शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 7 | RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न

शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 7 | RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
5
(243)

शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs : शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology) RPSC और REET परीक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है, जो विशेष रूप से प्रथम ग्रेड, द्वितीय ग्रेड, और तृतीय ग्रेड शिक्षकों के लिए अत्यधिक उपयोगी है। यह विषय बच्चों के विकास, सीखने के सिद्धांतों, और शिक्षण पद्धतियों पर आधारित होता है।

शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 7 | RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न

इस लेख में हम शैक्षिक मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न, पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) और तैयारी टिप्स पर चर्चा करेंगे।

भशैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 5| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
प्रश्न 301 मनोविज्ञान को आरंभ में कहा जाता था –
  • (अ) चेतना का विज्ञान
  • (ब) मन का विज्ञान
  • (स) आत्मा का विज्ञान
  • (द) व्यवहार का विज्ञान
उत्तर : आत्मा का विज्ञान
प्रश्न 302 ग्यारह बिन्दु मापनी किसने दी –
  • (अ) लिकर्ट
  • (ब) बोगार्डस
  • (स) थस्र्टन
  • (द) गटमैन
उत्तर : थस्र्टन
प्रश्न 303 सृजनात्मकता का परीक्षण किया जा सकता है –
  • (अ) चित्र पूर्ति परीक्षण द्वारा
  • (ब) वृत्त परीक्षण द्वारा
  • (स) नवीन खिलौनों के प्रयोग द्वारा
  • (द) उक्त सभी प्रकार से
उत्तर : उक्त सभी प्रकार से
प्रश्न 304 निम्न में से कौनसी विधि अभिप्रेरण की उचित विधि नहीं है –
  • (अ) दण्ड का प्रयोग
  • (ब) प्रशंसा या निंदा
  • (स) प्रगति अथवा परिणाम की जानकारी
  • (द) प्रतिस्पद्र्धा एवं सहयोग की भावना
उत्तर : दण्ड का प्रयोग
प्रश्न 305 शास्त्रीय अनुबंध अधिगम सिद्धान्त के प्रवर्तक हैं –
  • (अ) सिरिल बर्ट
  • (ब) सी.एल.हल
  • (स) आई.पी. पाॅवलाॅव
  • (द) कोहलर
उत्तर : आई.पी. पाॅवलाॅव
प्रश्न 306 प्रक्षेपण विधियों में रोर्शा इंक ब्लाट हैस्ट का निर्माण किया –
  • (अ) थर्सटन रोर्शा ने
  • (ब) हरमन रोर्शा ने
  • (स) बिने रोर्शा ने
  • (द) साइमन रोर्शा ने
उत्तर : हरमन रोर्शा ने
प्रश्न 307 बाल्यावस्था में विकास को ‘छद्म परिपक्वता का समय’ किसने कहा है –
  • (अ) राॅस ने
  • (ब) जेम्स ट्रेवर ने
  • (स) जीन पियाजे ने
  • (द) एच. आर. भाटिया ने
उत्तर : राॅस ने
प्रश्न 308 अधिगम को प्रभावित करने वला छात्र संबंधी कारक है –
  • (अ) छात्र का शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य
  • (ब) छात्र की बुद्धि एवं रूचि
  • (स) छात्र की पारिवारिक स्थिति एवं स्मरण शक्ति
  • (द) उक्त सभी
उत्तर : उक्त सभी
प्रश्न 309 निम्न में समूह की बनावट के अध्ययन की मनोवैज्ञानिक विधि है –
  • (अ) जेनेटिक विधि
  • (ब) नैदानिक विधि
  • (स) विकासात्मक विधि
  • (द) समाजमिति विधि
उत्तर : समाजमिति विधि
प्रश्न 310 मनोविज्ञान के साहचर्यवाद सम्प्रत्यय के प्रवर्तक है –
  • (अ) जाॅन लाॅक
  • (ब) बर्कले
  • (स) उक्त 1 व 2 दोनों
  • (द) वुडवर्थ
उत्तर : उक्त 1 व 2 दोनों
प्रश्न 311 An Essay Concerning Human understanding के लेखक हैं –
  • (अ) देकार्ते
  • (ब) डेविड ह्यूम
  • (स) जाॅन लाॅक
  • (द) स्पेंसर
उत्तर : जाॅन लाॅक
प्रश्न 312 शारीरिक भाषा का प्रयोग किसके अन्तर्गत किया जाता है –
  • (अ) लिखित
  • (ब) वाचिक
  • (स) अवाचिक विधि
  • (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर : अवाचिक विधि
प्रश्न 313 ‘बाल अपराध विज्ञान का जनक’ किसे माना जाता है –
  • (अ) सिरिल बर्ट
  • (ब) सीजर लाम्ब्रोसो
  • (स) बी. एफ. स्कीनर
  • (द) चाल्र्स ई. स्कीनर
उत्तर : सीजर लाम्ब्रोसो
प्रश्न 314 निम्न में से अधिगम (सीखने) के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है –
  • (अ) अभिप्रेरणा
  • (ब) अच्छा शैक्षिक वातावरण
  • (स) शिक्षण विधि
  • (द) शिक्षक
उत्तर : अभिप्रेरणा
प्रश्न 315 निम्न में से असुमेलित को छांटिये –
बुद्धि सिद्धान्त – प्रतिपादक
  • (अ) समूह सिद्धान्त – थस्र्टन
  • (ब) प्रतिमान सिद्धान्त – ब्लूम
  • (स) संक्रिया उत्पाद सिद्धान्त – गिलफोर्ड
  • (द) बुद्धि ‘क’ एवं बुद्धि ‘ख’ सिद्धान्त – हैब
उत्तर : प्रतिमान सिद्धान्त – ब्लूम
प्रश्न 316 ‘Character & Personality’ नामक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है –
  • (अ) गार्डनर एवं मरफी
  • (ब) पोलेन्सकी
  • (स) वुडवर्थ
  • (द) थोर्प एवं शमलर
उत्तर : पोलेन्सकी
प्रश्न 317 बाल्यावस्था में शिक्षण होना चाहिए –
  • (अ) बालक की क्षमताओं के अनुसार
  • (ब) बालक की रूचियों के अनुसार
  • (स) उक्त 1 व 2 दोनों
  • (द) शिक्षक की रूचि के अनुसार
उत्तर : उक्त 1 व 2 दोनों
प्रश्न 318 प्रयोगात्मक विधि को व्यावहारिक प्रयोग के रूप में प्रारंभ करने वाले मनोवैज्ञानिक हैं –
  • (अ) बी. एफ. स्किनर
  • (ब) जे. एल. मोरेनो
  • (स) विलियम वुण्ट
  • (द) हरबर्ट
उत्तर : विलियम वुण्ट
प्रश्न 319 जाॅन एटकिन्स द्वारा सामाजमिति विधि को दिया गया अन्य नाम है –
  • (अ) नोमिनेटिंग विधि
  • (ब) विकासात्मक विधि
  • (स) गुणात्मक विध
  • (द) कागज पेंसिल परीक्षा विधि
उत्तर : नोमिनेटिंग विधि
प्रश्न 320 गेस्टाल्टवादी सम्प्रदाय का प्रवर्तन हुआ –
  • (अ) अमेरिका में
  • (ब) जर्मनी में
  • (स) रूस में
  • (द) फ्रांस में
उत्तर : जर्मनी में
प्रश्न 321 शिक्षा शब्द का प्रयोग उन सब परिवर्तनों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है, जो एक व्यक्ति में उसके जीवन काल में होते हैं। यह कथन है –
  • (अ) वाटसन
  • (ब) जाॅन डीवी
  • (स) डगलस एवं हाॅलैण्ड
  • (द) टरमन
उत्तर : डगलस एवं हाॅलैण्ड
प्रश्न 322 समूह में व्यक्ति की भूमिका होती है –
  • (अ) बुद्धि के आधार पर
  • (ब) क्षमता के आधार पर
  • (स) दोनों के आधार पर
  • (द) स्थिति के आधार पर
उत्तर : क्षमता के आधार पर
प्रश्न 323 बाल अपराध का सामाजिक कारण है –
  • (अ) माता-पिता का आपराधिक जीवन
  • (ब) जन्मजात संवेगात्मक अस्थिरता
  • (स) शारीरिक विकलांगता
  • (द) निम्न बुद्धिलब्धि
उत्तर : माता-पिता का आपराधिक जीवन
प्रश्न 324 निम्न में से मनोवैज्ञानिक अभिप्रेरक है –
  • (अ) क्रोध
  • (ब) भय, प्रेम
  • (स) दुःख
  • (द) उक्त सभी
उत्तर : उक्त सभी
प्रश्न 325 इन्द्रिय ज्ञान द्वारा बुद्धि की व्याख्या सर्वप्रथम (1879 ई. में) किसने की थी –
  • (अ) अलफ्रेड बिने
  • (ब) थियोडोर्न साइमन
  • (स) विलियम वुण्ट
  • (द) स्पियमैन
उत्तर : विलियम वुण्ट
प्रश्न 326 व्यक्त्त्वि के प्रासंगिक बोध परिक्षण में कुल 30 कार्ड हैं जिनमें –
  • (अ) 10 महिलाओं, 10 पुरूषों एवं 10 दोनों के लिए हैं
  • (ब) 15 महिलाओं के लिए व 15 पुरूषों के लिए हैं
  • (स) सभी 30 महिलाओं एवं पुरूषों दोनों के लिए हैं
  • (द) 20 बड़ों के लिए तथा 10 बच्चों के लिए हैं
उत्तर : 10 महिलाओं, 10 पुरूषों एवं 10 दोनों के लिए हैं
प्रश्न 327 जीन पियाजे का बाल विकास वर्गीकरण किस सिद्धान्त पर आधारित है –
  • (अ) मनोलैंगिक विकास सिद्धान्त
  • (ब) नैतिक विकास सिद्धान्त
  • (स) मनो सामाजिक विकास सिद्धान्त
  • (द) संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त
उत्तर : संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त
प्रश्न 328 पावलाव के प्रयोग में घंटी बजने पर कुत्ते के लार आने की क्रिया कहलाती है –
  • (अ) स्वाभाविक अनुक्रिया
  • (ब) प्राकृतिक अनुक्रिया
  • (स) सम्बद्ध अनुक्रिया
  • (द) सम्बद्ध उद्दीपक
उत्तर : सम्बद्ध अनुक्रिया
प्रश्न 329 मनोविज्ञान अध्ययन की विधियां एवं उनके प्रतिपादक का कौनसा युग्म सही नहीं है –
विधि – प्रतिपादक/समर्थक
  • (अ) समाजमिति विधि – जे. एल. मोरेनो
  • (ब) प्रश्नावली विधि – जे. बी. वाॅटसन
  • (स) अन्तर्दर्शन विधि – जाॅन लाॅक
  • (द) मनोविश्लेषणात्मक विधि – सिगमण्ड फ्राॅयड
उत्तर : प्रश्नावली विधि – जे. बी. वाॅटसन
प्रश्न 330 प्रबलन सिद्धान्त के प्रतिपादक थे –
  • (अ) डीवी
  • (ब) विलियम वुण्ट
  • (स) कोहलर
  • (द) स्कीनर
उत्तर : स्कीनर
प्रश्न 331 मनोविज्ञान को ‘मानव व्यवहार का विज्ञान’ किसने कहा –
  • (अ) मिल्सबरी
  • (ब) थार्नडाइक
  • (स) हर्बर्ट
  • (द) जाॅन लाॅक
उत्तर : मिल्सबरी
प्रश्न 332 अभिवृत्ति में होते हैं –
  • (अ) भावात्मक, संज्ञानात्मक तत्व
  • (ब) संज्ञानात्मक और व्यवहारात्मक
  • (स) भावात्मक, संज्ञानात्मक और व्यवहारात्मक तत्व
  • (द) केवल संज्ञानात्मक तत्व
उत्तर : भावात्मक, संज्ञानात्मक और व्यवहारात्मक तत्व
प्रश्न 333 मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति रहता है –
  • (अ) कल्पनालोक में
  • (ब) अति संवेदनशीलता की दशाओं में
  • (स) वास्तविकताओं में
  • (द) समाज के बाहर
उत्तर : वास्तविकताओं में
प्रश्न 334 किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार अभिप्रेरक दो प्रकार के यथा-‘जन्मजात’ और ‘अर्जित’ होते हैं –
  • (अ) ब्लेयर एवं सिम्पसन
  • (ब) गैरेट
  • (स) हर्जबर्ग मास्लो
  • (द) थामसन
उत्तर : हर्जबर्ग मास्लो
प्रश्न 335 व्यक्ति के बुद्धि परीक्षण हेतु प्रयुक्त बुद्धि लब्धि के सूत्र को किसने निर्मित किया –
  • (अ) गाल्टन
  • (ब) टरमन
  • (स) हरबर्ट
  • (द) जाॅनसन
उत्तर : टरमन
प्रश्न 336 फ्रायड की व्यक्त्त्वि अध्ययन विधि कहलाती है –
  • (अ) वस्तुनिष्ठ विधि
  • (ब) प्रक्षेपण विधि
  • (स) मनोविश्लेषण विधि
  • (द) आत्मनिष्ठ विधि
उत्तर : मनोविश्लेषण विधि
प्रश्न 337 प्रसिद्ध मनोविज्ञानी जीन पियाजे के अनुसार ज्ञानेन्द्रियों का विकास किस अवस्था में होता है –
  • (अ) वैचारिक क्रिया अवस्था
  • (ब) संवेदनात्मक स्थिति अवस्था
  • (स) विवेचना रहित विचार अवस्था
  • (द) संकल्पना एवं प्रतीकारात्मक विचारों की तैयारी अवस्था
उत्तर : संवेदनात्मक स्थिति अवस्था
प्रश्न 338 अधिगम को अधिक प्रभावशाली बनाने का तरीका है –
  • (अ) अभिप्रेरणा देना
  • (ब) प्रलोभन देना
  • (स) नई शिक्षण तकनीक प्रयुक्त करके
  • (द) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर : अभिप्रेरणा देना
प्रश्न 339 मनोविज्ञान अध्ययन की प्रश्नावली विधि के प्रथम प्रयोगकर्ता थे –
  • (अ) थस्र्टन
  • (ब) वुडवर्थ
  • (स) वाटसन
  • (द) टिचनर
उत्तर : वुडवर्थ
प्रश्न 340 किस मनोविज्ञानी ने बताया कि बालक के सर्वांगीण विकास के लिए चेतन के साथ ही अचेतन पर अधिक ध्यान देना चाहिये –
  • (अ) विलियम मैक्डूगल
  • (ब) सिगमण्ड फ्रायड
  • (स) ई. बी. टिचनर
  • (द) विलियम वुण्ट
उत्तर : सिगमण्ड फ्रायड
प्रश्न 341 सुकरात ने ‘मानस’ के अध्ययन पर बल दिया जिसका शाब्दिक अनुवाद होता है –
  • (अ) ज्ञान
  • (ब) मनुष्य
  • (स) मानव जैसा
  • (द) आत्मा
उत्तर : आत्मा
प्रश्न 342 निम्नलिखित में से कौनसा कथन शिक्षण के बारे में सत्य नहीं है –
  • (अ) शिक्षण में सुधार किया जा सकता है।
  • (ब) शिक्षण औपचारिक एवं अनौपचारिक है।
  • (स) शिक्षण विज्ञान के साथ कला भी है।
  • (द) शिक्षण अनुदेशन है।
उत्तर : शिक्षण अनुदेशन है।
प्रश्न 343 अधिगम को प्रभावित करने वाला व्यक्तिगत कारक है –
  • (अ) संचार के साधन
  • (ब) समवयस्क समूह
  • (स) अध्यापक
  • (द) परिपक्वता एवं आयु
उत्तर : परिपक्वता एवं आयु
प्रश्न 344 ‘मनोविज्ञान व्यवहार का शुद्ध विज्ञान है।’ कथन है –
  • (अ) वुडवर्थ का
  • (ब) जेम्स ड्रेवर का
  • (स) वाटसन का
  • (द) स्किनर का
उत्तर : वाटसन का
प्रश्न 345 शिक्षण की किंडरगार्डन पद्धति आधारित है –
  • (अ) प्रोजेक्ट पद्धति
  • (ब) खेल विधि
  • (स) सर्वेक्षण विधि
  • (द) ह्यूरिस्टिक विधि
उत्तर : खेल विधि
प्रश्न 346 एक छात्र जो हमेशा नई-नई जानकारियों के लिए स्त्रोतों की खोज करता रहता है वह शिक्षकों व सहपाठियों से तर्क-वितर्क करता रहता है, होता है –
  • (अ) समस्यात्मक बालक
  • (ब) औसत बालक
  • (स) प्रतिभाशाली बालक
  • (द) हठी बालक
उत्तर : प्रतिभाशाली बालक
प्रश्न 347 निम्नलिखित में से कौनसा बुद्धि का सिद्धान्त संज्ञनात्मक प्रक्रिया पर आधारित है –
  • (अ) स्टनबर्ग का त्रितंत्र सिद्धान्त
  • (ब) गार्डनर का बहु बुद्धि सिद्धान्त
  • (स) गिलफर्ड त्रिआयामी सिद्धान्त
  • (द) स्पीयरमैन का द्विकारक सिद्धान्त
उत्तर : स्टनबर्ग का त्रितंत्र सिद्धान्त
प्रश्न 348 प्रक्षेपण विधि द्वारा किसका अध्ययन किया जाता है –
  • (अ) चेतन मन का
  • (ब) अचेतन अभिप्रेरणा का
  • (स) बुद्धि का
  • (द) सुजनात्मकता का
उत्तर : अचेतन अभिप्रेरणा का
प्रश्न 349 क्रो एण्ड क्रो के अनुसार अधिगम है प्राप्त करना –
  • (अ) मात्र ज्ञान
  • (ब) मात्र अभिवृत्ति
  • (स) ज्ञान व अभिवृत्ति
  • (द) अनुभव
उत्तर : ज्ञान व अभिवृत्ति
प्रश्न 350 किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार ‘विकास एक सतत् और धीमी-धीमी प्रक्रिया है’ –
  • (अ) कोलसनिक
  • (ब) पियाजे
  • (स) स्किनर
  • (द) हरलाॅक
उत्तर : स्किनर

1. शैक्षिक मनोविज्ञान का परिचय

शैक्षिक मनोविज्ञान का अध्ययन यह समझने के लिए किया जाता है कि लोग कैसे सीखते हैं, उनकी शिक्षा पद्धतियां क्या होनी चाहिए, और छात्रों के समग्र विकास को कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है।

REET और RPSC परीक्षाओं में शैक्षिक मनोविज्ञान के मुख्य विषय निम्नलिखित हैं:

  • बच्चों का विकास और शिक्षा
  • सीखने के सिद्धांत (Learning Theories)
  • प्रेरणा और भावना
  • कक्षा प्रबंधन
  • मूल्यांकन और आकलन (Assessment and Evaluation)

2. RPSC/REET के लिए शैक्षिक मनोविज्ञान का पाठ्यक्रम

विषयमुख्य फोकस क्षेत्र
बाल विकासविकास के चरण, विकास के सिद्धांत, आनुवंशिकता बनाम वातावरण
सीखने के सिद्धांतपावलोव, स्किनर, पियाजे, वायगोत्स्की, कोलबर्ग, थॉर्नडाइक
प्रेरणा और भावनाप्रेरणा के प्रकार, मास्लो का आवश्यकता पदानुक्रम सिद्धांत, भावनात्मक बुद्धिमत्ता
बुद्धिमत्ता और रचनात्मकताIQ, EQ, गार्डनर का बहु-बुद्धि सिद्धांत, गिलफोर्ड का SOI मॉडल
व्यक्तित्व विकासप्रकार, व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक, फ्रायड और एरिक्सन के सिद्धांत
कक्षा प्रबंधनअनुशासन, शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण विधियां
मूल्यांकन और आकलननिरंतर और व्यापक मूल्यांकन (CCE), ब्लूम का वर्गीकरण

3.शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs | पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्न (PYQs)

PYQs (पिछले वर्षों के प्रश्न)

  1. "समीपस्थ विकास क्षेत्र" (Zone of Proximal Development) की अवधारणा किसने दी?
    • (a) पियाजे
    • (b) वायगोत्स्की ✅
    • (c) स्किनर
    • (d) थॉर्नडाइक
  2. ऑपरेट कंडीशनिंग का अर्थ क्या है?
    • (a) पर्यवेक्षण द्वारा सीखना
    • (b) सुदृढ़ीकरण द्वारा सीखना ✅
    • (c) प्रयास और त्रुटि द्वारा सीखना
    • (d) अनुकरण के माध्यम से सीखना
  3. कोलबर्ग के अनुसार "कानून और व्यवस्था" किस चरण में आता है?
    • (a) पूर्व-संवाहक
    • (b) संवाहक ✅
    • (c) पश्च-संवाहक
    • (d) इनमें से कोई नहीं
  4. "बहु-बुद्धि सिद्धांत" (Multiple Intelligences) किसने विकसित किया?
    • (a) गार्डनर ✅
    • (b) गिलफोर्ड
    • (c) स्किनर
    • (d) मास्लो

अभ्यास के लिए मॉडल प्रश्न

  1. निर्माणवादी दृष्टिकोण (Constructivist Approach) को परिभाषित करें और इससे संबंधित सिद्धांतवादी का नाम बताएं।
  2. भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence) कक्षा शिक्षण को कैसे प्रभावित करती है?
  3. प्रेरणा (Motivation) के प्रकार और उसके शिक्षण में महत्व को समझाएं।
  4. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत (Cognitive Development Theory) और इसके चरणों की व्याख्या करें।
  5. गठनात्मक (Formative) और संकलात्मक (Summative) मूल्यांकन के बीच अंतर बताएं।

4. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. RPSC/REET में शैक्षिक मनोविज्ञान का कितना भार होता है?

RPSC और REET परीक्षाओं में शैक्षिक मनोविज्ञान का भार 30-40% होता है।

Q2. क्या सीखने के सिद्धांत सभी ग्रेड्स के लिए आवश्यक हैं?

हां, स्किनर का ऑपरेट कंडीशनिंग, पियाजे के चरण, और वायगोत्स्की का ZPD सभी ग्रेड्स के लिए आवश्यक हैं।

Q3. मैं शैक्षिक मनोविज्ञान के लिए कैसे तैयारी कर सकता हूं?

पिछले वर्षों के प्रश्न हल करें, मॉक टेस्ट दें और NCERT की किताबों का अध्ययन करें।

Q4. REET परीक्षा में कौन-कौन से विषय बार-बार पूछे जाते हैं?

बाल विकास के चरण, सीखने के सिद्धांत, प्रेरणा, और कक्षा प्रबंधन से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।

Q5. क्या शॉर्टकट से सिद्धांत याद रखे जा सकते हैं?

हां, मनोमोनिक्स और फ्लोचार्ट का उपयोग करके सिद्धांतों को याद रखना आसान हो सकता है।


5. तैयारी के टिप्स

  1. संकल्पना को समझें
    रटने से बचें। यह समझने का प्रयास करें कि मनोवैज्ञानिक सिद्धांत कक्षा शिक्षण में कैसे लागू होते हैं।
  2. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें
    PYQs से महत्वपूर्ण विषय और प्रश्न पैटर्न की पहचान करें।
  3. संक्षिप्त नोट्स बनाएं
    सीखने के सिद्धांत, प्रेरणा, और बुद्धिमत्ता जैसे विषयों के लिए संक्षिप्त नोट्स तैयार करें।
  4. मॉक टेस्ट दें
    समय प्रबंधन और सटीकता में सुधार के लिए मॉक टेस्ट देना बेहद उपयोगी है।
  5. विजुअल एड्स का उपयोग करें
    चार्ट, डायग्राम और टेबल का उपयोग करके सिद्धांतों और चरणों को प्रभावी ढंग से याद रखें।

निष्कर्ष

शैक्षिक मनोविज्ञान RPSC और REET परीक्षाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियमित अभ्यास और विषयों को गहराई से समझकर इस खंड में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। नवीनतम परीक्षा पैटर्न के साथ अद्यतन रहें और बच्चों के विकास और शिक्षण विधियों में एक ठोस नींव बनाएं।


महत्वपूर्ण संसाधन

  • NCERT की किताबें
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (RPSC/REET)
  • Child Development and Pedagogy by Arihant Experts

अभ्यास करें और अपनी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं!

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 243

No votes so far! Be the first to rate this post.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *