शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 3| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न

शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 3| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
5
(234)

शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology) RPSC और REET परीक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है, जो विशेष रूप से प्रथम ग्रेड, द्वितीय ग्रेड, और तृतीय ग्रेड शिक्षकों के लिए अत्यधिक उपयोगी है। यह विषय बच्चों के विकास, सीखने के सिद्धांतों, और शिक्षण पद्धतियों पर आधारित होता है।

शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 3| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न

इस लेख में हम शैक्षिक मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न, पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) और तैयारी टिप्स पर चर्चा करेंगे।

शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 3| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
प्रश्न 101 विकास ‘केन्द्र से परिधि’ की ओर अग्रसर होता है । विकासात्मक दिशा का यह सिद्धांत क्या कहलाता है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) रैखिक
  • (ब) सिफैलो-कॉडल (मस्तकाधोमुखी)
  • (स) प्रॉक्सीमॉडिस्टल (निकट से दूर)
  • (द) वर्तुलाकार
उत्तर : प्रॉक्सीमॉडिस्टल (निकट से दूर)
प्रश्न 102 निम्नलिखित में से कौन सी कसौटी शिक्षा मनोविज्ञान को विज्ञान के रूप में मानने से सम्बन्धित नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) इसमें वर्तमान ज्ञान के आधार भविष्यवाणी की जा सकती है।
  • (ब) इसके सिद्धान्तों एवं नियमों में परिवर्तन सम्भव नहीं है।
  • (स) इसमें व्यवहार के अध्ययन हेतु वैज्ञानिक विधि का प्रयोग किया जाता है।
  • (द) इसके सिद्धान्त सार्वभौमिक रूप स्वीकार्य हैं।
उत्तर : इसके सिद्धान्तों एवं नियमों में परिवर्तन सम्भव नहीं है।
प्रश्न 103 निम्नलिखित में से कौन सी जीन पियाजे द्वारा प्रदत्त संज्ञानात्मक विकास की निर्धारित अवस्था नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) अनौपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
  • (ब) संवेदी गामक अवस्था
  • (स) पूर्व-संक्रियात्मक अवस्था
  • (द) मूर्त-संक्रियात्मक अवस्था
उत्तर : अनौपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
प्रश्न 104 निम्नलिखित में से कौन सा कथन शिक्षा मनोविज्ञान के महत्त्व के संदर्भ में सही नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) यह शिक्षकों को स्वयं को समझने में मदद करता है।
  • (ब) यह शिक्षकों में शैक्षिक समस्याओं को दूर करने के प्रति उचित मनोवृत्ति उत्पन्न करता है ।
  • (स) यह अध्यापकों की विद्यार्थियों के व्यवहारों में समुचित परिवर्तन लाने में मदद करता है ।
  • (द) यह विद्यार्थियों की कमजोरियों एवं असफलताओं को नजरअंदाज करने के लिए प्रेरित करता है ।
उत्तर : यह विद्यार्थियों की कमजोरियों एवं असफलताओं को नजरअंदाज करने के लिए प्रेरित करता है ।
प्रश्न 105 किसी विद्यार्थी को खाली समय में हमेशा चित्रकारी करते देखकर यदि एक शिक्षक उस विद्यार्थी की चित्रकारी में रुचि का अनुमान लगाता है, तो यह सुपर द्वारा वर्गीकृत किस प्रकार की अभिरुचि होगी –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) मापित
  • (ब) प्रकट
  • (स) व्यक्त
  • (द) आविष्कारिक
उत्तर : प्रकट
प्रश्न 106 निम्नलिखित में से कौन सा कथन ‘अभिवृत्ति’ के संदर्भ में सही नहीं है –
(a) अभिवृत्ति जन्मजात होती है।
(b) अभिवृत्ति में संज्ञानात्मक एवं भावात्मक घटक होते हैं, किन्तु क्रियात्मक या व्यवहारात्मक नहीं ।
(c) अभिवृत्ति व्यवहार को एक निश्चित दिशा प्रदान करती है।
(d) अभिवृत्ति सदैव सकारात्मक होती है।
सही कूट का चयन कीजिए:
कूट :

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) (a) एवं (d)
  • (ब) केवल (c)
  • (स) (a), (b) एवं (d)
  • (द) (b) एवं (c)
उत्तर : (a), (b) एवं (d)
प्रश्न 107 आप मन्द गति अधिगमकर्त्ताओं की कक्षा को शिक्षण करवा रहे हैं। निम्नलिखित शिक्षण तकनीकों में से आप किन तकनीकों को अपनाएँगे –
(i) सरल शब्दों में निर्देश देंगे
(ii) श्रव्य दृश्य सामग्री का उपयोग
(iii) मौखिक रूप से अमूर्त विचारों की प्रस्तुति
(iv) उनके दैनिक जीवन से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा
सही कूट को चुनिए :
कूट :

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) (i), (ii), (iii)
  • (ब) (i), (ii), (iii), (iv)
  • (स) (i), (ii), (iv)
  • (द) (ii), (iii), (iv)
उत्तर : (i), (ii), (iv)
प्रश्न 108 अभिप्रेरणा चक्र के किस घटक के परिणामस्वरूप दैहिक अथवा मनोवैज्ञानिक संतुलन स्थिति की पुनः प्राप्ति होती है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) प्रोत्साहन
  • (ब) आवश्यकता
  • (स) प्रणोदन
  • (द) प्रेरक
उत्तर : प्रोत्साहन
प्रश्न 109 किसी चीज को अपने से करने, उसे अच्छे से अच्छे ढंग से करने तथा उसमें विशिष्टता दिखाने की स्वीकारात्मक इच्छा को कहा जाता है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) उपलब्धि अभिप्रेरणा
  • (ब) संबंधन अभिप्रेरणा
  • (स) सत्ता अभिप्रेरणा
  • (द) आक्रमणशीलता का अभिप्रेरक
उत्तर : उपलब्धि अभिप्रेरणा
प्रश्न 110 सर्जनात्मकता की निम्नलिखित में से कौन सी अवस्था में व्यक्ति थीम (मूल विषय) का अचानक प्रत्यक्षीकरण करता है और समस्या के विभिन्न घटकों में सम्बन्ध देखता है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) संशोधन अथवा सत्यापन
  • (ब) तैयारी
  • (स) ऊष्मायन (उद्भवन)
  • (द) प्रदीपन
उत्तर : प्रदीपन
प्रश्न 111 निम्नलिखित में से कौन सा प्रतिभाशाली बालकों के लिए संवर्धन कार्यक्रम नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) कॉमन कक्षा कक्ष उपलब्ध कराना
  • (ब) विशिष्ट कक्षाओं का आयोजन
  • (स) विशेषज्ञ अध्यापक उपलब्ध कराना
  • (द) उन्नत कोर्स प्रदान करना
उत्तर : कॉमन कक्षा कक्ष उपलब्ध कराना
प्रश्न 112 निम्नलिखित में से कौन सा गिलफोर्ड द्वारा प्रतिपादित बुद्धि के त्रिआयामी सिद्धांत के आयामों एवं उसके तत्त्वों का सही मिलान नहीं है –
आयाम – तत्त्व
(a) संक्रिया – मूल्यांकन
(b) विषयवस्तु – संज्ञान
(c) उत्पाद – स्मृति
सही कूट का चयन कीजिए :
कूट:

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) केवल (c)
  • (ब) (a) एवं (b)
  • (स) केवल (b)
  • (द) (b) एवं (c)
उत्तर : (b) एवं (c)
प्रश्न 113 जब कोई व्यक्ति अपने दुःखद अनुभवों को जानबूझकर भूलता है और उन्हें अचेतन मन में दबा देता है, तो समायोजन की यह रक्षात्मक युक्ति कहलाती है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) विस्थापन
  • (ब) दमन
  • (स) प्रक्षेपण
  • (द) प्रतिगमन
उत्तर : दमन
प्रश्न 114 निम्नलिखित में से कौन सी व्यक्तित्व आकलन की प्रक्षेपी विधियाँ नहीं हैं –
(a) शब्द साहचर्य
(b) वाक्य पूर्ति
(c) समाजमिति
(d) व्यक्ति अध्ययन
सही कूट का चयन कीजिए : कूट :

Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) (a), (b) एवं (d)
  • (ब) (a) एवं (c)
  • (स) (c) एवं (d)
  • (द) (b) एवं (d)
उत्तर : (c) एवं (d)
प्रश्न 115 रोहन पारम्परिक बुद्धि परीक्षणों में निम्न अंक प्राप्त करता है परन्तु वास्तविक जीवन सम्बन्धि समस्याओं को तीव्रता से पकड़ लेता है और संसार की कार्यप्रणाली के बारे में आसानी से ज्ञान प्राप्त कर लेता है । त्रितंत्रीय (ट्राईआर्किक) सिद्धान्त के अनुसार, इस प्रकार की बुद्धि कहलाती है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) व्यवहारिक
  • (ब) विश्लेषणात्मक
  • (स) सामाजिक
  • (द) अंतर्वैयक्तिक
उत्तर : व्यवहारिक
प्रश्न 116 पुनर्बलन संबंध की मजबूती (शक्ति) को बढ़ा देता है जबकि दंड संबंध की शक्ति पर कुछ भी नहीं करता है। अधिगम का यह नियम जाना जाता है-
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) संशोधित प्रभाव का नियम
  • (ब) बहु-अनुक्रिया का नियम
  • (स) साहचर्य स्थानांतरण: का नियम
  • (द) प्रभाव का नियम
उत्तर : संशोधित प्रभाव का नियम
प्रश्न 117 निर्मितिवाद के 5 ई उपागम के किस सोपान में शिक्षार्थी सीखी गई अवधारणा को अन्य सम्बन्धित अवधारणाओं के साथ जोड़ते हैं और अपने ज्ञान और समझ का उपयोग वास्तविक संसार में करते हैं –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) विस्तार
  • (ब) संलग्न
  • (स) खोज
  • (द) व्याख्या
उत्तर : विस्तार
प्रश्न 118 एक अध्यापक विद्यार्थियों को एक प्रकरण पढ़ाना चाहता है। पढ़ाने से पहले वह विद्यार्थियों को मानसिक रूप से तैयार करने का प्रयास करता है। वह कौन सा नियम उपयोग में ले रहा है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) उपयोग एवं अनुपयोग का नियम
  • (ब) अभ्यास का नियम
  • (स) प्रभाव का नियम
  • (द) तत्परता का नियम
उत्तर : तत्परता का नियम
प्रश्न 119 ऑलपोर्ट के अनुसार वे शीलगुण जो उन कुछ चारित्रिक प्रवृत्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिनका उपयोग आमतौर पर किसी व्यक्ति का वर्णन करने के लिए किया जा सकता है, को जाना जाता है।
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D
  • (अ) आधारभूत शीलगुण
  • (ब) केंद्रीय शीलगुण
  • (स) गौण शीलगुण
  • (द) सामान्य शीलगुण
उत्तर : केंद्रीय शीलगुण
प्रश्न 120 निम्नलिखित में से कौन सी अभिवृत्तियों की विशेषता नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) अभिवृत्तियों में व्यक्ति-वस्तु सम्बन्ध पाया जाता है।
  • (ब) अभिवृत्तियाँ जन्मजात होती हैं ।
  • (स) अभिवृत्तियों में अभिप्रेरणात्मक – प्रभावोत्पादक विशेषता पाई जाती है ।
  • (द) अभिवृत्तियाँ अर्जित होती हैं ।
उत्तर : अभिवृत्तियाँ जन्मजात होती हैं ।
प्रश्न 121 स्व (आत्म) के स्वतन्त्र दृष्टिकोण की सर्वोत्तम परिभाषा का चयन कीजिए।
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) स्व को स्वयं के आन्तरिक विचारों, भावनाओं और क्रियाओं के रूप में परिभाषित करना।
  • (ब) स्व को अपने सम्बन्धों को दूसरे व्यक्तियों के साथ के रूप में परिभाषित करना ।
  • (स) वह जो नृत्य और समूह खेलों जैसी गतिविधियों का आनन्द लेता है ।
  • (द) वह जो कविता (पद्य) को पढ़ने और लिखने जैसी गतिविधियों का आनन्द लेता है।
उत्तर : स्व को स्वयं के आन्तरिक विचारों, भावनाओं और क्रियाओं के रूप में परिभाषित करना।
प्रश्न 122 किस उपचारात्मक प्रविधि के अन्तर्गत मनोचिकित्सा एवं परामर्श द्वारा अपराधी बालक में सूझ एवं समझ उत्पन्न करके अपराधी व्यवहारों को कम करने का प्रयत्न किया जाता है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) व्यवहारात्मक
  • (ब) मनोगतिक
  • (स) पुनर्वास
  • (द) न्यायिक
उत्तर : मनोगतिक
प्रश्न 123 एक शिक्षक विषयवस्तु संवर्धन कार्यक्रम की योजना बना रहा है, वह किस प्रकार के अधिगमकर्त्ताओं के लिए ऐसा कर रहा है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) मन्दगति अधिगमकर्त्ताओं
  • (ब) पिछड़े अधिगमकर्त्ताओं
  • (स) प्रतिभाशाली अधिगमकर्त्ताओं
  • (द) बाल अपचारी
उत्तर : प्रतिभाशाली अधिगमकर्त्ताओं
प्रश्न 124 चुनौतीपूर्ण और कठिन निष्पादन में प्रवीणता की संतुष्टि प्राप्ति की प्रत्याशा कहलाती है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) बुद्धि
  • (ब) अधिगम
  • (स) उपलब्धि अभिप्रेरणा
  • (द) समायोजन
उत्तर : उपलब्धि अभिप्रेरणा
प्रश्न 125 अभिप्रेरणा क्या है, निम्नलिखित में से कौन सा सर्वोत्तम उदाहरण है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) रीता ऊर्जित है, उच्च लक्ष्य निर्धारित करती है, यथेष्ट प्रयासों को बनाये रखती है और कक्षा में ए ग्रेड बना लेती है।
  • (ब) मानसी आने वाले विद्यालय के वर्ष के विषय में भावुक है और अच्छा करना चाहती है।
  • (स) कविता जो करना चाहती है उसमें अपना ध्यान निर्देशित करने में अच्छी है।
  • (द) निशा मेहनती है, अपने शैक्षिक कार्य के विषय में धनात्मक भावनाएँ अनुभव करती है।
उत्तर : रीता ऊर्जित है, उच्च लक्ष्य निर्धारित करती है, यथेष्ट प्रयासों को बनाये रखती है और कक्षा में ए ग्रेड बना लेती है।
प्रश्न 126 निम्नलिखित में से कौन सा टॉरेंस के सृजनात्मक चिंतन शाब्दिक परीक्षण का एक उप-परीक्षण नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) पूछना और अनुमान लगाना
  • (ब) नवीन संबंध
  • (स) अप्रचलित उपयोग
  • (द) असाधारण प्रश्न
उत्तर : नवीन संबंध
प्रश्न 127 निम्नलिखित में से कौन सा स्टर्नबर्ग के त्रितंत्रीय बुद्धि सिद्धांत के संघटात्मक उपसिद्धांत का एक घटक नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) मेटा घटक
  • (ब) निष्पादन घटक
  • (स) ज्ञानार्जन घटक
  • (द) सृजनात्मक घटक
उत्तर : सृजनात्मक घटक
प्रश्न 128 व्यक्ति का संवेग और व्यवहार का प्रभावी तरीकों से नियमन जो सामाजिक परिस्थितियों में सफल आबन्धन को उच्चत्तम बनाता है उसकी विशेषता है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) सामान्य बुद्धि की
  • (ब) संवेगात्मक बुद्धि की
  • (स) तरल (फ्लूड) बुद्धि की
  • (द) तार्किक बुद्धि की
उत्तर : संवेगात्मक बुद्धि की
प्रश्न 129 एक बालक के व्यवहार में विचलन और असामान्य प्रतिक्रियाएँ उसके अपने अभिप्रेरकों और अन्तर्नोद को सन्तुष्ट करने की असमर्थता के परिणामस्वरूप होती है । कुसमायोजन का यह कारक है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) मनोवैज्ञानिक
  • (ब) शरीर- कार्यिकी
  • (स) समाजशास्त्रीय
  • (द) दर्शनशास्त्रीय
उत्तर : मनोवैज्ञानिक
प्रश्न 130 एक व्यक्ति चिकित्सक बनना चाहता है लेकिन अपर्याप्त क्षमता से अवरुद्ध है इसलिए उसने प्रयोगशाला तकनीशियन बनना चुना है। उसके द्वारा अपनाई गई समायोजन प्रक्रिया है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) प्रतिस्थापन
  • (ब) आत्मीकरण
  • (स) दमन
  • (द) प्रतिगमन
उत्तर : प्रतिस्थापन
प्रश्न 131 व्यक्तित्व मापन की एक तकनीक में, कर्ता (व्यक्ति) को अनेक चित्र देखाकर दृश्य पर आधारित पात्रों के विचारों एवं भावनाओं पर एक कहानी बनाने को कहा जाता है । यह तकनीक है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) समाजमिति
  • (ब) प्रक्षेपी
  • (स) सूची (इन्वेन्ट्री )
  • (द) क्रम मापनी (रेटिंग स्केल)
उत्तर : प्रक्षेपी
प्रश्न 132 निम्नलिखित में से कौन अधिगम के धनात्मक स्थानान्तरण में मदद नहीं करता है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) विषयवस्तु को दैनिक जीवन से जोड़ना
  • (ब) स्वयं हेतु रटना अधिगम
  • (स) सिखाई गई सामग्री के अनुप्रयोग पर बल देना
  • (द) विषयवस्तु की अर्थपूर्णता
उत्तर : स्वयं हेतु रटना अधिगम
प्रश्न 133 बण्डूरा के अवलोकन अधिगम सिद्धान्त के अनुसार, बाह्य प्रेरक और प्रतिनियुक्त प्रेरक निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया से सम्बन्धित है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) अवधानात्मक
  • (ब) अवधारण
  • (स) उत्पादन
  • (द) अभिप्रेरणात्मक
उत्तर : अभिप्रेरणात्मक
प्रश्न 134 निम्नलिखित में से कौन सी गैने द्वारा प्रदत्त ‘अधिगम सोपानिकी’ की उच्चतम अवस्था है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) सिद्धान्त अधिगम
  • (ब) समस्या समाधान अधिगम
  • (स) बहुविभेदन अधिगम
  • (द) उद्दीपन – अनुक्रिया अधिगम
उत्तर : समस्या समाधान अधिगम
प्रश्न 135 एक बालक/बालिका वस्तु के गर्म होने और नहीं होने के अनुसार अपने मौजूदा व्यवहार की स्कीम में संशोधन कर लेता/लेती है। पियाजे के अनुसार यह उदाहरण संज्ञानात्मक विकास की निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया से सम्बन्धित है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) अनुकूलन
  • (ब) स्वांगीकरण
  • (स) साम्यावस्था
  • (द) असाम्यावस्था
उत्तर : अनुकूलन
प्रश्न 136 ब्रिज की संवेग विकास की स्कीम (व्यवस्था) के अनुसार बालकों में ईर्ष्या सर्वप्रथम निम्नलिखित में से कौन सी आयु में प्रकट होती है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) 5 वर्ष में
  • (ब) 3 वर्ष में
  • (स) 18 माह में
  • (द) 12 माह में
उत्तर : 18 माह में
प्रश्न 137 नैतिक विकास में प्रश्नों के सही और गलत संबंधी निर्णय में सम्मिलित चिन्तन प्रक्रिया कहलाती है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) नैतिक यथार्थवाद
  • (ब) नैतिक तार्किकता
  • (स) नैतिक संकट
  • (द) नैतिक दुविधा
उत्तर : नैतिक तार्किकता
प्रश्न 138 सम्प्रत्यय निर्माण शिक्षा मनोविज्ञान क्षेत्र के किस घटक से सम्बन्धित है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) अधिगमकर्त्ता से
  • (ब) सीखने की प्रक्रिया से
  • (स) अध्यापक से
  • (द) सीखने के वातावरण से
उत्तर : सीखने की प्रक्रिया से
प्रश्न 139 ‘शिक्षा मनोविज्ञान नये और हमेशा नये अनुसंधानों से सम्बन्धित है । शिक्षा मनोवैज्ञानिक अनुसंधान परिणामों के एकत्रीकरण से बालक की प्रकृति के विषय में बेहतर सूझ ( अन्तर्दृष्टि ) प्राप्त करते हैं और अन्वेषण की संशोधित विधियों का विकास करते हैं।’ शिक्षा मनोविज्ञान की यह प्रकृति है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group C
  • (अ) धनात्मक विज्ञान
  • (ब) नियामक विज्ञान
  • (स) विकासशील विज्ञान
  • (द) सामाजिक विज्ञान
उत्तर : विकासशील विज्ञान
प्रश्न 140 अभिक्रमित अधिगम निम्नलिखित में से किस पर आधारित है –
3rd Grade Teacher 2022 English L2
  • (अ) परम्परागत अनुबंधन
  • (ब) क्रियाप्रसूत अनुबंधन
  • (स) क्षेत्र सिद्धांत
  • (द) गेस्टॉल्ट अधिगम
उत्तर : क्रियाप्रसूत अनुबंधन
प्रश्न 141 हावर्ड गार्डनर के बहु बुद्धि सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित विशेषताओं से युक्त एक व्यक्ति की बुद्धि को किस प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है –
विशेषताएँ :“दूसरों की मनोदशा, स्वभाव, प्रेरणा तथा अभिप्राय को उचित तरीके से पता लगाने एवं प्रतिक्रिया करने की योग्यता ।”

3rd Grade Teacher 2022 English L2
  • (अ) प्रकृतिवादी
  • (ब) अंतरावैयक्तिक
  • (स) अंतर्वैयक्तिक
  • (द) नैदानिक
उत्तर : अंतर्वैयक्तिक
प्रश्न 142 “एकल प्रयास अधिगम का नियम” संबंधित है-
3rd Grade Teacher 2022 English L2
  • (अ) एलबर्ट बण्डुरा से
  • (ब) एडविन रे गुथरी से
  • (स) क्लार्क एल. हल से
  • (द) बी. एफ. स्कीनर से
उत्तर : एडविन रे गुथरी से
प्रश्न 143 एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों की विभिन्न अधिगम शैलियों को सन्तुष्ट करने के लिए वैविध्यपूर्ण कार्यों का उपयोग करती है।
वह _________ से प्रभावित है।
  • (अ) पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धान्त
  • (ब) कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत
  • (स) गार्डनर के बहु बुद्धि सिद्धान्त
  • (द) वाइगोत्सकी के सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धान्त
उत्तर : गार्डनर के बहु बुद्धि सिद्धान्त
प्रश्न 144 ‘बैलक’ ने व्यक्तित्व मापन के लिए तैयार किए गए बालकों के प्रसंगबोध परीक्षण हेतु क्या आयु वर्ग रखा था –
3rd Grade Teacher 2022 English L2
  • (अ) 15 से 18 वर्ष
  • (ब) 3 से 10 वर्ष
  • (स) 0 से 2 वर्ष
  • (द) 11 से 14 वर्ष
उत्तर : 3 से 10 वर्ष
प्रश्न 145 वर्ष 1994 में बुद्धि का “पास” (PASS) मॉडल का विस्तृतीकरण किसने किया –
3rd Grade Teacher 2022 English L2
  • (अ) जे.पी. दास
  • (ब) ये सभी
  • (स) जैक नागलीरी
  • (द) किर्बी
उत्तर : ये सभी
प्रश्न 146 ‘वातावरण में वे सब बाह्य तत्त्व आ जाते हैं जिन्होंने व्यक्ति को जीवन आरम्भ करने के समय से प्रभावित किया है।’ यह कथन है –
3rd Grade Teacher 2022 English L2
  • (अ) रूथ बेनडिक्ट का
  • (ब) जेम्स ड्रेवर का
  • (स) वुडवर्थ का
  • (द) डगलस हॉलैण्ड का
उत्तर : वुडवर्थ का
प्रश्न 147 तत्परता का नियम, अभ्यास का नियम एवं प्रभाव का नियम निम्नलिखित में से किस अधिगम सिद्धांत से संबंधित हैं –
3rd Grade Teacher 2022 English L2
  • (अ) संकेत अधिगम
  • (ब) प्रयास व त्रुटि
  • (स) शास्त्रीय अनुबंधन
  • (द) सामाजिक अधिगम
उत्तर : प्रयास व त्रुटि
प्रश्न 148 किसी समस्या के मूल और अलग-अलग समाधानों के साथ आने की क्षमता एक ………… की प्राथमिक विशेषता है।
3rd Grade Teacher 2022 English L2
  • (अ) मानसिक मंदित बालक
  • (ब) पिछड़े बालक
  • (स) सृजनात्मक बालक
  • (द) आत्मकेन्द्रित बालक
उत्तर : सृजनात्मक बालक
प्रश्न 149 निम्नलिखित में से कौन-सा द्वितीयक प्रबलक नहीं है –
3rd Grade Teacher 2022 English L2
  • (अ) धन
  • (ब) भोजन
  • (स) प्रशंसा
  • (द) श्रेणियाँ
उत्तर : भोजन
प्रश्न 150 “द बेकवर्ड चाइल्ड” पुस्तक के लेखक हैं –
3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2
  • (अ) शोनेल
  • (ब) स्टोन्स
  • (स) सिरिल बर्ट
  • (द) क्रो व क्रो
उत्तर : सिरिल बर्ट

1. शैक्षिक मनोविज्ञान का परिचय

शैक्षिक मनोविज्ञान का अध्ययन यह समझने के लिए किया जाता है कि लोग कैसे सीखते हैं, उनकी शिक्षा पद्धतियां क्या होनी चाहिए, और छात्रों के समग्र विकास को कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है।

REET और RPSC परीक्षाओं में शैक्षिक मनोविज्ञान के मुख्य विषय निम्नलिखित हैं:

  • बच्चों का विकास और शिक्षा
  • सीखने के सिद्धांत (Learning Theories)
  • प्रेरणा और भावना
  • कक्षा प्रबंधन
  • मूल्यांकन और आकलन (Assessment and Evaluation)

2. RPSC/REET के लिए शैक्षिक मनोविज्ञान का पाठ्यक्रम

विषयमुख्य फोकस क्षेत्र
बाल विकासविकास के चरण, विकास के सिद्धांत, आनुवंशिकता बनाम वातावरण
सीखने के सिद्धांतपावलोव, स्किनर, पियाजे, वायगोत्स्की, कोलबर्ग, थॉर्नडाइक
प्रेरणा और भावनाप्रेरणा के प्रकार, मास्लो का आवश्यकता पदानुक्रम सिद्धांत, भावनात्मक बुद्धिमत्ता
बुद्धिमत्ता और रचनात्मकताIQ, EQ, गार्डनर का बहु-बुद्धि सिद्धांत, गिलफोर्ड का SOI मॉडल
व्यक्तित्व विकासप्रकार, व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक, फ्रायड और एरिक्सन के सिद्धांत
कक्षा प्रबंधनअनुशासन, शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण विधियां
मूल्यांकन और आकलननिरंतर और व्यापक मूल्यांकन (CCE), ब्लूम का वर्गीकरण

3. पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्न (PYQs)

PYQs (पिछले वर्षों के प्रश्न)

  1. "समीपस्थ विकास क्षेत्र" (Zone of Proximal Development) की अवधारणा किसने दी?
    • (a) पियाजे
    • (b) वायगोत्स्की ✅
    • (c) स्किनर
    • (d) थॉर्नडाइक
  2. ऑपरेट कंडीशनिंग का अर्थ क्या है?
    • (a) पर्यवेक्षण द्वारा सीखना
    • (b) सुदृढ़ीकरण द्वारा सीखना ✅
    • (c) प्रयास और त्रुटि द्वारा सीखना
    • (d) अनुकरण के माध्यम से सीखना
  3. कोलबर्ग के अनुसार "कानून और व्यवस्था" किस चरण में आता है?
    • (a) पूर्व-संवाहक
    • (b) संवाहक ✅
    • (c) पश्च-संवाहक
    • (d) इनमें से कोई नहीं
  4. "बहु-बुद्धि सिद्धांत" (Multiple Intelligences) किसने विकसित किया?
    • (a) गार्डनर ✅
    • (b) गिलफोर्ड
    • (c) स्किनर
    • (d) मास्लो

अभ्यास के लिए मॉडल प्रश्न

  1. निर्माणवादी दृष्टिकोण (Constructivist Approach) को परिभाषित करें और इससे संबंधित सिद्धांतवादी का नाम बताएं।
  2. भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence) कक्षा शिक्षण को कैसे प्रभावित करती है?
  3. प्रेरणा (Motivation) के प्रकार और उसके शिक्षण में महत्व को समझाएं।
  4. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत (Cognitive Development Theory) और इसके चरणों की व्याख्या करें।
  5. गठनात्मक (Formative) और संकलात्मक (Summative) मूल्यांकन के बीच अंतर बताएं।

4. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. RPSC/REET में शैक्षिक मनोविज्ञान का कितना भार होता है?

RPSC और REET परीक्षाओं में शैक्षिक मनोविज्ञान का भार 30-40% होता है।

Q2. क्या सीखने के सिद्धांत सभी ग्रेड्स के लिए आवश्यक हैं?

हां, स्किनर का ऑपरेट कंडीशनिंग, पियाजे के चरण, और वायगोत्स्की का ZPD सभी ग्रेड्स के लिए आवश्यक हैं।

Q3. मैं शैक्षिक मनोविज्ञान के लिए कैसे तैयारी कर सकता हूं?

पिछले वर्षों के प्रश्न हल करें, मॉक टेस्ट दें और NCERT की किताबों का अध्ययन करें।

Q4. REET परीक्षा में कौन-कौन से विषय बार-बार पूछे जाते हैं?

बाल विकास के चरण, सीखने के सिद्धांत, प्रेरणा, और कक्षा प्रबंधन से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।

Q5. क्या शॉर्टकट से सिद्धांत याद रखे जा सकते हैं?

हां, मनोमोनिक्स और फ्लोचार्ट का उपयोग करके सिद्धांतों को याद रखना आसान हो सकता है।


5. तैयारी के टिप्स

  1. संकल्पना को समझें
    रटने से बचें। यह समझने का प्रयास करें कि मनोवैज्ञानिक सिद्धांत कक्षा शिक्षण में कैसे लागू होते हैं।
  2. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें
    PYQs से महत्वपूर्ण विषय और प्रश्न पैटर्न की पहचान करें।
  3. संक्षिप्त नोट्स बनाएं
    सीखने के सिद्धांत, प्रेरणा, और बुद्धिमत्ता जैसे विषयों के लिए संक्षिप्त नोट्स तैयार करें।
  4. मॉक टेस्ट दें
    समय प्रबंधन और सटीकता में सुधार के लिए मॉक टेस्ट देना बेहद उपयोगी है।
  5. विजुअल एड्स का उपयोग करें
    चार्ट, डायग्राम और टेबल का उपयोग करके सिद्धांतों और चरणों को प्रभावी ढंग से याद रखें।

निष्कर्ष

शैक्षिक मनोविज्ञान RPSC और REET परीक्षाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियमित अभ्यास और विषयों को गहराई से समझकर इस खंड में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। नवीनतम परीक्षा पैटर्न के साथ अद्यतन रहें और बच्चों के विकास और शिक्षण विधियों में एक ठोस नींव बनाएं।


महत्वपूर्ण संसाधन

  • NCERT की किताबें
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (RPSC/REET)
  • Child Development and Pedagogy by Arihant Experts

अभ्यास करें और अपनी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं!

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 234

No votes so far! Be the first to rate this post.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *