LIC ADO Admit Card 2023: एलआईसी ने अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे,वे एलआईसी की आधिकारिक साइट licindia.in के माध्यम से एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
LIC ADO Admit Card 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम ने एलआईसी एडीओ 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया हैं,वे एडमिट कार्ड को एलआईसी की आधिकारिक वबसाइट licindia.in से डाउनलोड कर सकते हैं।आधिकारिक साइट पर एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड (LIC ADO Hall Ticket 2023) करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के बारे में तमाम जानकारी,उम्मीदवार यहां चेक कर सकते हैं।
LIC ADO Exam Date 2023 परीक्षा तारीख
संगठन का नाम | भारतीय जीवन बीमा निगम |
भर्ती का नाम | एडीओ भर्ती 2022-23 |
पोस्ट नाम | प्रशिक्षु विकास अधिकारी |
पदों की संख्या | 9394 |
प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 12 मार्च 2023 |
मुख्य परीक्षा तिथि | 23 अप्रैल 2023 |
वेबसाइट | licindia.in |
LIC Prelim Exam 2023 इस तारीख को होगा
इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है। वस्तुनिष्ठ परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में तीन खंड होंगे- रीज़निंग एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और इंग्लिश लैंग्वेज। प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी और परीक्षा 70 अंको की होगी। परीक्षा की अवधि 1 घंटा है यानि उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए कुल 1 घंटे का समय मिलेगा और परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।
कब होगा LIC Mains Exam 2023?
आपको बता दें एलआईसी एडीओ प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। एलआईसी एडीओ मुख्य परीक्षा 23 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जानी है।
LIC ADO Call Letter 2023 डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं जिसकी मदद से परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपना एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें डाउनलोड?
LIC ADO 2023 पदों का विवरण
एलआईसी एडीओ भर्ती 2023 पदों का विवरण नीचे दिया गया है, उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं
दक्षिणी जोनल कार्यालय | 1516 |
दक्षिणी सेंट्रल जोनल कार्यालय | 1408 |
उत्तर जोनल कार्यालय | 1216 |
उत्तर सेंट्रल जोनल कार्यालय | 1033 |
पूर्व जोनल कार्यालय | 1049 |
पूर्व सेंट्रल जोनल कार्यालय | 669 |
सेंट्रल जोनल कार्यालय | 561 |
पश्चिमी जोनल कार्यालय | 1942 |
कुल | 9394 |
पंजीकृत उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां अपडेट कर दिया जाएगा।
Hemchandracharya North Gujarat University (HNGU) has announced the results for various UG and PG courses,…
Are you interested in learning about the Indian Army Ordnance Corps (AOC) Salary, Allowances, and…
RMLAU Result 2024 Declared: Check UG and PG Odd Semester Results at rmlau.ac.in The Dr.…
Rupal Rana's achievement of securing All India Rank 26 in the UPSC exams is not…
UPSC Calendar 2025 Released at upsc.gov.in: Check CSE, NDA, CDS, and Other Exam Notification, Application,…
JSSC Teacher Admit Card 2024 Released at jssc.nic.in: Download JPSTAACCE Call Letter Here The Jharkhand…