शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology) RPSC और REET परीक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है, जो विशेष रूप से प्रथम ग्रेड, द्वितीय ग्रेड, और तृतीय ग्रेड शिक्षकों के लिए अत्यधिक उपयोगी है। यह विषय बच्चों के विकास, सीखने के सिद्धांतों, और शिक्षण पद्धतियों पर आधारित होता है।

इस लेख में हम शैक्षिक मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न, पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) और तैयारी टिप्स पर चर्चा करेंगे।
- प्रश्न 151 निम्नलिखित सूची-I और सूची -II के कोड का सही मिलान कीजिए-
कूट:सूची-I सूची-II A. पिकनिक (Pyknic) 1. छोटा कद, चौड़ी छाती लोकप्रिय B. एस्थेटिक (Aesthetic) 2. कमजोर, लम्बा, संवेदनशील एवं पतला C. एथेलेटिक (Athletic) 3. मजबूत, गठीला शरीर D. डायप्लास्टिक (Dysplastic ) 4. मिश्रित प्रकार
3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2 -
- (अ) A-1 B-2 C-3 D-4
- (ब) A-4 B-3 C-2 D-1
- (स) A-2 B-3 C-4 D-1
- (द) A-3 B-2 C-4 D-1
उत्तर : A-1 B-2 C-3 D-4
- प्रश्न 152 बालकों की बुद्धि को मापने के लिए पहला बुद्धि परीक्षण का निर्माण किसने किया –
2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -A) -
- (अ) अल्फ्रेड बिने
- (ब) चार्ल्स स्पीयरमैन
- (स) हॉवर्ड गार्डनर
- (द) लुइस थर्स्टन
उत्तर : अल्फ्रेड बिने
- प्रश्न 153 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति से संबंधित नहीं है –
3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2 -
- (अ) यह एक धनात्मक विज्ञान है।
- (ब) यह एक मानकीय विज्ञान है।
- (स) यह एक व्यवहारपरक विज्ञान है।
- (द) यह एक सामाजिक विज्ञान है।
उत्तर : यह एक मानकीय विज्ञान है।
- प्रश्न 154 समायोजन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा गलत है –
3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2 -
- (अ) यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया नहीं है।
- (ब) समायोजन की अनुपस्थिति में व्यक्ति तनाव, संघर्ष तथा चिंताओं से घिरा रहता है।
- (स) यह संतुलन प्रदान करता है।
- (द) यह समस्या का समाधान करता है।
उत्तर : यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया नहीं है।
- प्रश्न 155 “आर्मी अल्फा परीक्षण” उदाहरण है –
3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2 -
- (अ) अशाब्दिक वैयक्तिक बुद्धि परीक्षण
- (ब) अशाब्दिक सामूहिक बुद्धि परीक्षण
- (स) शाब्दिक वैयक्तिक बुद्धि परीक्षण
- (द) शाब्दिक सामूहिक बुद्धि परीक्षण
उत्तर : शाब्दिक सामूहिक बुद्धि परीक्षण
- प्रश्न 156 तनाव को कम करने के लिए अचेतन मन का प्रयोग करना क्या कहलाता है –
3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2 -
- (अ) प्रत्यक्ष बाधा निवारण
- (ब) लक्ष्यों का विश्लेषण
- (स) रक्षात्मक युक्तियाँ
- (द) अवधान प्राप्ति
उत्तर : रक्षात्मक युक्तियाँ
- प्रश्न 157 साइकोलॉजी (Psychology) शब्द की उत्पत्ति हुई है-
3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2 -
- (अ) अंग्रेजी भाषा से
- (ब) फ्रेंच भाषा से
- (स) लेटिन भाषा से
- (द) स्पेनिश भाषा से
उत्तर : लेटिन भाषा से
- प्रश्न 158 “हैंज दुविधा” निम्नलिखित में से किस सिद्धांत से संबंधित है –
3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2 -
- (अ) चॉमस्की के भाषिक विकास के सिद्धांत से।
- (ब) वाइगोत्सकी के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास के सिद्धांत से।
- (स) फ्रॉयड के मनोलैंगिक विकास के सिद्धांत से।
- (द) कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत से।
उत्तर : कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत से।
- प्रश्न 159 व्यक्तित्व मापन के लिए ‘समाजमिति’ का विकास किसने किया –
3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2 -
- (अ) वुडवर्थं
- (ब) गाल्टन
- (स) मोरेनो
- (द) मॉर्गन
उत्तर : मोरेनो
- प्रश्न 160 स्पीयरमैन की अवधारणा के अनुसार ‘g’ इंगित करता है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) आनुवंशिक बुद्धि
- (ब) सामान्य बुद्धि
- (स) श्रेणीगत बुद्धि
- (द) समूह बुद्धि
उत्तर : सामान्य बुद्धि
- प्रश्न 161 नेहा नवीनतम चलचित्र ‘दृश्यम – 2’ देख रही है क्योंकि वह नायक व उसके परिवार की स्थिति को जानने हेतु सब्र नहीं कर पा रही है। यह उत्तम उदाहरण है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) बाह्य अभिप्रेरणा का
- (ब) दोनों आंतरिक व बाह्य अभिप्रेरणा का
- (स) ना आंतरिक ना ही बाह्य अभिप्रेरणा का
- (द) आंतरिक अभिप्रेरणा का
उत्तर : आंतरिक अभिप्रेरणा का
- प्रश्न 162 अदिति प्रातःकालीन कक्षा में जाने के कारण नाश्ता कभी- कभी कर पाती है। पेट खाली रहने व पेट में गड़गाहट होने के कारण उसे खाने की इच्छा होती है। यह निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) अन्तर्नोद
- (ब) आवश्यकता
- (स) बाह्य अभिप्रेरणा
- (द) अभिप्रेरणा
उत्तर : अन्तर्नोद
- प्रश्न 163 निदानात्मक परीक्षाएँ ली जाती हैं –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) छात्रों की कमजोरी का पता लगाने के लिए
- (ब) छात्रों के मानसिक स्तर को जाँचने के लिए
- (स) मानवीय मूल्यों का पता लगाने के लिए
- (द) प्रतिभाशाली छात्रों का पता लगाने के लिए
उत्तर : छात्रों की कमजोरी का पता लगाने के लिए
- प्रश्न 164 निदानात्मक परीक्षण का मुख्य उद्देश्य है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) विद्यार्थियों के उपलब्धि स्तर को जाँचना
- (ब) विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करना
- (स) मूल्यांकन करना
- (द) छात्र की कमजोरियों का पता लगाना
उत्तर : छात्र की कमजोरियों का पता लगाना
- प्रश्न 165 मूल्यांकन का संरचनात्मक तथा योगात्मक रूप में वर्गीकरण किसने किया ?
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) स्किनर
- (ब) आर. ए. शर्मा
- (स) डी. एन. श्रीवास्तव
- (द) मिकैल स्क्रीवेन
उत्तर : मिकैल स्क्रीवेन
- प्रश्न 166 किसी समूह में व्यक्ति की लोकप्रियता ज्ञात करने की सर्वोत्तम व्यक्तित्व आकलन विधि है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) समाजमिति
- (ब) प्रश्नावली
- (स) साक्षात्कार
- (द) अवलोकन
उत्तर : समाजमिति
- प्रश्न 167 25 वर्षीय लड़का जिसकी मानसिक आयु 16 है का आई. क्यू. (I. Q. ) होगा –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) 100
- (ब) 64
- (स) 48
- (द) 156
उत्तर : 64
- प्रश्न 168 जिस प्रक्रिया में व्यक्ति दूसरों के व्यवहार को देखकर सीखता है न कि प्रत्यक्ष अनुभव के, को कहा जाता है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) सामाजिक अधिगम
- (ब) प्रायोगिक अधिगम
- (स) आकस्मिक अधिगम
- (द) अनुबंधन
उत्तर : सामाजिक अधिगम
- प्रश्न 169 किसी बालक के व्यक्तित्व के आकलन हेतु निम्न में से कौन सा परीक्षण सर्वाधिक उपयुक्त है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) प्रांसगिक अन्तर्बोध परीक्षण
- (ब) शब्द सहचर्य परीक्षण
- (स) वाक्य पूर्ति परीक्षण
- (द) बालक अन्तर्बोध परीक्षण
उत्तर : बालक अन्तर्बोध परीक्षण
- प्रश्न 170 निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है –
Superintendent Gar. 2021 (GK) -
- (अ) विकास लम्बवत् सीधा न होकर वर्तुलाकार होता है।
- (ब) विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर अग्रसर होता है।
- (स) विकास की गति की दर एक सी रहती है।
- (द) विकास की प्रत्येक अवस्था के अपने खतरे हैं।
उत्तर : विकास की गति की दर एक सी रहती है।
- प्रश्न 171 “शिक्षा मनोविज्ञान, मनोविज्ञान की वह शाखा है जो शिक्षण व सीखने से संबंधित है।” यह कथन दिया गया है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) स्किनर द्वारा
- (ब) सिम्पसन द्वारा
- (स) पावलॉव द्वारा
- (द) वुडवर्थ द्वारा
उत्तर : स्किनर द्वारा
- प्रश्न 172 “एक आठ वर्षीय बालक अपने छोटे भाई की तरह घुटने चलता है।” यह उदाहरण है –
3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2 -
- (अ) दमन
- (ब) युक्तिकरण
- (स) क्षतिपूर्ति
- (द) प्रतिगमन
उत्तर : प्रतिगमन
- प्रश्न 173 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चुनाव कीजिए-
Code / कूट :सूची-I (लेखक) सूची-II (सम्प्रत्यय) a. वर्ट – वर्नन 1. सामान्य तथा विशेष कारक b. स्पीयरमैन 2. बुद्धि का पदानुक्रमिक सिद्धान्त c. गार्डनर 3. बुद्धि का ट्राईआर्किक सिद्धान्त d. स्टर्नबर्ग 4. बहुबुद्धि सिद्धान्त
3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2 -
- (अ) a-3, b-4, c-2, d-1
- (ब) a-4, b-3, c-2, d-l
- (स) a-1, b-3, c-4, d-2
- (द) a-2, b-1, c-4, d-3
उत्तर : a-2, b-1, c-4, d-3
- प्रश्न 174 बालक का विकास प्रभावित होता है:
3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2 -
- (अ) केवल संस्कृति से
- (ब) आनुवंशिकता एवं वातावरण दोनों से
- (स) केवल आनुवंशिकता से
- (द) केवल वातावरण से
उत्तर : आनुवंशिकता एवं वातावरण दोनों से
- प्रश्न 175 क्रिया प्रसूत मुख्यतः किसकी भूमिका पर बल देता है –
3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2 -
- (अ) वातावरण
- (ब) पुनर्बलन
- (स) अधिगम सामग्री
- (द) शिक्षक
उत्तर : पुनर्बलन
- प्रश्न 176 “एक अध्यापक ने कक्षा में पढ़ाया कि ‘हाउस’ का बहुवचन ‘हाउसेस’ तो इसी अधिगम से विद्यार्थी ने ‘माउस’ का बहुवचन ‘माउसेस’ कर दिया।” यह उदाहरण किस प्रकार के अधिगम स्थानान्तरण का उदाहरण है –
3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2 -
- (अ) द्विपार्श्विक स्थानान्तरण
- (ब) शून्य स्थानान्तरण
- (स) धनात्मक स्थानान्तरण
- (द) ऋणात्मक स्थानान्तरण
उत्तर : ऋणात्मक स्थानान्तरण
- प्रश्न 177 शैक्षिक अनुप्रयोग में विषय वस्तु किस प्रकार की होनी चाहिए –
3rd Grade Teacher 2022 L1 -
- (अ) जटिल से सरल
- (ब) सीखने में अधिक समय लगाने वाली
- (स) सरल से जटिल
- (द) निःउद्देश्य
उत्तर : सरल से जटिल
- प्रश्न 178 सही विकल्प चुनिये।
“अधिगम” क्या है ?
3rd Grade Teacher 2022 L1 -
- (अ) निष्क्रिय प्रक्रिया
- (ब) शांत रहना
- (स) सक्रिय प्रक्रिया
- (द) सक्रिय और निष्क्रिय प्रक्रिया
उत्तर : सक्रिय प्रक्रिया
- प्रश्न 179 दृष्य-श्रव्य सामग्री का प्रयोग करते हुए किस सूत्र का पालन करना चाहिए –
3rd Grade Teacher 2022 L1 -
- (अ) अमूर्त से मूर्त और मूर्त से अमूर्त दोनों
- (ब) मूर्त
- (स) अमूर्त से मूर्त
- (द) मूर्त से अमूर्त
उत्तर : मूर्त से अमूर्त
- प्रश्न 180 हर्ष जे.ई.ई. एडवान्स परीक्षा को उत्तीर्ण नहीं कर पाया, वह इसका दोषारोपण अपने प्रश्नपत्र निर्माता पर डाल रहा है। उसके द्वारा अपनाई गई समायोजन युक्ति है –
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) तर्कसंगतीकरण
- (ब) दमन
- (स) प्रतिगमन
- (द) क्षतिपूर्ति
उत्तर : तर्कसंगतीकरण
- प्रश्न 181 रोहन आपकी कक्षा का प्रतिभाशाली बालक है। उसकी क्षमताओं में वृद्धि करने हेतु एक शिक्षक होने के नाते आप कौनसा विकल्प अपनाएंगे –
(i) संवर्धन कार्यक्रम
(ii) प्रोत्साहन योजना
(iii) समान क्षमता वाले बालकों के साथ समूहीकरण करके
(iv) उपचारात्मक कार्यक्रम
सही विकल्प का चुनाव कीजिए –
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) (i) और (ii)
- (ब) (i) और (iii)
- (स) (i), (ii) और (iii)
- (द) (i), (ii) और (iv)
उत्तर : (i), (ii) और (iii)
- प्रश्न 182 जॉन पी. डि. सेको के अनुसार, निम्नलिखित में से अभिप्रेरणा के लिए उत्तरदायी कारकों में सम्मिलित नहीं है –
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) जागरूकता
- (ब) प्रोत्साहन
- (स) दण्ड
- (द) सम्बद्धता
उत्तर : सम्बद्धता
- प्रश्न 183 शिक्षा मानेविज्ञान के संदर्भ में कौनसा विकल्प गलत है –
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) वैज्ञानिक पद्धति का उपयोग
- (ब) सिद्धांत सार्वभौमिक है
- (स) यह शुद्ध विज्ञान है
- (द) कार्य-कारण पर आधारित
उत्तर : यह शुद्ध विज्ञान है
- प्रश्न 184 गेस्टाल्ट मनोवैज्ञानिकों द्वारा निम्नलिखित में से कौनसा सिद्धांत विकसित किया गया –
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) सक्रिय अनुबंधन
- (ब) शास्त्रीय अनुबंधन
- (स) सूझ का सिद्धांत
- (द) संयोजनवाद
उत्तर : सूझ का सिद्धांत
- प्रश्न 185 निम्नलिखित में से किशोरावस्था में सामाजिक विकास की कौनसी विशेषता नहीं है –
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) समूहों से अनुरूपता
- (ब) मित्रता में समलैंगिक प्रवृत्तियाँ
- (स) सामाजिक चेतना
- (द) मैत्रिक वफादारी
उत्तर : मित्रता में समलैंगिक प्रवृत्तियाँ
- प्रश्न 186 निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प आंतरिक अभिप्रेरक का उदाहरण नहीं है –
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) आकांक्षा स्तर
- (ब) उपलब्धि की आवश्यकता
- (स) प्रशंसा
- (द) संबंधन की आवश्यकता
उत्तर : प्रशंसा
- प्रश्न 187 निम्नलिखित में से कौनसा मनोवैज्ञानिक संवेगात्मक बुद्धि के क्षेत्र से संबंधित नहीं है –
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) डेनियल गोलमैन
- (ब) पीटर सेलौवे
- (स) जॉन मेयर
- (द) एडवर्ड फ्रीमैन
उत्तर : एडवर्ड फ्रीमैन
- प्रश्न 188 सिया कक्षा VIII में अर्जित ज्ञान का उपयोग कक्षा IX की विषयवस्तु का बोध करने हेतु करती है, यह उदाहरण है –
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) समस्तर अंतरण
- (ब) अनुलम्ब अंतरण
- (स) अनुक्रमिक अंतरण
- (द) द्विपार्श्वीय अंतरण
उत्तर : अनुलम्ब अंतरण
- प्रश्न 189 बुद्धि के द्विकारक सिद्धांत का विकास किया –
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) चार्ल्स स्पीयरमैन
- (ब) ई.एल. थॉर्नडाइक
- (स) जे.पी. गिलफोर्ड
- (द) चार्ली स्पीयरमैन
उत्तर : चार्ल्स स्पीयरमैन
- प्रश्न 190 “शिक्षा मनोविज्ञान, मनोविज्ञान की वह शाखा है जो शिक्षण एवं सीखने से सम्बन्धित है।” यह कथन दिया है –
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) स्किनर
- (ब) क्रो एवं क्रो
- (स) जे. बी. वाटसन
- (द) वुडवर्थ
उत्तर : स्किनर
- प्रश्न 191 कोहलबर्ग द्वारा दिए गए नैतिक विकास के निम्नलिखित स्तरों को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए –
(i) पूर्व-नैतिक स्तर
(ii) आत्म- अंगीकृत नैतिक सिद्धांत स्तर
(iii) परम्परागत नैतिक स्तर
सही विकल्प का चुनाव कीजिए –
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) (i) (ii) (iii)
- (ब) (i) (iii) (ii)
- (स) (iii) (i) (ii)
- (द) (iii) (ii) (i)
उत्तर : (i) (iii) (ii)
- प्रश्न 192 निम्नांकित में से कौनसी प्रतिभाशाली बालक की विशेषता है –
(a) अभिसारी चिंतन
(b) 130 से ज्यादा IQ
(c) उच्च स्मरण क्षमता
निम्नांकित में सही विकल्प चुनें –
School Lecturer 2022 Gk (Group E) -
- (अ) केवल (a )
- (ब) (a) एवं (b)
- (स) (a), (b) एवं (c)
- (द) (b) एवं (c)
उत्तर : (a), (b) एवं (c)
- प्रश्न 193 निम्नलिखित में से कौनसा अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का लक्षण नहीं है –
Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM – 2021 (PAPER-II) -
- (अ) अतिसक्रियता
- (ब) संवेगात्मक परिपक्वता
- (स) समायोजन योग्यता
- (द) आत्मविश्वास
उत्तर : अतिसक्रियता
- प्रश्न 194 निम्नलिखित में से कौनसी जीन पियाजे द्वारा प्रतिपादित “संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत” की “संवेदी पेशीय अवस्था” की उपअवस्था नहीं है –
Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM – 2021 (PAPER-II) -
- (अ) प्रतिवर्ती क्रियाओं की अवस्था
- (ब) प्राथमिक चक्रीय प्रतिक्रियाओं की अवस्था
- (स) द्वितीयक चक्रीय प्रतिक्रियाओं की अवस्था
- (द) अन्तर्दशी अवस्था
उत्तर : अन्तर्दशी अवस्था
- प्रश्न 195 निम्नलिखित में से कौनसा जन्मजात अभिप्रेरक का उदाहरण है –
Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM – 2021 (PAPER-II) -
- (अ) भूख
- (ब) प्रोत्साहन
- (स) पुरस्कार
- (द) दण्ड
उत्तर : भूख
- प्रश्न 196 संज्ञानात्मक विकास के “सामाजिक सांस्कृतिक सिद्धांत” को किसने प्रस्तावित किया था –
Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM – 2021 (PAPER-II) -
- (अ) कोहलबर्ग
- (ब) लेव वाइगोत्सकी
- (स) जे. एस. ब्रुनर
- (द) जीन पियाजे
उत्तर : लेव वाइगोत्सकी
- प्रश्न 197 निम्नलिखित में से कौनसा अभिप्रेरणा का संघटक नहीं है –
Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM – 2021 (PAPER-II) -
- (अ) प्रोत्साहन
- (ब) आवश्यकता
- (स) अनुमान
- (द) अन्तर्नोद
उत्तर : अनुमान
- प्रश्न 198 एक अंग्रेज़ी के अध्यापक ने अपने विद्यार्थियों को सिखाया कि कैट का बहुवचन कैट्स, हाउस का बहुवचन हाउसेस, पेन का बहुवचन पेन्स होता है। उसी क्रम में विद्यार्थी ने माउस का बहुवचन गलती से माउसेस बना दिया। इस स्थिति में किस प्रकार का अधिगम स्थानान्तरण घटित हुआ –
Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM – 2021 (PAPER-II) -
- (अ) धनात्मक स्थानान्तरण
- (ब) शून्य स्थानान्तरण
- (स) लंबवत् स्थानान्तरण
- (द) ॠणात्मक स्थानान्तरण
उत्तर : ॠणात्मक स्थानान्तरण
- प्रश्न 199 निम्नलिखित में से कौनसी शिक्षा मनोविज्ञान की प्राचीनतम विधि है –
Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM – 2021 (PAPER-II) -
- (अ) अन्तर्दर्शन विधि
- (ब) तुलनात्मक विधि
- (स) विकासात्मक विधि
- (द) जीवन इतिहास विधि
उत्तर : अन्तर्दर्शन विधि
- प्रश्न 200 निम्नलिखित में से कौनसा सृजनात्मकता की प्रक्रिया के लिए सही तार्किक क्रम है –
Head Master (SANSKRIT EDU. DEPT.) EXAM – 2021 (PAPER-II) -
- (अ) प्रदीपन → तैयारी → प्रसुप्तन → सत्यापन
- (ब) तैयारी → प्रदीपन → प्रसुप्तन → सत्यापन
- (स) तैयारी → प्रसुप्तन → प्रदीपन → सत्यापन
- (द) तैयारी → प्रदीपन → सत्यापन → प्रसुप्तन
उत्तर : तैयारी → प्रसुप्तन → प्रदीपन → सत्यापन
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 7 | RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 6| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 5| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 4| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 3| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 2| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs: RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण प्रश्न
1. शैक्षिक मनोविज्ञान का परिचय
शैक्षिक मनोविज्ञान का अध्ययन यह समझने के लिए किया जाता है कि लोग कैसे सीखते हैं, उनकी शिक्षा पद्धतियां क्या होनी चाहिए, और छात्रों के समग्र विकास को कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है।
REET और RPSC परीक्षाओं में शैक्षिक मनोविज्ञान के मुख्य विषय निम्नलिखित हैं:
- बच्चों का विकास और शिक्षा
- सीखने के सिद्धांत (Learning Theories)
- प्रेरणा और भावना
- कक्षा प्रबंधन
- मूल्यांकन और आकलन (Assessment and Evaluation)
2. RPSC/REET के लिए शैक्षिक मनोविज्ञान का पाठ्यक्रम
विषय | मुख्य फोकस क्षेत्र |
---|---|
बाल विकास | विकास के चरण, विकास के सिद्धांत, आनुवंशिकता बनाम वातावरण |
सीखने के सिद्धांत | पावलोव, स्किनर, पियाजे, वायगोत्स्की, कोलबर्ग, थॉर्नडाइक |
प्रेरणा और भावना | प्रेरणा के प्रकार, मास्लो का आवश्यकता पदानुक्रम सिद्धांत, भावनात्मक बुद्धिमत्ता |
बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता | IQ, EQ, गार्डनर का बहु-बुद्धि सिद्धांत, गिलफोर्ड का SOI मॉडल |
व्यक्तित्व विकास | प्रकार, व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक, फ्रायड और एरिक्सन के सिद्धांत |
कक्षा प्रबंधन | अनुशासन, शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण विधियां |
मूल्यांकन और आकलन | निरंतर और व्यापक मूल्यांकन (CCE), ब्लूम का वर्गीकरण |
3. पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्न (PYQs)
PYQs (पिछले वर्षों के प्रश्न)
- "समीपस्थ विकास क्षेत्र" (Zone of Proximal Development) की अवधारणा किसने दी?
- (a) पियाजे
- (b) वायगोत्स्की ✅
- (c) स्किनर
- (d) थॉर्नडाइक
- ऑपरेट कंडीशनिंग का अर्थ क्या है?
- (a) पर्यवेक्षण द्वारा सीखना
- (b) सुदृढ़ीकरण द्वारा सीखना ✅
- (c) प्रयास और त्रुटि द्वारा सीखना
- (d) अनुकरण के माध्यम से सीखना
- कोलबर्ग के अनुसार "कानून और व्यवस्था" किस चरण में आता है?
- (a) पूर्व-संवाहक
- (b) संवाहक ✅
- (c) पश्च-संवाहक
- (d) इनमें से कोई नहीं
- "बहु-बुद्धि सिद्धांत" (Multiple Intelligences) किसने विकसित किया?
- (a) गार्डनर ✅
- (b) गिलफोर्ड
- (c) स्किनर
- (d) मास्लो
अभ्यास के लिए मॉडल प्रश्न
- निर्माणवादी दृष्टिकोण (Constructivist Approach) को परिभाषित करें और इससे संबंधित सिद्धांतवादी का नाम बताएं।
- भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence) कक्षा शिक्षण को कैसे प्रभावित करती है?
- प्रेरणा (Motivation) के प्रकार और उसके शिक्षण में महत्व को समझाएं।
- पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत (Cognitive Development Theory) और इसके चरणों की व्याख्या करें।
- गठनात्मक (Formative) और संकलात्मक (Summative) मूल्यांकन के बीच अंतर बताएं।
4. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. RPSC/REET में शैक्षिक मनोविज्ञान का कितना भार होता है?
RPSC और REET परीक्षाओं में शैक्षिक मनोविज्ञान का भार 30-40% होता है।
Q2. क्या सीखने के सिद्धांत सभी ग्रेड्स के लिए आवश्यक हैं?
हां, स्किनर का ऑपरेट कंडीशनिंग, पियाजे के चरण, और वायगोत्स्की का ZPD सभी ग्रेड्स के लिए आवश्यक हैं।
Q3. मैं शैक्षिक मनोविज्ञान के लिए कैसे तैयारी कर सकता हूं?
पिछले वर्षों के प्रश्न हल करें, मॉक टेस्ट दें और NCERT की किताबों का अध्ययन करें।
Q4. REET परीक्षा में कौन-कौन से विषय बार-बार पूछे जाते हैं?
बाल विकास के चरण, सीखने के सिद्धांत, प्रेरणा, और कक्षा प्रबंधन से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।
Q5. क्या शॉर्टकट से सिद्धांत याद रखे जा सकते हैं?
हां, मनोमोनिक्स और फ्लोचार्ट का उपयोग करके सिद्धांतों को याद रखना आसान हो सकता है।
5. तैयारी के टिप्स
- संकल्पना को समझें
रटने से बचें। यह समझने का प्रयास करें कि मनोवैज्ञानिक सिद्धांत कक्षा शिक्षण में कैसे लागू होते हैं। - पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें
PYQs से महत्वपूर्ण विषय और प्रश्न पैटर्न की पहचान करें। - संक्षिप्त नोट्स बनाएं
सीखने के सिद्धांत, प्रेरणा, और बुद्धिमत्ता जैसे विषयों के लिए संक्षिप्त नोट्स तैयार करें। - मॉक टेस्ट दें
समय प्रबंधन और सटीकता में सुधार के लिए मॉक टेस्ट देना बेहद उपयोगी है। - विजुअल एड्स का उपयोग करें
चार्ट, डायग्राम और टेबल का उपयोग करके सिद्धांतों और चरणों को प्रभावी ढंग से याद रखें।
निष्कर्ष
शैक्षिक मनोविज्ञान RPSC और REET परीक्षाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियमित अभ्यास और विषयों को गहराई से समझकर इस खंड में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। नवीनतम परीक्षा पैटर्न के साथ अद्यतन रहें और बच्चों के विकास और शिक्षण विधियों में एक ठोस नींव बनाएं।
महत्वपूर्ण संसाधन
- NCERT की किताबें
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (RPSC/REET)
- Child Development and Pedagogy by Arihant Experts
अभ्यास करें और अपनी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं!
Leave a Reply