शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology) RPSC और REET परीक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है, जो विशेष रूप से प्रथम ग्रेड, द्वितीय ग्रेड, और तृतीय ग्रेड शिक्षकों के लिए अत्यधिक उपयोगी है। यह विषय बच्चों के विकास, सीखने के सिद्धांतों, और शिक्षण पद्धतियों पर आधारित होता है।

इस लेख में हम शैक्षिक मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न, पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) और तैयारी टिप्स पर चर्चा करेंगे।
- प्रश्न 51 निम्नलिखित में से कौन सी व्यक्तित्व आंकलन की प्रक्षेपी विधियाँ हैं –
(a) वाक्य पूर्ति
(b) समाजमिति
(c) शब्द साहचर्य
(d) क्रम निर्धारण मापनी
सही कूट का चयन कीजिए :
कूट :
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) (a) एवं (c)
- (ब) (a), (c) एवं (d)
- (स) (a), (b) एवं (c)
- (द) (b) एवं (d)
उत्तर : (a) एवं (c)
- प्रश्न 52 निम्नलिखित में से कौन सा क्रियाप्रसूत अनुकूलन में प्रयुक्त तंत्र है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) स्कैफफोल्डिंग
- (ब) रूपण (शेपिंग)
- (स) धारण
- (द) उद्भवन
उत्तर : रूपण (शेपिंग)
- प्रश्न 53 निम्नलिखित में से कौन सा कथन अधिगम हेतु सही नहीं है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) अधिगम उद्देश्यपूर्ण एवं लक्ष्य निर्देशित होता है।
- (ब) अधिगम समायोजन में सहायक है।
- (स) अधिगम अस्थानान्तरणीय है।
- (द) अधिगम में अनुभवों का पुनर्गठन शामिल है।
उत्तर : अधिगम अस्थानान्तरणीय है।
- प्रश्न 54 स्कीनर के संक्रिया अनुकूलन सिद्धान्त के अन्तर्गत, किस पुनर्बलन अनुसूची में अधिगमकर्ता को एक निश्चित समय के पश्चात् पुनर्बलन प्रदान किया जाता है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) सतत्
- (ब) निश्चित अंतराल
- (स) परिवर्तनशील
- (द) निश्चित अनुपात
उत्तर : निश्चित अंतराल
- प्रश्न 55 कोहलबर्ग के सिद्धान्त के अनुसार, “व्यक्तिगत आवश्यकताएँ एवं दूसरों के नियम सही और गलत का निर्धारण करते हैं”, यह नैतिक विकास के किस स्तर का प्रतिनिधित्व करते हैं –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) पूर्व-परम्परागत
- (ब) परम्परागत
- (स) पश्च परम्परागत
- (द) औपचारिक परम्परागत
उत्तर : पूर्व-परम्परागत
- प्रश्न 56 “विकास अनुदैर्ध्य दिशा (सिर से पैर की ओर) का अनुसरण करता है।” विकास का यह सिद्धांत क्या कहलाता है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) मस्तकाधोमुखी (सिफैलों-कॉडल)
- (ब) केन्द्र से परिधि (प्रॉक्सीमॉडिस्टल)
- (स) वर्तुलाकार (स्पॉइरल)
- (द) रैखिक (लीनियर)
उत्तर : मस्तकाधोमुखी (सिफैलों-कॉडल)
- प्रश्न 57 पियाजे के अनुसार, मौजूदा संज्ञानात्मक संरचना में नवीन सूचना को सम्मिलित करना कहलाता है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) स्कीमा
- (ब) आत्मसात्करण
- (स) समंजन
- (द) संतुलनीकरण
उत्तर : आत्मसात्करण
- प्रश्न 58 “शैक्षिक मनोविज्ञान किसी व्यक्ति के जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक के सीखने के अनुभवों का वर्णन और व्याख्या करता है। ” यह परिभाषा किसके द्वारा दी गई –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) स्कीनर
- (ब) क्रो एण्ड क्रो
- (स) पील
- (द) क्राउडर
उत्तर : क्रो एण्ड क्रो
- प्रश्न 59 शिक्षा मनोविज्ञान, मनोविज्ञान के किस पक्ष से संबंधित एक शाखा है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others) -
- (अ) सैद्धांतिक (शुद्ध) मनोविज्ञान
- (ब) आधारभूत मनोविज्ञान
- (स) उपचारात्मक (चिकित्सात्मक) मनोविज्ञान
- (द) व्यवहारात्मक मनोविज्ञान
उत्तर : व्यवहारात्मक मनोविज्ञान
- प्रश्न 60 निम्न में से कौन सा मनोवैज्ञानिक रूप से व्यक्तिगत भिन्नता का आधार है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) बौद्धिक भिन्नता
- (ब) आर्थिक भिन्नता
- (स) जातिगत भिन्नता
- (द) धार्मिक भिन्नता
उत्तर : बौद्धिक भिन्नता
- प्रश्न 61 कक्षा VIII के एक बालक को निम्न में से किस मुख्य विशेषता के आधार पर प्रतिभाशाली कहेंगे –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) सभी के साथ सहयोगात्मक व्यवहार
- (ब) विविध पाठ्य-सहगामी क्रियाओं में सहभागिता
- (स) उच्च बुद्धि-लब्धि
- (द) सामान्य से अधिक लम्बाई-चौड़ाई
उत्तर : उच्च बुद्धि-लब्धि
- प्रश्न 62 अभिप्रेरणा की प्रक्रिया का आरंभ होता है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) चालकों से
- (ब) अभिप्रेरकों से
- (स) उद्दीपनों से
- (द) आवश्यकताओं से
उत्तर : आवश्यकताओं से
- प्रश्न 63 अभिक्षमता के लिए निम्न में से कौन कथन सही नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) यह भावी सफलताओं की ओर संकेत करती है।
- (ब) यह भावात्मक पक्ष से सम्बन्धित है।
- (स) यह एक जन्मजात गुण है।
- (द) यह एक विशिष्ट योग्यता हैं।
उत्तर : यह भावात्मक पक्ष से सम्बन्धित है।
- प्रश्न 64 किसी वस्तु, घटना पर ध्यान देने और उसे पसन्द करने का गुण है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) सृजनात्मकता
- (ब) अभिरुचि
- (स) अभिवृत्ति
- (द) अभिक्षमता
उत्तर : अभिरुचि
- प्रश्न 65 बुद्धि मापन के लिए “बुद्धि-लब्धि” शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम ____ मनोवैज्ञानिक ने किया था ।
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) स्पीयरमैन
- (ब) स्टर्न
- (स) गिलफोर्ड
- (द) वैश्लर
उत्तर : स्टर्न
- प्रश्न 66 ई. एल. थॉर्नडाइक ने बुद्धि के जिस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया, वह है-
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) एक कारक सिद्धान्त
- (ब) द्विकारक सिद्धान्त
- (स) बहुकारक सिद्धान्त
- (द) समूह कारक सिद्धान्त
उत्तर : बहुकारक सिद्धान्त
- प्रश्न 67 थेमेटिक एपरसेप्शन परीक्षण (टी.ए.टी.) ____ का उदाहरण है ।
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) अप्रक्षेपी परीक्षण
- (ब) वस्तुनिष्ठ परीक्षण
- (स) प्रक्षेपी परीक्षण
- (द) मापनी (रेटिंग स्केल)
उत्तर : प्रक्षेपी परीक्षण
- प्रश्न 68 यदि कोई बालक अपने निष्पादन में श्रेष्ठता को प्राप्त करना चाहता है, तब उसमें कौन सा अभिप्रेरणात्मक बल कार्य करता है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) सम्बन्ध बनाने की अभिप्रेरणा
- (ब) उपलब्धि अभिप्रेरणा
- (स) शक्ति अभिप्रेरणा
- (द) परोपकारिता अभिप्रेरणा
उत्तर : उपलब्धि अभिप्रेरणा
- प्रश्न 69 यदि एक बालक की वास्तविक आयु 12 वर्ष 6 माह तथा मानसिक आयु 18 वर्ष है, तो टर्मन के अनुसार उसकी बुद्धिमता का स्तर क्या होगा –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) औसत बुद्धि
- (ब) प्रतिभाशाली
- (स) पिछड़ा
- (द) सीमा पर (सीमावर्ती)
उत्तर : प्रतिभाशाली
- प्रश्न 70 ‘अधिगम धीरे-धीरे होता है न कि अन्तर्दृष्टि युक्त’ – यह निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक से सम्बन्धित है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) बी.एफ. स्कीनर
- (ब) आई.पी. पॉवलोव
- (स) ई.एल. थॉर्नडाइक
- (द) जे.बी. वाटसन
उत्तर : ई.एल. थॉर्नडाइक
- प्रश्न 71 “प्राणी के वांछित व्यवहारों के लिए पुनर्बलन महत्त्वपूर्ण है ।” यह निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक से सम्बन्धित है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) ई.एच. एरिक्सन
- (ब) जीन पियाजे
- (स) बी.एफ. स्कीनर
- (द) लॉरेन्स कोहलबर्ग
उत्तर : बी.एफ. स्कीनर
- प्रश्न 72 अपनी सामाजिक विकास की प्रक्रिया में बालक समूह बनाता है, वह अवस्था है-
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) शैशवावस्था
- (ब) किशोरावस्था
- (स) प्रौढ़ावस्था
- (द) बाल्यावस्था
उत्तर : बाल्यावस्था
- प्रश्न 73 जुंग के अनुसार व्यक्तित्व के प्रकार हैं-
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) कॉलेरिक, फ्लेग्मैटिक
- (ब) अन्तर्मुखी, बहिर्मुखी
- (स) एण्डोमॉर्फिक, एक्टोमॉर्फिक
- (द) पिकनिक, एथ्लेटिक
उत्तर : अन्तर्मुखी, बहिर्मुखी
- प्रश्न 74 व्यक्तित्व का ‘16 व्यक्तित्व कारक सिद्धांत’ देने वाले मनोवैज्ञानिक हैं –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) एडलर
- (ब) आलपोर्ट
- (स) फ्रॉयड
- (द) कैटल
उत्तर : कैटल
- प्रश्न 75 ‘अन्तर्दृष्टि द्वारा अधिगम’ के प्रवर्तक हैं-
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) गेने
- (ब) कोहलर
- (स) बंडूरा
- (द) वायगोत्स्की
उत्तर : कोहलर
- प्रश्न 76 व्यवहार में ___ परिवर्तन वृद्धि है ।
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) मनोगत्यात्मक
- (ब) मात्रात्मक
- (स) गुणात्मक
- (द) संज्ञानात्मक
उत्तर : मात्रात्मक
- प्रश्न 77 निम्नलिखित में से शिक्षा मनोविज्ञान की प्रकृति को दर्शाने वाला सर्वाधिक सही उत्तर कौन सा है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) संज्ञानात्मक मनोविज्ञान
- (ब) अनुप्रयुक्त (एप्लाईड) मनोविज्ञान
- (स) जन्तु मनोविज्ञान
- (द) विकासात्मक मनोविज्ञान
उत्तर : अनुप्रयुक्त (एप्लाईड) मनोविज्ञान
- प्रश्न 78 शिक्षा मनोविज्ञान के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सर्वाधिक उपयुक्त है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिस्थितियों के मनोवैज्ञानिक आयामों का अध्ययन है।
- (ब) शिक्षा मनोविज्ञान अधिगमकर्ता के व्यवहार के साथ कार्य करता है।
- (स) शिक्षा मनोविज्ञान बालक की वृद्धि एवं विकास का अध्ययन है।
- (द) शिक्षा मनोविज्ञान व्यक्ति के अधिगम अनुभवों की व्याख्या करता है।
उत्तर : शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिस्थितियों के मनोवैज्ञानिक आयामों का अध्ययन है।
- प्रश्न 79 वृद्धि के सम्बन्ध में कौन सा तथ्य सही नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group B -
- (अ) सामान्यतया वृद्धि विकास में योगदान देती है, पर हमेशा नहीं।
- (ब) वृद्धि मात्रात्मक परिवर्तन है।
- (स) वृद्धि के कारण कार्य क्षमता में परिवर्तन होता है।
- (द) वृद्धि परिपक्वता के बाद रुक जाती है ।
उत्तर : वृद्धि के कारण कार्य क्षमता में परिवर्तन होता है।
- प्रश्न 80 भारत की विविध सांस्कृतिक भिन्नताओं में से व्यक्तिगत भिन्नता का मनोवैज्ञानिक आधार कौन सा है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) आर्थिक स्तर में भिन्नता
- (ब) बौद्धिक भिन्नता
- (स) शैक्षिक स्तर में भिन्नता
- (द) भाषायी भिन्नता
उत्तर : बौद्धिक भिन्नता
- प्रश्न 81 निम्न में से कौन सा एक अभिप्रेरणा प्रक्रिया का तत्त्व (घटक) नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) अभिप्रेरक
- (ब) उपलब्धि
- (स) आवश्यकता
- (द) अन्तनद
उत्तर : उपलब्धि
- प्रश्न 82 ए. मॉस्लो द्वारा मानवीय अभिप्रेरणा को समझने हेतु आधारभूत आवश्यकताओं के पाँच वर्ग बताए गए हैं । निम्न में से कौन सा वर्ग मॉस्लो द्वारा नहीं दिया गया है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) सुरक्षा आवश्यकताएँ
- (ब) उपलब्धि आवश्यकता
- (स) आत्मयथार्थीकरण (आत्मबोध) की आवश्यकता
- (द) सम्बद्धता व प्यार की आवश्यकताएँ
उत्तर : उपलब्धि आवश्यकता
- प्रश्न 83 अध्यापक के द्वारा शिक्षण में विद्यार्थियों की रुचि को जाग्रत करने व विकसित करने के लिए निम्न में से कौन सा तरीका उपयुक्त नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) नए विषय को पूर्व परिचित ज्ञान से जोड़ना।
- (ब) उपयुक्त अध्यापन विधि का उपयोग।
- (स) बालकों के विकास की विभिन्न अवस्थाओं में रुचियों के ज्ञान का शिक्षण में उपयोग।
- (द) कक्षा में पूर्ण नीरवता को बनाए रखना।
उत्तर : कक्षा में पूर्ण नीरवता को बनाए रखना।
- प्रश्न 84 “रुचि गुप्त (अव्यक्त) हुआ अवधान, व अवधान रुचि का क्रियात्मक रूप है।” यह कथन किसका है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) मैकडूगल
- (ब) ड्रेवर
- (स) क्रो एण्ड क्रो
- (द) गिलफोर्ड
उत्तर : मैकडूगल
- प्रश्न 85 प्रतिभाशाली बालकों के शिक्षण हेतु निम्नलिखित में से कौन सा कार्यक्रम उपयुक्त नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) उपचारात्मक शिक्षण
- (ब) योग्यता समूहन
- (स) संवर्धन कार्यक्रम
- (द) दोहरी पदोन्नति अथवा त्वरण
उत्तर : उपचारात्मक शिक्षण
- प्रश्न 86 निम्नलिखित में से कौन सा थॉर्नडाइक द्वारा प्रदत्त बुद्धि का प्रकार नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) शरीर- गतिकी बुद्धि (यान्त्रिक बुद्धि)
- (ब) सामाजिक बुद्धि
- (स) मूर्त बुद्धि
- (द) अमूर्त बुद्धि
उत्तर : शरीर- गतिकी बुद्धि (यान्त्रिक बुद्धि)
- प्रश्न 87 निम्नलिखित में से कौन सी एक सुसमायोजित व्यक्ति की विशेषता नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) व्यवहार में लचीलापन होना
- (ब) स्वयं के मजबूत पक्षों एवं सीमाओं की जानकारी होना।
- (स) स्वयं एवं अन्य का सम्मान करना।
- (द) महत्त्वाकांक्षा का अति उच्च स्तर होना ।
उत्तर : महत्त्वाकांक्षा का अति उच्च स्तर होना ।
- प्रश्न 88 निम्नलिखित में से कौन सा उपागम व्यक्तित्व सिद्धान्तों से सम्बन्धित नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) एकतन्त्रात्मक उपागम
- (ब) शीलगुण उपागम
- (स) प्रकार (टाईप) उपागम
- (द) मानवतावादी उपागम
उत्तर : एकतन्त्रात्मक उपागम
- प्रश्न 89 सृजनात्मकता के ‘प्रमस्तिष्क गोलार्ध सिद्धान्त’ के अनुसार, सृजनात्मकता परिणाम होती है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) प्रमस्तिष्क की कमजोरी का
- (ब) ईश्वर द्वारा प्रदत्त उपहार का
- (स) दायें गोलार्द्ध की प्रबलता का
- (द) बायें गोलार्द्ध की प्रबलता का
उत्तर : दायें गोलार्द्ध की प्रबलता का
- प्रश्न 90 निम्नलिखित में से कौन सा सृजनात्मकता का तत्त्व नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) विस्तारण
- (ब) प्रवाह
- (स) मौलिकता
- (द) अभिसारी चिन्तन
उत्तर : अभिसारी चिन्तन
- प्रश्न 91 परम्परागत वर्गीकरण में सीखने का कौन सा एक प्रकार नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) मनोगत्यात्मक अधिगम
- (ब) संज्ञानात्मक अधिगम
- (स) यान्त्रिक अधिगम
- (द) भावात्मक अधिगम
उत्तर : यान्त्रिक अधिगम
- प्रश्न 92 निम्नलिखित में से सीखने की कौन सी विशेषता नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) सीखना अभिप्रेरणा व परिपक्वता पर निर्भर होता है।
- (ब) सीखना एक जीवन पर्यन्त प्रक्रिया है।
- (स) सीखना लक्ष्य प्राप्ति में मदद करता है ।
- (द) सीखना केवल औपचारिक है।
उत्तर : सीखना केवल औपचारिक है।
- प्रश्न 93 निम्न में से कौन सी कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धान्त की स्वीकृत अवस्था नहीं है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) सार्वभौमिक नैतिक सिद्धान्त अभिमुखता
- (ब) भूमिका सन्देह अभिमुखता
- (स) सामाजिक अनुबन्ध विधिसम्मत अभिमुखता
- (द) दण्ड तथा आज्ञापालन अभिमुखता
उत्तर : भूमिका सन्देह अभिमुखता
- प्रश्न 94 ‘यह व्यक्ति में उन मनोभौतिक व्यवस्थाओं का गत्यात्मक संगठन है जो उसके वातावरण के साथ विशिष्ट समायोजन को निर्धारित करता है ।’ यह कथन निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक (विशेषता) के सन्दर्भ में है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) सृजनात्मकता
- (ब) बुद्धि
- (स) व्यक्तित्व
- (द) रुचि
उत्तर : व्यक्तित्व
- प्रश्न 95 अधिगम के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) व्यवहार में स्थायी परिवर्तन।
- (ब) अभ्यास के कारण व्यवहार परिवर्तन।
- (स) परिपक्वता के कारण व्यवहार परिवर्तन।
- (द) नवीन व्यवहारों का अर्जन।
उत्तर : परिपक्वता के कारण व्यवहार परिवर्तन।
- प्रश्न 96 वह वर्ष-काल (अवधि) जिसके दौरान लड़के लड़कियाँ शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व संवेगात्मक रूप से बाल्यावस्था से प्रौढ़ावस्था की ओर बढ़ते/बढ़ती हैं, कहलाती है-
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) शैशवावस्था
- (ब) वयस्कावस्था (प्रौढ़ावस्था)
- (स) उत्तर बाल्यावस्था
- (द) किशोरावस्था
उत्तर : किशोरावस्था
- प्रश्न 97 शिक्षा मनोविज्ञान के अध्यापक के लिए निहितार्थ नीचे दिये जा रहे हैं :
(a) बालकों की विकासात्मक विशेषता को समझना।
(b) बालकों की समूह गत्यात्मकता को समझना ।
(c) शिक्षण की प्रभावी विधियों को समझना।
उपरोक्त निहितार्थ का उपयोग करते हुए निम्नलिखित में कौन सा विकल्प सर्वाधिक उपयुक्त होगा –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) (a), (b) एवं (c) सही हैं।
- (ब) केवल (a) सही है ।
- (स) केवल (b) सही है।
- (द) केवल (a) एवं (c) सही हैं।
उत्तर : (a), (b) एवं (c) सही हैं।
- प्रश्न 98 “शिक्षा मनोविज्ञान, मनोविज्ञान की वह शाखा है जो शिक्षण तथा अधिगम से सम्बन्धित होती है।” इस विचार के प्रतिपादक हैं :
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) स्टीफन
- (ब) कॉलसनिक
- (स) स्किनर
- (द) क्रो एवं क्रो
उत्तर : स्किनर
- प्रश्न 99 एरिक्सन के मनो-सामाजिक विकास के सिद्धान्त में उद्यमता बनाम हीनता, विकास की निम्नलिखित में से कौन सी अवस्था से सम्बन्धित है –
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (Sanskrit Edu.) Group A -
- (अ) पूर्व प्रौढावस्था
- (ब) किशोरावस्था
- (स) उत्तर बाल्यावस्था
- (द) पूर्व बाल्यावस्था
उत्तर : उत्तर बाल्यावस्था
- प्रश्न 100 निम्नलिखित में से कौन से निर्धारक बालकों के शारीरिक विकास को प्रभावित करते हैं –
(a) वंशानुक्रम
(b) पोषण
(c) विद्यालय में खेल
(d) अन्तःस्रावी ग्रंथियाँ
सही कूट का चयन कीजिए :
कूट :
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam – 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D -
- (अ) (a), (b), (c) एवं (d)
- (ब) (a) एवं (b)
- (स) (c) एवं (d)
- (द) (a), (b) एवं (d)
उत्तर : (a), (b), (c) एवं (d)
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 7 | RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 6| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 5| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 4| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 3| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs Part 2| RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण psychology प्रश्न
- शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs: RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण प्रश्न
1. शैक्षिक मनोविज्ञान का परिचय
शैक्षिक मनोविज्ञान का अध्ययन यह समझने के लिए किया जाता है कि लोग कैसे सीखते हैं, उनकी शिक्षा पद्धतियां क्या होनी चाहिए, और छात्रों के समग्र विकास को कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है।
REET और RPSC परीक्षाओं में शैक्षिक मनोविज्ञान के मुख्य विषय निम्नलिखित हैं:
- बच्चों का विकास और शिक्षा
- सीखने के सिद्धांत (Learning Theories)
- प्रेरणा और भावना
- कक्षा प्रबंधन
- मूल्यांकन और आकलन (Assessment and Evaluation)
2. RPSC/REET के लिए शैक्षिक मनोविज्ञान का पाठ्यक्रम
विषय | मुख्य फोकस क्षेत्र |
---|---|
बाल विकास | विकास के चरण, विकास के सिद्धांत, आनुवंशिकता बनाम वातावरण |
सीखने के सिद्धांत | पावलोव, स्किनर, पियाजे, वायगोत्स्की, कोलबर्ग, थॉर्नडाइक |
प्रेरणा और भावना | प्रेरणा के प्रकार, मास्लो का आवश्यकता पदानुक्रम सिद्धांत, भावनात्मक बुद्धिमत्ता |
बुद्धिमत्ता और रचनात्मकता | IQ, EQ, गार्डनर का बहु-बुद्धि सिद्धांत, गिलफोर्ड का SOI मॉडल |
व्यक्तित्व विकास | प्रकार, व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक, फ्रायड और एरिक्सन के सिद्धांत |
कक्षा प्रबंधन | अनुशासन, शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण विधियां |
मूल्यांकन और आकलन | निरंतर और व्यापक मूल्यांकन (CCE), ब्लूम का वर्गीकरण |
3. पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्न (PYQs)
PYQs (पिछले वर्षों के प्रश्न)
- "समीपस्थ विकास क्षेत्र" (Zone of Proximal Development) की अवधारणा किसने दी?
- (a) पियाजे
- (b) वायगोत्स्की ✅
- (c) स्किनर
- (d) थॉर्नडाइक
- ऑपरेट कंडीशनिंग का अर्थ क्या है?
- (a) पर्यवेक्षण द्वारा सीखना
- (b) सुदृढ़ीकरण द्वारा सीखना ✅
- (c) प्रयास और त्रुटि द्वारा सीखना
- (d) अनुकरण के माध्यम से सीखना
- कोलबर्ग के अनुसार "कानून और व्यवस्था" किस चरण में आता है?
- (a) पूर्व-संवाहक
- (b) संवाहक ✅
- (c) पश्च-संवाहक
- (d) इनमें से कोई नहीं
- "बहु-बुद्धि सिद्धांत" (Multiple Intelligences) किसने विकसित किया?
- (a) गार्डनर ✅
- (b) गिलफोर्ड
- (c) स्किनर
- (d) मास्लो
अभ्यास के लिए मॉडल प्रश्न
- निर्माणवादी दृष्टिकोण (Constructivist Approach) को परिभाषित करें और इससे संबंधित सिद्धांतवादी का नाम बताएं।
- भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence) कक्षा शिक्षण को कैसे प्रभावित करती है?
- प्रेरणा (Motivation) के प्रकार और उसके शिक्षण में महत्व को समझाएं।
- पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत (Cognitive Development Theory) और इसके चरणों की व्याख्या करें।
- गठनात्मक (Formative) और संकलात्मक (Summative) मूल्यांकन के बीच अंतर बताएं।
4. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. RPSC/REET में शैक्षिक मनोविज्ञान का कितना भार होता है?
RPSC और REET परीक्षाओं में शैक्षिक मनोविज्ञान का भार 30-40% होता है।
Q2. क्या सीखने के सिद्धांत सभी ग्रेड्स के लिए आवश्यक हैं?
हां, स्किनर का ऑपरेट कंडीशनिंग, पियाजे के चरण, और वायगोत्स्की का ZPD सभी ग्रेड्स के लिए आवश्यक हैं।
Q3. मैं शैक्षिक मनोविज्ञान के लिए कैसे तैयारी कर सकता हूं?
पिछले वर्षों के प्रश्न हल करें, मॉक टेस्ट दें और NCERT की किताबों का अध्ययन करें।
Q4. REET परीक्षा में कौन-कौन से विषय बार-बार पूछे जाते हैं?
बाल विकास के चरण, सीखने के सिद्धांत, प्रेरणा, और कक्षा प्रबंधन से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।
Q5. क्या शॉर्टकट से सिद्धांत याद रखे जा सकते हैं?
हां, मनोमोनिक्स और फ्लोचार्ट का उपयोग करके सिद्धांतों को याद रखना आसान हो सकता है।
5. तैयारी के टिप्स
- संकल्पना को समझें
रटने से बचें। यह समझने का प्रयास करें कि मनोवैज्ञानिक सिद्धांत कक्षा शिक्षण में कैसे लागू होते हैं। - पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें
PYQs से महत्वपूर्ण विषय और प्रश्न पैटर्न की पहचान करें। - संक्षिप्त नोट्स बनाएं
सीखने के सिद्धांत, प्रेरणा, और बुद्धिमत्ता जैसे विषयों के लिए संक्षिप्त नोट्स तैयार करें। - मॉक टेस्ट दें
समय प्रबंधन और सटीकता में सुधार के लिए मॉक टेस्ट देना बेहद उपयोगी है। - विजुअल एड्स का उपयोग करें
चार्ट, डायग्राम और टेबल का उपयोग करके सिद्धांतों और चरणों को प्रभावी ढंग से याद रखें।
निष्कर्ष
शैक्षिक मनोविज्ञान RPSC और REET परीक्षाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियमित अभ्यास और विषयों को गहराई से समझकर इस खंड में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। नवीनतम परीक्षा पैटर्न के साथ अद्यतन रहें और बच्चों के विकास और शिक्षण विधियों में एक ठोस नींव बनाएं।
महत्वपूर्ण संसाधन
- NCERT की किताबें
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (RPSC/REET)
- Child Development and Pedagogy by Arihant Experts
अभ्यास करें और अपनी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं!
Leave a Reply