएँ बढ़ जाती हैं।
  6. परिवार में विच्छेदन बढ़ता है तथा अपराध प्रवृत्ति में भी बढ़ोतरी होती है।
  7. इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ-साथ उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुँचती है।
  8. व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाने से वह बार-बार बीमार रहने लगता है तथा उसकी असामयिक मृत्यु भी हो सकती है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित खनिज तत्त्वों के प्रमुख स्रोतों एवं इन तत्त्वों के प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिए

  1. सोडियम
  2. पोटेशियम
  3. कैल्शियम
  4. फॉस्फोरस
  5. लौह तत्व
  6. आयोडीन।।

उत्तर-
प्रमुख खनिज तत्त्व, स्रोत एवं कार्य
RBSE Solutions for Class 10 Science Chapter 1 2

प्रश्न 3.
डॉक्टर का मशवरा है कि हमें प्रतिदिन कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए। सही मात्रा में पानी पीने के क्या लाभ हैं?
उत्तर-
हमें प्रतिदिन सही मात्रा में पानी अवश्य पीना चाहिए। अधिक शारीरिक श्रम करने वाले व्यक्तियों को और अधिक पानी पीना चाहिए। सही मात्रा में पानी पीने के निम्न लाभ हैं

  1. सही मात्रा में पानी पीने से शरीर का उपापचय सही तरीके से काम करता है।
  2. प्रत्येक दिन 8-10 गिलास पानी पीने से शरीर में रहने वाले जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर रोग मुक्त रहता है।
  3. शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी रहने से शरीर में चुस्ती और ऊर्जा बनी रहती है, थकान का अहसास नहीं होता है।
  4. पानी से शरीर में रेशे (फाइबर) की पर्याप्त मात्रा कायम रहती है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियाँ होने का खतरा कम रहता है।
  5. प्रचुर मात्रा में पानी पीने से शरीर में अनावश्यक चर्बी जमा नहीं होती है।
  6. उचित मात्रा में पानी पीने से शरीर में किसी प्रकार की एलर्जी होने की आशंका कम हो जाती है, साथ ही फेफड़ों में संक्रमण, अस्थमा और आंत की बीमारियाँ आदि भी नहीं होती हैं।
  7. नियमित भरपूर पानी पीने से पथरी होने का खतरा भी कम रहता है।
  8. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने वाले को सर्दी जुकाम जैसे रोग नहीं घेरते हैं।

प्रश्न 4.
उच्च रक्तचाप क्या है? इसके कारण तथा बचाव के उपाय बतलाइये।
उत्तर-
उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure)-वह दबाव जिसमें धमनियों और नसों में रक्त का दबाव अधिक होता है, उच्च रक्तचाप कहलाता है।

कारण-उच्च रक्तचाप चिंता, क्रोध, ईष्र्या, भ्रम, कई बार बार-बार आवश्यकता से अधिक भोजन खाने से, मैदे से बने खाद्य पदार्थ, चीनी, मसाले, तेल, घी, अचार, मिठाइयाँ, मांस, चाय, सिगरेट व शराब के सेवन से, श्रमहीन जीवन व व्यायाम के अभाव से हो सकता है।

बचाव के उपाय

  1. ऐसे मरीजों को पोटेशियम युक्त भोजन करना चाहिए जैसे ताजे फल आदि।
  2. डिब्बे में बंद सामग्री का प्रयोग बंद कर दें।
  3. भोजन में कैल्शियम (दूध) और मैग्निशियम की मात्रा संतुलित करनी चाहिए।
  4. रेशे युक्त पदार्थ खूब खाएं।
  5. संतृप्त वसा (मांस, वनस्पति घी) की मात्रा कम करनी चाहिए।
  6. इसके साथ ही नियमित व्यायाम करना चाहिए। खूब तेज लगातार 30 मिनट पैदल चलना सर्वोत्तम व्यायाम है।
  7. योग, ध्यान, प्राणायाम रोज करना चाहिए।
  8. धूम्रपान व मदिरापान नहीं करना चाहिए।

RBSE Class 10 Maths Chapter 19 सड़क सुरक्षा शिक्षा

सड़क सुरक्षा शिक्षा

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1.
A व B के मध्य की दूरी 150 कि.मी. है तथा इसके मध्य 10 यातायात सिग्नल मिलते हैं। यदि एक कार 60 कि.मी. प्रति घण्टा की समान गति से सभी हरे सिग्नलों को पार करते हुए वह B बिन्दु पर 2 घण्टे 30 मिनट पर पहुँच जाती है लेकिन अन्य दिन भारी यातायात के कारण अग्रानुसार रुकना पड़ता है
प्रथम यातायात सिग्नल 1 मिनट
द्वितीय यातायात सिग्नल 2 मिनट …… 10वें सिग्नल तक ….. 10 मिनट
उसी कार द्वारा लिए गये कुल समय की गणना कीजिए यदि वह सभी यातायात सिग्नलों की अनुपालना करती है (अन्य बाधाओं को छोड़कर) जबकि कार की गति 60 किमी. प्रति घण्टा है।
हल:
प्रश्नानुसार, कार द्वारा सिग्नलों पर रुकने में लिए गए कुल समयों को श्रेढ़ी रूप में लिखने पर हमें प्राप्त होता है’–
1, 2, 3, 4, …… 10
यहाँ पर a = 1, d = 2 – 1 = 1, पदों की संख्या n = 10
इसलिए सभी सिग्नलों पर रुकने में लिया गया कुल समय को S, से प्रदर्शित करें, तब
सड़क सुरक्षा शिक्षा
अतः कार द्वारा A से B तक पहुँचने में लिया कुल समय।
= 2 घण्टा 30 मिनट + 55 मिनट
= 3 घण्टा 25 मिनट
अतः कार अन्य दिनों में 3 घण्टा 25 मिनट में B बिन्दु पर पहुँचेगी

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रत्येक किलोमीटर के बाद का टैक्सी किराया जबकि प्रथम किलोमीटर के लिए किराया 10 रुपए है और प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर के लिए किराया 6 रुपए है। उपरोक्त स्थिति समान्तर श्रेढ़ी है या नहीं?
हल:
माना कि टैक्सी का 7वें किलोमीटर का किराया 4, से व्यक्त किया जाता है अतः प्रश्नानुसार
सड़क सुरक्षा शिक्षा
अतः दी गई स्थिति समान्तर श्रेढ़ी के रूप की है।

प्रश्न 2.
यातायात संकेतों में लाल बत्ती की कैसी ज्यामिति आकृति होती है? (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2017-18)
उत्तर:
अष्टभुज

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
यदि आप पहली, दूसरी, तीसरी व चौथी सिग्नल लाइट को क्रमशः 3, 9, 15, 21 सेकण्ड में पार करते हों तो 69 सेकण्ड में कौनसी सिग्नल लाइट पार कर चुके होंगे?
हल:
सिग्नल लाइट को पार करने में लगे समय को श्रेढ़ी में लें तो इस प्रकार है
3, 9, 15, 21, ….
a = 3, a = 9 – 3 = 6
माना 69 सेकण्ड में n वीं सिग्नल लाइट पार करते हों तो
सड़क सुरक्षा शिक्षा
अतः 69 सेकण्ड में 12 वीं सिग्नल लाइट पार कर चुके होंगे।

प्रश्न 2.
यदि एक टैक्सी का किराया प्रथम किलोमीटर के लिए 12 रुपए है और इसके बाद आने वाले प्रति किलोमीटर के लिए यह किराया 9 रुपए हो तो 15 किमी. चलने के लिए आपको क्या किराया चुकाना पड़ेगा?
हल:
प्रश्नानुसार दिया है–
सड़क सुरक्षा शिक्षा
अतः 15 किमी. के लिए 138 रुपए चुकाने पड़ेंगे।

प्रश्न 3.
एक रोड स्टोन से 35वाँ सिग्नल कितनी दूर लगा है जबकि 11वाँ सिग्नल 390 मीटर तथा 16वाँ सिग्नल 740 मीटर पर लगा है।
हल:
प्रश्नानुसार
RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 19 सड़क सुरक्षा शिक्षा 5
सड़क सुरक्षा शिक्षा
समीकरण (1) में d वें  का मन रखने पर
सड़क सुरक्षा शिक्षा
इसलिए 35 सिगनल की दुरी
सड़क सुरक्षा शिक्षा
अतः 35वाँ सिंग्नल स्टोन से 2070 मीटर दूर लगा है।

प्रश्न 4.
एक मोटर कार A स्थान से B स्थान तक 175 किमी. दूरी 70 किमी./घण्टा समान गति से सभी 10 हरे यातायात सिग्नलों को पार करती है। भारी यातायात के कारण यह प्रथम सिग्नल पर एक मिनट, दूसरे सिग्नल पर 3 मिनट, तीसरे सिग्नल पर 5 मिनट एवं इसी प्रकार दसवें सिग्नल पर 19 मिनट रुकती है। स्थान B तक पहुँचने में इसे कुल कितना समय लगेगा? उपयुक्त गणितीय विधि से हल कीजिए।
हल:
मोटर कार A स्थान से B स्थान तक बिना रुके जाने का समय
RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 19 सड़क सुरक्षा शिक्षा 9
RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 19 सड़क सुरक्षा शिक्षा 10
अर्थात्: 2 घण्टे 30 मिनट
प्रश्नानुसार, मोटरकार द्वारा सिग्नलों पर रुकने में लिये गये कुल समयों को श्रेणी के रूप में लिखते हैं तब
1, 3, 5, ……………. 19
a = 1, d = 3 – 1 = 2, n = 10
∵ सिग्नलों की संख्या = 10 है।
इसलिए सिग्नलों पर रुकने में लिया गया कुल समय
सड़क सुरक्षा शिक्षा
अतः मोटरकार द्वारा A से B तक पहुँचने में लिया गया कुल समय
= 2 घण्टा 30 मिनट + 100 मिनट
= 4 घण्टा 10 मिनट
भारी यातायात होने के कारण मोटरकार द्वारा A से B तक पहुँचने में लिया गया कुल समय = 4 घण्टा 10 मिनट उत्तर

प्रश्न 5.
दो कार एक ही दिशा में एक स्थान से चलना प्रारम्भ करती हैं। पहली कार 100 किमी./घण्टा की समान चाल से चलती है। दूसरी कार पहले घण्टे में 8 किमी./घण्टा की चाल से चलना प्रारम्भ करती है तथा उसकी चाल प्रति घण्टा 0.5 किमी. बढ़ जाती है। यदि दोनों कारें बिना रूकावट चलें तो दूसरी कार पहली कार को कितने घण्टे में पार कर देगी?
हल:
माना, दूसरी कार, पहली को t घण्टों में पार कर देगी, दोनों कार t घण्टे में समान दूरी को तय करेंगी घण्टे में पहली कार द्वारा चली गई दूरी = 10t किमी. तथा t घण्टे में दूसरी कार द्वारा चली गई दूरी
RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 19 सड़क सुरक्षा शिक्षा 12
जब दूसरी कार पहली कार को पार करती है तो
अतः दूसरी कार 9 घण्टे में पहली कार को पार कर देगी।

आँकड़ों का संकलन

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1.
दिये गये आलेख प्रमुख वातावरणीय प्रदूषकों की सान्द्रता को प्रदर्शित करता है। किस वर्ष में प्रमुख प्रदूषक की कमी को देखा गया। इसके लिए आप किसे श्रेय देते हैं ?
सड़क सुरक्षा शिक्षा
उत्तर:
प्रमुख प्रदूषक (CO), वर्ष 2003 में सबसे कम देखा गया। इसका श्रेय हम सरकार को देते हैं। साथ ही जनता को भी इसका श्रेय दिया जा सकता है। सरकार ने प्रदूषक के खिलाफ पी.यू.सी. जारी करना, इसकी आवश्यकता अनैच्छिक करना व पी.यू.सी. ने रखने पर कानूनी कार्यवाही के दौरान सजा या दण्ड का प्रावधान किया तथा जनता ने भी यथासम्भव इसका पालन किया। साथ ही सरकार ने इसके लिए L.P.G. (Liquified Petrolium Gas) तथा C.N.G. (Compressed Natural Gas) को पेट्रोल के स्थान पर प्रयोग करने की योजना शुरू की.व पूरी की।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
PU.C. का पूरा नाम लिखें।
उत्तर:
प्रदूषण नियंत्रित प्रमाण-पत्र (Pollution Under Control Certificate)।

प्रश्न 2.
क्या P.U.C. सभी वाहनों के लिए आवश्यक है?
उत्तर:
जी हाँ, PU.C. प्रत्येक वाहन के लिए आवश्यक है।

प्रश्न 3.
PU.C. को बढ़ावा देने के लिये क्या कदम उठाये गये हैं?
उत्तर:
इसे बढ़ावा देने के लिये सरकार ने L.P.G. (Liquified Petrolium Gas) तथा C.N.G. (Compressed Natural Gas) को पैट्रोल के स्थान पर प्रयोग करने की योजना शुरू की गयी है और वह पूरी की गयी।

प्रश्न 4.
सभी वाहनों को PU.C. क्यों दिया जाता है?
उत्तर:
यह एक प्रमाण-पत्र है जो यह बताता है कि वाहन द्वारा किया जाने वाला प्रदूषण किस स्तर का है। यदि यह मानक स्तर से अधिक होता है तो वाहन मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाती है।

प्रश्न 5.
आँकड़ों का अध्ययन क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
आँकड़ों के अध्ययन से सम्बन्धित कारकों की भविष्यवाणी अधिक यथार्थता के साथ की जा सके।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे दिये गये ग्राफ में दो प्रकार के वाहनों A व B के छः वर्षों के प्रदूषण का आँकड़ा दिया गया है। A घरेलु वाहनों तथा B व्यावसायिक वाहनों को दर्शाता है, तो ग्राफ का अध्ययन कर आगे दिये गये प्रश्नों को उत्तर दीजिए।
सड़क सुरक्षा शिक्षा
(i) यदि B का वर्ष 2010 तथा 2011 में कुल प्रदूषण 2.4 इकाई हो तो वर्ष 2008 व 2009 में प्रदूषण कितना मापा गया?
(ii) A का प्रदूषण किन-किन वर्षों में B के प्रदूषण से कम रहा है?
(iii) दिये गये वर्षों में से कितने वर्षों में B का प्रदूषण A के प्रदूषण से कम रहा है?
(iv) दिये गये वर्षों में B का औसत प्रदूषण कितना है?
हल:
(i) B का वर्ष 2008 एवं 2009 में कुल प्रदूषण
=1.00+\frac{0.2}{4}
= 1.00 + 0.05 = लगभग 1.05
(ii) A का प्रदूषण B के प्रदूषण से वर्ष 2008 और वर्ष 2012 में कम रहा है।
(iii) B का प्रदूषण A के प्रदूषण से वर्ष 2009 तथा वर्ष 2011 में कम रहा है।
(iv) B का औसत प्रदूषण
सड़क सुरक्षा शिक्षा

प्रश्न 2.
चित्र में दिया गया वृत्त चार्ट मई-जून 2013 के दौरान वाहनों का केन्द्रीय सरकार द्वारा चलाये गये अभियान में कटे हुए चालानों की संख्या को डिग्री (°) में दर्शाता है। इसे ध्यानपूर्वक पढ़िये व निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) यदि कुल वाहन 72 लाख हैं तो मध्य प्रदेश में कटे चालानों की संख्या राजस्थान के कटे चालानों की संख्या से कितना अधिक है?
(ii) हरियाणा में कटे चालानों की संख्या ज्ञात करो।
सड़क सुरक्षा शिक्षा
हल:
(i) मध्यप्रदेश में राजस्थान में कटे चालानों से अधिक चालान डिग्री में
सड़क सुरक्षा शिक्षा
(ii) हरियाणा में कटे चालानों की संख्या = 72°
RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 19 सड़क सुरक्षा शिक्षा 18

प्रश्न 3.
निम्न वृत्त-चित्र एक अभ्यार्थी द्वारा प्रदूषण जाँच अभियान के द्वारा विभिन्न वाहनों के विभाजन को दर्शाता है-इस चित्र को पढ़कर नीचे दिये गये प्रश्नों का उत्तर दीजिए–
यदि कुल प्रदूषण 720° इकाई है तो मोटर
(i) कारों द्वारा किये गये प्रदूषण की साईकिले, मात्रा बताओ।
(ii) स्कूल वाहनों की अपेक्षा ट्रकों के ट्रक द्वारा प्रदूषण कितना अधिक है?
(iii) कारों व बाइकों द्वारा प्रदूषण की मात्रा में अन्तर बताओ।
सड़क सुरक्षा शिक्षा
हल:
(i) कारों द्वारा किया गया प्रदूषण
=\frac{720}{360^{\circ}} \times 110^{\circ}=220  इकाई उत्तर
(ii) स्कूल वाहनों व ट्रकों के द्वारा किये गये प्रदूषण में अन्तर
=105^{\circ}=\frac{720}{360^{\circ}} \times 105^{\circ}=210  इकाई उत्तर
(iii) कारों व मोटर साईकिल द्वारा किये गये प्रदूषण में अन्तर :
=70^{\circ}=\frac{720}{360^{\circ}} \times 70^{\circ}=140  इकाई उत्तर

प्रश्न 4,
वाहनों के चालान काटे जाने के सम्भावित कारणों को लिखें।
उत्तर:
सम्भावित कारण

  1. ओवरलोडिंग करना
  2. वाहन नियत या निर्धारित गति से तेज चलाना
  3. हेलमेट या सीट बेल्ट का उपयोग न करना
  4. यातायात के नियम तोड़ना
  5. कोई अपराधिक क्रियाविधि करना
  6. ड्राइविंग लाइसेंस, R.C., PU.C, तथा Insurance में से कोई एक या सभी का वाहन तथा वाहन चालक के पास न होना
  7. वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना।
  8. वाहनों पर अनौपचारिक रूप से लिखवाना या लाल-नीली लाइट लगवाना
  9. पुलिस व एम्बुलेंस के हॉर्न के समान हॉर्न लगवाना
  10. वाहन की नम्बर प्लेट पर नम्बर यातायात विभाग द्वारा निर्धारित मानक-प्रारूप के अनुसार न लिखवाना और एक तीव्र आवाज का हॉर्न लगा लेना।

त्रिकोणमिति का अनुप्रयोगhttps

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1.
एक सीधे व 12 मीटर ऊँचे पोल के शीर्ष पर एक CCTV कैमरा लगाना है ताकि पोल के शीर्ष से 13 मीटर दूर दृष्टि रेखा के आगे भी यातायात देखा जा सके। इस स्थिति में|
1. पोल के पाद (Feet) से वह दूरी जिसके आगे से यातायात दिखाई देता है, क्या होगी?
2, पोल के चारों ओर अदर्शनीय वृत्त (Green Patch) का क्षेत्रफल कितना होगा?
3. क्या आप सोचते हैं कि CCTV कैमरा यातायात चेतना को प्रबंधन करने में उपयोगी है, यदि हाँ तो कैसे ?
हल:
(1) पाइथागोरस प्रमेय से
RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 19 सड़क सुरक्षा शिक्षा 20
अतः पोल के पाद से 5 मीटर की दूरी के आगे का यातायात दिखाई देगा।
(2) पोल के चारों ओर अदर्शनीय वृत का क्षेत्रफल
= πR2
= 3.14 × (5)2
= 3.14 × 25
= 78.5 मीटर2
(3) CCTV कैमरा यातायात चेतना को प्रबंधन करने में उपयोगी है। इसके निम्न प्रकार से उपयोग हैं

  • CCTV की सहायता से असामाजिक तत्वों का पीछा व पता आसानी से लगाया जा सकता है।
  • यदि किसी रोड पर दुर्घटना हो गई है और वहाँ पर यातायात रुका हुआ है तो कैमरे में देखकर शीघ्रातिशीघ्र हटाया जा सकता है।
  • यदि हम कैमरे की नजर में हैं तो हम चालान कटने के डर से यातायात के नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे।
  • इसी डर के कारण वाहन को धीरे व बिना लापरवाही के चलायेंगे।
  • इससे लाल बत्ती कूदने की घटनाओं पर भी अंकुश लगता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक चौराहे पर मध्य में एक AB ऊध्र्वाधर पोल गड़ा हुआ है और उस पर कैमरा लगा है, जिसका B भाग भूमि के सम्पर्क में है। कैमरे का फोकस बिन्दु भूमि पर बिन्दु C पर है जो कि B से 4 मीटर दूरी पर है, तो कैमरे व बिन्दु C के बीच क्षैतिज दूरी ज्ञात करो:जिसमें दिया है (∠ACB = 60°)
हल:
हम जानते हैं–
सड़क सुरक्षा शिक्षा
अतः कैमरे व बिन्दु C के बीच क्षैतिज दूरी = 8 मीटर है।

प्रश्न 2.
एक बस स्टैण्ड पर एक खम्भे के आधार से 40 मीटर दूरी पर स्थित प्लेटफार्म के एक बिन्दु से खम्भे की चोटी पर लगे हुए कैमरे का उन्नयन कोण 60° है तो खम्भे की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
हल:
हम जानते हैं–
सड़क सुरक्षा शिक्षा

प्रश्न 3.
पुलिस की PCR वैन में सुरक्षा की दृष्टि से छोटी-छोटी बन्दूकें क्षैतिज के साथ 45° का कोण बनाते हुए लगाई गई हैं। यदि बन्दूक द्वारा छोड़ी गई गोली 195 मीटर जाती है तो गोली के अन्तिम स्थान की पृथ्वी तल से ऊँचाई की गणना कीजिए।
हल:
हम जानते हैं–
सड़क सुरक्षा शिक्षा
अतः गोली के अन्तिम स्थान की पृथ्वी तल से ऊँचाई 138 मीटर होगी।

प्रश्न 4.
यदि एक खम्भे के आधार से 20 मीटर दूर स्थित प्लेटफार्म के एक बिन्दु से खम्भे की चोटी पर लगे हुये कैमरे का उन्नयन कोण 60° है तो खम्भे की ऊँचाई ज्ञात कीजिये।(माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2018)
हल:
माना BC एक खम्भा है जिसकी ऊँचाई मीटर (माना) है।
खम्भे के आधार से 20 मीटर दूर स्थित प्लेटफार्म पर A एक बिन्दु है।
सड़क सुरक्षा शिक्षा
RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 19 सड़क सुरक्षा शिक्षा 25
अतः खम्भे की ऊँचाई = 34.64 मीटर

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
समुद्र के किनारे सुरक्षा की दृष्टि से एक खम्भे पर एक CCTV कैमरा लगाया गया है। यदि इस कैमरे के द्वारा 1.5 मीटर लम्बा व्यक्ति 33.5 मीटर की दूरी पर स्पष्ट देखा जा सकता है जबकि कैमरा 35 मीटर की ऊँचाई पर लगा है, तो कैमरे का अवनमन. कोण ज्ञात कीजिए।
हल:
\tan \theta=\frac{\mathrm{BE}}{\mathrm{AB}}
सड़क सुरक्षा शिक्षा
अतः कैमरे का अवनमन कोण = 45°

प्रश्न 2.
एक सीधे व 8 मीटर ऊँचे पोल पर यातायात नियन्त्रण के लिए CCTV कैमरा लगा है। जो पोल के शीर्ष से 17 मीटर दूर दृष्टि रेखा तक यातायात देख सकता है। पोल के चारों ओर यह कैमरा कितना क्षेत्रफल यातायात देख सकता है?
हल:
पोल के चारों ओर अदर्शनीय वृत्त का क्षेत्रफल
सड़क सुरक्षा शिक्षा
RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 19 सड़क सुरक्षा शिक्षा 28

प्रश्न 3.
एक सीधे व 12 मीटर ऊँचे पोल के शीर्ष पर एक CCTV कैमरा लगा है ताकि पोल के शीर्ष से 13 मीटर दूर दृष्टि रेखा के आगे भी यातायात देखा जा सके। इस स्थिति में पोल के बाद से वह दूरी, जिसके आगे से यातायात दिखाई देता है, ज्ञात कीजिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2017-18)
हल:
दिया है–
सड़क सुरक्षा शिक्षा
अतः पोल के पाद से वह दूरी जिसके आगे से यातायात, दिखाई देगा। = 5 मीटर होगी।

प्रश्न 4.
एक 24 मीटर ऊँचे पोल पर यातायात नियन्त्रण के लिए CCTV कैमरा लगाया गया है ताकि यह पोल के शीर्ष से 25 मीटर दूर दृष्टि रेखा के आगे भी यातायात देख सकता है। पोल के चारों ओर अदर्शनीय वृत्त का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2018)
हल:
पाइथागोरस प्रमेय से।
सड़क सुरक्षा शिक्षा
अतः पोल के पाद से 7 मीटर की दूरी के आगे का यातायात दिखाई देगा। पोल के चारों ओर अदर्शनीय वृत्त का क्षेत्रफल = ER
=\frac{22}{7} \times 7 \times 7
= 154 वर्ग मीटर

दो चर राशियों पर आधारित समस्याएँ

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1.
एक कार 50 किमी./घण्टा की गति से चलती है। यदि रुकने की दूरी 40 मीटर तथा मन्दन की दर 4.4 मी./से2. है तो पहुँचने का समय ज्ञात करो।
(i) क्या वाहन की गति के साथ रुकने की दूरी परिवर्तित होगी?
(ii) गीली फिसलन वाली सड़क पर यह कैसे परिवर्तित होगी?
हल:
कार की गति
RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 19 सड़क सुरक्षा शिक्षा 31
सड़क सुरक्षा शिक्षा
अतः कार को लगभग 3 सेकण्ड में रोका जा सकता है।
(i) जी हाँ, वाहन की गति के साथ रुकने की दूरी परिवर्तित होगी। वाहन की तेज गति होने पर रुकने की दूरी बढ़ जायेगी जबकि गति कम होने पर रुकने की दूरी कम हो जायेगी।
(ii) गीली फिसलन वाली सड़क पर अवरोध दूरी बढ़ने से रुकने की दूरी बढ़ जायेगी।

प्रश्न 2.
निम्न सारणी के रिक्त स्थान भरो
RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 19 सड़क सुरक्षा शिक्षा 33
हल:
कुल रुकने की दूरी = प्रतिक्रिया दूरी × पीछा करने की दूरी माना रिक्त स्थान की संख्या = x है।
सड़क सुरक्षा शिक्षा
RBSE Solutions for Class 10 Maths Chapter 19 सड़क सुरक्षा शिक्षा 35

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक बस स्टैण्ड पर साधारण बसों की संख्या डीलक्स बसों की संख्या की तिगुनी है, यदि साधारण बसों की संख्या ४ है तो 5 वर्ष बाद डीलक्स बसों की संख्या लिखिए।
हल:
दिया गया है कि साधारण बसों की संख्या= x है।
तब डीलक्स बसों की संख्या  =\frac{1}{3} x
5 वर्ष बाद डीलक्स बसों की संख्या  =\frac{1}{3} x+5

प्रश्न 2.
दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म का निरूपण एवं हल प्रस्तुत करने की विधियाँ लिखिए।
हल:
(i) बीजीय विधि
(ii) ग्राफीय विधि।

प्रश्न 3.
एक बस में बस स्टैण्ड से स्थान A के लिए 3 टिकट और स्थान B के लिए 4 टिकट 67 रुपए में मिलते हैं, जबकि A के लिए 3 टिकट और B के लिए 5 टिकट 77 रुपए में मिलते हैं। तो बस स्टैण्ड से B तक का किराया निकालिये।।
हल:
माना A व B तक का किराया x व y रुपए है।
तब प्रश्नानुसार
3x + 4y = 67 ………..(1)
3x + 5y = 77 ………..(2)
समीकरण (2) में से (1) को घटाने पर।
y = 10
अतः बस स्टैण्ड से B तक का किराया 10 रुपए होगा।

प्रश्न 4.
‘रोक दृष्टि दूरी’ का समीकरण लिखिए। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, मॉडल पेपर, 2017-18)
हल:
रुकने की दूरी = प्रतिक्रिया दूरी + अवरोध दूरी

प्रश्न 5.
किसी नगर में टैक्सी का किराया पहले किलोमीटर का ₹ 5 और उसके बाद में ₹ 3 है। यदि तय की गई दूरी x किमी. और किराया ₹ y हो, तो इसे समीकरण रूप में व्यक्त कीजिये। (माध्य. शिक्षा बोर्ड, 2018)
हल:
पहले किलोमीटर का किराया = ₹ 5
अगले किलोमीटर का किराया = ₹ 3
तय की गई दूरी = x किमी.
और कुल किराया = ₹ y
प्रश्नानुसार
y = 5 × 1 + 3(x – 1)
y = 5 + 3x – 3
y = 3x + 2
3x – y + 2 = 0

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
किसी नगर में टैक्सी का किराया पहले किलोमीटर का 9 रुपए, उसके बाद के लिए 6 रुपए है। यदि तय की गई दूरी x किमी. और किराया y रुपए है तो इसे समीकरण के रूप में व्यक्त कीजिए।
हल:
पहले किलोमीटर का किराया = 9 रुपए
अगले किलोमीटर के लिए किराया = 6 रुपए
कुल दूरी = x किमी.
और कुल किराया = y रुपए।
प्रश्नानुसार
y = 9 × 1 + 6(x – 1) y
= 9 + 6x – 6
y = 6x + 3
6x – y + 3 = 0

प्रश्न 2.
किसी स्थिर बल F को लगाकर 15 मी./से. के वेग से चलती कारं को 30 मीटर की दूरी में रोका जा सकता है। यदि कार का वेग 45 मी./से. हो, तो इस बल के द्वारा इसे कितनी दूरी में रोका जा सकता है?
हल:
माना इसे S2 दूरी में रोका जा सकता है।
दिया है–
u1 = 15 मी./से.
u2 = 45 मी./से.
S1 = 30 मीटर
S2 = ?
सड़क सुरक्षा शिक्षा

प्रश्न 3.
A व B दो स्थान हैं जिनके बीच की दूरी 9 किमी. है। एक ही समय पर उन स्थानों से दो व्यक्ति एक-दूसरे की ओर दौड़ना शुरू करते हैं और वे 45 मिनट में एक-दूसरे से मिलते हैं। यदि वे एक ही दिशा में चलते हैं तो 3 घण्टों में मिलते हैं। उनकी चाल ज्ञात करो।
हल:
माना उनकी चाल क्रमशः x व y किमी./घण्टा है, तो
सड़क सुरक्षा शिक्षा
अत: उनकी साल 7 किमी./घणटा तथा 5 किमी./घणटा है।

GSSSB Clerk Call Letter 2024 Released: Direct Group 4 Admit Card Download Link UPSC Recruitment 2024: Apply Online for 147 Specialist Engineer & Other Posts RRB Technician Application 2024: Apply Online for 9144 Posts at rrbapply.gov.in
GSSSB Clerk Call Letter 2024 Released: Direct Group 4 Admit Card Download Link UPSC Recruitment 2024: Apply Online for 147 Specialist Engineer & Other Posts RRB Technician Application 2024: Apply Online for 9144 Posts at rrbapply.gov.in
GSSSB Clerk Call Letter 2024 Released: Direct Group 4 Admit Card Download Link UPSC Recruitment 2024: Apply Online for 147 Specialist Engineer & Other Posts RRB Technician Application 2024: Apply Online for 9144 Posts at rrbapply.gov.in
GSSSB Clerk Call Letter 2024 Released: Direct Group 4 Admit Card Download Link UPSC Recruitment 2024: Apply Online for 147 Specialist Engineer & Other Posts RRB Technician Application 2024: Apply Online for 9144 Posts at rrbapply.gov.in