शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs: RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण प्रश्न

शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs: RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण प्रश्न
5
(324)

शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology) RPSC और REET परीक्षाओं के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है, जो विशेष रूप से प्रथम ग्रेड, द्वितीय ग्रेड, और तृतीय ग्रेड शिक्षकों के लिए अत्यधिक उपयोगी है। यह विषय बच्चों के विकास, सीखने के सिद्धांतों, और शिक्षण पद्धतियों पर आधारित होता है।

शैक्षिक मनोविज्ञान MCQs: RPSC, REET (प्रथम, द्वितीय, तृतीय ग्रेड) PYQs और महत्वपूर्ण प्रश्न

इस लेख में हम शैक्षिक मनोविज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न, पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) और तैयारी टिप्स पर चर्चा करेंगे।

भारत का सामान्य परिचय: महत्वपूर्ण तथ्य और हालिया परीक्षाओं के प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1 विद्यार्थी को नई विषयवस्तु को छोटे-छोटे भागों में, सरल पदों में, पूर्व में जो वह जानता है उससे सम्बन्धित कर प्रस्तुत करना चाहिए। शिक्षण की यह व्यूहरचना निम्नलिखित में से किसके लिए सर्वाधिक उपयुक्त है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) सर्जनात्मक विद्यार्थी
  • (ब) प्रतिभाशाली विद्यार्थी
  • (स) धीमी गति के अधिगमकर्ता
  • (द) अपचारी बालक
उत्तर : धीमी गति के अधिगमकर्ता
प्रश्न 2 अपने को दूसरें लोगों के साथ सम्बन्धों के रूप में परिभाषित करने का तरीका और यह पहचानना कि स्वयं (अपना) व्यवहार प्रायः दूसरों के विचारों, भावनाओं और क्रियाओं द्वारा निर्धारित हो रहा है। आत्म प्रत्यय का यह दृष्टिकोण कहलाता है।
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) व्यक्तिगत
  • (ब) स्वतंत्र
  • (स) अन्तः निर्भर
  • (द) सांवेगिक
उत्तर : अन्तः निर्भर
प्रश्न 3 लोग अपना वोट (मत) प्रायः अपनी भावनाओं के अनुसार करते हैं, बजाए इसके कि उम्मीदवार की अपनी विशिष्ट नीतियाँ किस प्रकार की है इस आधार पर । अभिवृत्ति का यह घटक है
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) संज्ञानात्मक
  • (ब) भावात्मक
  • (स) व्यवहारात्मक
  • (द) सामाजिक
उत्तर : भावात्मक
प्रश्न 4 प्रतिभाशाली बालकों पर निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता लागू नहीं होती है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) जल्दबाज़ी (अकालप्रौढ़ता )
  • (ब) अपने अनुसार (स्वयं) आगे बढ़ना
  • (स) अनभिज्ञता
  • (द) कुशल होने का जुनून
उत्तर : अनभिज्ञता
प्रश्न 5 थॉर्नडाइक के बहुकारक सिद्धांत के अनुसार, एक गुणधर्म (विशेषता) किसी कार्य की कठिनाई को संदर्भित करता है जो एक व्यक्ति हल कर सकता है, वह कहलाता /ती है।
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) स्तर
  • (ब) श्रेणी (सीमा)
  • (स) क्षेत्र
  • (द) गति
उत्तर : स्तर
प्रश्न 6 मैस्लो के सिद्धांत में अभिकल्पित उच्चतम आवश्यकता है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) सम्मान
  • (ब) संज्ञानात्मक
  • (स) आत्मसिद्धि
  • (द) सम्बन्धन
उत्तर : आत्मसिद्धि
प्रश्न 7 निम्नलिखित में से कौन सा जैविक प्रेरक नहीं है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) भूख अन्तर्नोद
  • (ब) प्यास अन्तर्नोद
  • (स) लैंगिक अन्तर्नोद
  • (द) जिज्ञासा अन्तर्नोद
उत्तर : जिज्ञासा अन्तर्नोद
प्रश्न 8 बाकर मेहडी के सर्जनात्मकता परीक्षण में सम्मिलित हैं –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) तीन शाब्दिक और तीन अशाब्दिक उप-परीक्षण
  • (ब) तीन शाब्दिक और चार अशाब्दिक उप-परीक्षण
  • (स) चार शाब्दिक और चार अशाब्दिक उप-परीक्षण
  • (द) चार शाब्दिक और तीन अशाब्दिक उप-परीक्षण
उत्तर : चार शाब्दिक और तीन अशाब्दिक उप-परीक्षण
प्रश्न 9 निम्नलिखित में से कौन सा गार्डनर के बहु बुद्धि सिद्धांत का प्रकार नहीं है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) तरल बुद्धि
  • (ब) तार्किक – गणितीय बुद्धि
  • (स) भाषायी बुद्धि
  • (द) संगीत बुद्धि
उत्तर : तरल बुद्धि
प्रश्न 10 अवलोकनात्मक अधिगम प्रक्रियाओं का सही क्रम है :
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) धारणात्मक → उत्पादन → अभिप्रेरणात्मक → अवधानात्मक
  • (ब) अवधानात्मक → धारणात्मक → उत्पादन → अभिप्रेरणात्मक
  • (स) अभिप्रेरणात्मक → अवधानात्मक → उत्पादन → धारणात्मक
  • (द) अवधानात्मक → उत्पादन → अभिप्रेरणात्मक → धारणात्मक
उत्तर : अवधानात्मक → धारणात्मक → उत्पादन → अभिप्रेरणात्मक
प्रश्न 11 पर्यावरणीय आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवहार करना कहा जाता है।
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) दबाव
  • (ब) विकल्प का चयन
  • (स) अनुक्रिया
  • (द) समायोजन
उत्तर : समायोजन
प्रश्न 12 व्यक्तित्व आंकलन की प्रक्षेपी प्रविधियों की निम्नलिखित में से कौन सी एक विशेषता नहीं है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) चैतन्य अनुक्रिया
  • (ब) अस्पष्ट विषयवस्तु (सामग्री)
  • (स) बहुपक्षीय (बहुविमीय) अनुक्रियाएँ
  • (द) स्वतंत्र अनुक्रियाएँ
उत्तर : चैतन्य अनुक्रिया
प्रश्न 13 मि. अमित की उपलब्धि में निष्ठा है और व्यक्तित्व की यह प्रकृति (लक्षण) उसमें जीवनभर व्याप्त रहती है। ऑलपोर्ट के वर्गीकरण के अनुसार यह लक्षण कहलाता है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) केन्द्रीय
  • (ब) प्रधान (कार्डिनल)
  • (स) द्वितीयक प्रकृति (स्वभाव)
  • (द) स्रोत
उत्तर : प्रधान (कार्डिनल)
प्रश्न 14 निर्मितिवादी अधिगम के लिए निम्नलिखित में से कौन सी उपयुक्त परिस्थितियाँ हैं –
(a) अधिगमकर्ता के पूर्व ज्ञान पर आधारित नया अधिगम।
(b) अर्थपूर्ण कार्य का निर्माण करना।
(c) ज्ञान का सक्रिय सर्जन और व्याख्या
(d) सामाजिक अन्तःक्रिया को सुगम (सुविधाजनक) बनाना।
कोड :

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) (a) और (d)
  • (ब) (a), (b) और (c)
  • (स) (a), (b), (c) और (d)
  • (द) (b), (c) और (d)
उत्तर : (a), (b), (c) और (d)
प्रश्न 15 अधिगम के निर्धारक नीचे दिये गये हैं:
(a) अधिगम की प्रकृति
(b) अभिप्रेरणा का प्रभाव
(c) विन्यास का प्रभाव
(d) अभ्यास
उपरोक्त निर्धारकों का उपयोग करते हुए बताइए कि अधिगम के निर्धारकों के सन्दर्भ में कौन सा विकल्प सही है –

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) केवल (a) एवं (b)
  • (ब) केवल (b) एवं (c)
  • (स) केवल (a), (b) एवं (c)
  • (द) (a), (b), (c) एवं (d)
उत्तर : (a), (b), (c) एवं (d)
प्रश्न 16 बालक का भाषा विकास जन्म के समय रोने की साधारण क्रिया से प्रारम्भ होता है, फिर विभेदीकरण प्रारम्भ होता है और बालक क्रमशः बहुत से शब्दों की शब्दावली प्राप्त कर लेता है।
उपरोक्त उदाहरण में निम्नलिखित में से कौन सा सिद्धान्त प्रतिबिंबित होता है –

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) विकास आनुवंशिकी और वातावरण का उत्पाद है।
  • (ब) विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर अग्रसर होता है।
  • (स) विकास पूर्वानुमानीय है।
  • (द) विकास एक व्यक्तिगत प्रक्रिया है।
उत्तर : विकास सामान्य से विशिष्ट की ओर अग्रसर होता है।
प्रश्न 17 ब्रोनफेरब्रेनर के विकास के सिद्धान्त के अनुसार, वह स्थितियाँ जिसमें विद्यार्थी काफी (पर्याप्त) समय व्यतीत करता है, जैसे विद्यार्थी का परिवार, संगी-साथी, विद्यालय और पड़ोस, कहलाता है।
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) सूक्ष्मतन्त्र
  • (ब) मध्यतन्त्र
  • (स) बृहततन्त्र
  • (द) बहिः तन्त्र
उत्तर : सूक्ष्मतन्त्र
प्रश्न 18 अनौपचारिक वार्तालाप और औपचारिक स्कूलिंग (शिक्षा) दोनों के द्वारा वयस्क बालकों तक उन तरीकों को पहुँचाते हैं जिनसे दुनिया को उनकी संस्कृति व्याख्या करती है और प्रतिक्रिया करती है। यह आधारभूत अवधारणा निम्नलिखित में से किस विकासात्मक सिद्धान्त की है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) यूरी ब्रोनफेनब्रेनर
  • (ब) एरिक एरिक्सन
  • (स) जीन पियाजे
  • (द) लेव वाइगोत्स्की
उत्तर : लेव वाइगोत्स्की
प्रश्न 19 निम्नलिखित में से कौन सा शिक्षा मनोविज्ञान के संदर्भ में सही कथन नहीं है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) मनोविज्ञान के सिद्धान्तों व परिणामों का शिक्षा के क्षेत्र में अनुप्रयोग शिक्षा मनोविज्ञान है।
  • (ब) शिक्षा मनोविज्ञान मनोविज्ञान की वह शाखा है जो केवल शिक्षण से सम्बन्धित होती है।
  • (स) शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिस्थितियों के मनोवैज्ञानिक पक्ष का अध्ययन है।
  • (द) शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक विकास का क्रमबद्ध अध्ययन है।
उत्तर : शिक्षा मनोविज्ञान मनोविज्ञान की वह शाखा है जो केवल शिक्षण से सम्बन्धित होती है।
प्रश्न 20 शिक्षा मनोविज्ञान एक सकारात्मक विज्ञान है। शिक्षा मनोविज्ञान की इस प्रकृति के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन उपयुक्त नहीं है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – B) (Re-Exam)
  • (अ) यह तथ्यों को जैसे वे हैं उसी तरह लेती है।
  • (ब) यह तथ्यों को जैसे वे कार्य करते हैं उसी तरह लेती है।
  • (स) यह तथ्यों को तर्क और नैतिकता की दृष्टि से लेती है जैसा कि उन्हें होना चाहिए।
  • (द) यह बालक के व्यवहार को जैसा है उसी तरह लेती है।
उत्तर : यह तथ्यों को तर्क और नैतिकता की दृष्टि से लेती है जैसा कि उन्हें होना चाहिए।
प्रश्न 21 अपने स्वयं को अपने आंतरिक विचारों, भावनाओं और क्रियाओं के रूप में परिभाषित करने का एक तरीका आत्म-प्रत्यय का दृष्टिकोण है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) सामाजिक
  • (ब) अन्तः निर्भर
  • (स) स्वतन्त्र
  • (द) आश्रित
उत्तर : स्वतन्त्र
प्रश्न 22 एक व्यक्ति की एक उत्पाद के प्रति अभिवृत्ति लक्षित के वस्तुनिष्ठ गुणों के बारे में उसके विश्वासों पर आधारित है। अभिवृत्ति का यह घटक है-
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) मूल्य
  • (ब) संज्ञानात्मक
  • (स) भावात्मक
  • (द) व्यवहारात्मक
उत्तर : संज्ञानात्मक
प्रश्न 23 प्रतिभाशाली बालकों को स्कूल में सफलता के लिए प्रोत्साहित करने के सर्वोत्तम तरीके के बारे में अनुसंधान सुझाते हैं कि –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) स्वयं के लिए अधिगम से प्रेम करने हेतु प्रोत्साहित करना।
  • (ब) उन्हें उनके माता-पिता की उच्च आकांक्षाओं की याद दिलाना।
  • (स) पुरस्कार के लिए प्रतियोगिता प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना।
  • (द) जहाँ तक संभव हो सके उन्हें सहपाठी शिक्षक नियुक्त करना।
उत्तर : स्वयं के लिए अधिगम से प्रेम करने हेतु प्रोत्साहित करना।
प्रश्न 24 निम्नलिखित में से कौन सा बी. के. पासी द्वारा निर्मित सर्जनात्मकता परीक्षण का उप परीक्षण नहीं है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) समस्या अवलोकन परीक्षण
  • (ब) सामान्य उपयोग परीक्षण
  • (स) परिणाम परीक्षण
  • (द) जिज्ञासा परीक्षण
उत्तर : सामान्य उपयोग परीक्षण
प्रश्न 25 एक विद्यार्थी एक कोर्स के परीक्षण में अच्छे ग्रेड प्राप्त करने के लिए कठिन / परिश्रमपूर्वक अध्ययन करता है । यह उदाहरण है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) उच्च सर्जनात्मकता का
  • (ब) अच्छी आदत का
  • (स) उच्च बुद्धि का
  • (द) बाह्य अभिप्रेरणा का
उत्तर : बाह्य अभिप्रेरणा का
प्रश्न 26 निम्नलिखित में से कौन सा अभिप्रेरणा का परिप्रेक्ष्य विद्यार्थी के व्यक्तिगत विकास, उसके अपने भाग्य चयन की स्वतंत्रता और सकारात्मक गुणों की क्षमता पर बल देता है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) व्यवहारवादी
  • (ब) संज्ञानात्मक
  • (स) सामाजिक
  • (द) मानवतावादी
उत्तर : मानवतावादी
प्रश्न 27 एक व्यक्ति अपने स्वयं को समझने और प्रभावी रूप से अपने जीवन को निर्देशित करने की योग्यता रखता हैं। गार्डनर के अनुसार व्यक्ति, निम्नलिखित में से किस प्रकार का फ्रेम ऑफ माइण्ड (मन की रूपरेखा ) रखता है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) अन्तः वैयक्तिक कौशल
  • (ब) अन्तरावैयक्तिक (अंतर्वैयक्तिक) कौशल
  • (स) शारीरिक क्रियात्मक कौशल
  • (द) अस्तित्वपरक कौशल
उत्तर : अन्तरावैयक्तिक (अंतर्वैयक्तिक) कौशल
प्रश्न 28 जुंग (युंग) के अनुसार व्यक्तित्व की टाईपोलॉजी (प्ररूपविज्ञान) में समाजसेवी, राजनीतिज्ञ और व्यापार प्रबन्धक (एक्जिक्यूटिव) निम्न में श्रेणीबद्ध किये जा सकते हैं :
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) अन्तर्मुखी
  • (ब) मध्यमुखी
  • (स) उभयमुखी
  • (द) बहिर्मुखी
उत्तर : बहिर्मुखी
प्रश्न 29 जोड़ों को मिलाइये (परीक्षण एवं उनके निर्माताओं के अनुसार) :
समूह – A समूह -B
a. पास अलॉन्ग परीक्षण i. टर्मन
b. संस्कृति मुक्त परीक्षण ii. एलेक्जेण्डर
c. सम्मिलन सिद्धान्त iii. कैटल
d. आई. क्यू iv. जेजॉन्क
उपरोक्त जोड़ों को सही रूप में मिलाकर उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
a b c d

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) i ii iii iv
  • (ब) ii iii iv i
  • (स) ii iv i iii
  • (द) iii iv ii i
उत्तर : ii iii iv i
प्रश्न 30 एक वृद्ध व्यक्ति हमेशा अपने पूर्व के जीवन की सफल उपलब्धियों के बारे में बताता रहता है।
समायोजन क्रियाविधि का यह उदाहरण निम्नलिखित में से कौन सी अहं रक्षा युक्ति से सम्बन्धित है –

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) प्रतिदमन
  • (ब) प्रतिगमन
  • (स) युक्तिकरण
  • (द) उदात्तीकरण
उत्तर : प्रतिगमन
प्रश्न 31 व्यक्तित्व आकलन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा परिस्थिति परीक्षण का उदाहरण नहीं है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) समाजमिति
  • (ब) साइकोड्रामा
  • (स) सैन्य स्थिति परीक्षण
  • (द) एम एम पी आई
उत्तर : एम एम पी आई
प्रश्न 32 निम्नलिखित में से कौन सी, अधिगम की सही विशेषता नहीं है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) अधिगम उद्देश्यपूर्ण होता है।
  • (ब) अधिगम का मापन निष्पादन के आधार पर होता है।
  • (स) अधिगम से नयी क्रियाओं का अर्जन होता है और पुरानी क्रियाओं में परिमार्जन होता है।
  • (द) थकान, परिपक्वता इत्यादि से होने वाले परिवर्तन को अधिगम कहा जा सकता है।
उत्तर : थकान, परिपक्वता इत्यादि से होने वाले परिवर्तन को अधिगम कहा जा सकता है।
प्रश्न 33 अधिगम के केन्द्रीय विचार नीचे दिये जा रहे हैं :
(a) अधिगमकर्त्ता अपने ज्ञान के निर्माण हेतु सक्रिय रहते हैं।
(b) ज्ञान निर्माण प्रक्रिया में सामाजिक अन्तःक्रिया महत्वपूर्ण होती है।
उपरोक्त दो केन्द्रीय विचारों के आधार पर, निर्मितवादी अधिगम के सन्दर्भ में कौन सा विकल्प सही है –

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) केवल (a) आवश्यक है ।
  • (ब) केवल (b) आवश्यक है ।
  • (स) (a) एवं (b) दोनों आवश्यक हैं।
  • (द) (a) एवं (b) दोनों आवश्यक नहीं हैं।
उत्तर : (a) एवं (b) दोनों आवश्यक हैं।
प्रश्न 34 बण्डूरा के अनुसार, “लोग बार-बार दण्ड प्राप्त करने वाले मॉडल की बजाए उस मॉडल को चुनना अधिक पसन्द करते हैं जो अच्छे परिणाम देने में प्रवीण हो।” इस कथन में अवलोकनात्मक अधिगम की कौन सी प्रक्रिया सम्मिलित है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) धारणात्मक
  • (ब) उत्पादन
  • (स) अवधानात्मक
  • (द) अभिप्रेरणात्मक
उत्तर : अवधानात्मक
प्रश्न 35 अधिगमकर्त्ता के विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है –
(a) विकास पूर्वानुमानित है।
(b) विकास अंश से संपूर्ण की ओर बढ़ता है।
(c) विकास रेखीय पथ पर आगे बढ़ता है।
(d) विकास के सभी आयाम समन्वित होते हैं।
उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) केवल (a) एवं (c) सही
  • (ब) केवल (a) एवं (d) सही
  • (स) केवल (a), (b) एवं (c) सही
  • (द) (a), (b), (c) एवं (d) सही
उत्तर : केवल (a) एवं (d) सही
प्रश्न 36 कोह्लबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धान्तानुसार, परंपरागत नैतिकता के अन्तर्गत आने वाली नैतिक अवस्थाओं के सही कूट का चयन कीजिए:
(a) दण्ड एवं आज्ञाकारिता
(b) सामाजिक अनुबंध
(c) अच्छे अन्तः वैयक्तिक संबंध
(d) सार्वत्रिक नीतिपरक सिद्धान्त
कूट :

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) (a) एवं (c)
  • (ब) केवलं (b)
  • (स) केवल (c)
  • (द) (a) एवं (d)
उत्तर : केवल (c)
प्रश्न 37 जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्त की कौन सी अवस्था में विद्यार्थी “वस्तुओं या क्रियाओं की प्रतिवर्त्यता” को समझने लगता है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
  • (ब) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था
  • (स) अंतःप्रज्ञ अवस्था
  • (द) पूर्व संप्रत्ययात्मक विचार अवस्था
उत्तर : मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
प्रश्न 38 निम्नलिखित में से कौन सी, शिक्षा मनोविज्ञान की विशेषता नहीं है –
Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य केन्द्र दर्शनशास्त्र का अध्ययन करना है।
  • (ब) शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य केन्द्र मानव व्यवहार है।
  • (स) शिक्षा मनोविज्ञान शैक्षिक परिस्थिति में मानव व्यवहार का अध्ययन करता है।
  • (द) शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षण अधिगम प्रक्रिया हेतु सरल मार्ग प्रशस्त करता है।
उत्तर : शिक्षा मनोविज्ञान का मुख्य केन्द्र दर्शनशास्त्र का अध्ययन करना है।
प्रश्न 39 निम्नलिखित में से कौन से कथन शिक्षा मनोविज्ञान के महत्त्व के संदर्भ में सही है –
(a) यह विद्यार्थियों के व्यवहार में उचित परिवर्तन लाने में सहायता करता है।
(b) यह शिक्षकों में शैक्षिक समस्याओं को सुलझाने के प्रति सकारात्मक अभिवृत्ति विकसित करता है।
(c) यह शिक्षकों को, विद्यार्थियों की वैयक्तिक विभिन्नताओं को नजरअंदाज करने हेतु प्रेरित करता है।
(d) यह शिक्षकों को स्वयं को समझने में मदद करता है।
कूट :
सही कूट का चयन कीजिए:

Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam – 2022 (G.K. Group – A) (Re-Exam)
  • (अ) (a) एवं (b)
  • (ब) (a) एवं (d)
  • (स) (a), (b) एवं (d)
  • (द) (a), (b), (c) एवं (d)
उत्तर : (a), (b) एवं (d)
प्रश्न 40 डिफ्रेंशियल एप्टीट्यूड टेस्ट (डी.ए.टी.) में निम्नलिखित में से किसके अतिरिक्त सभी उप-मापनियाँ सम्मिलित हैं –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) आंकिक क्षमता
  • (ब) अमूर्त तर्कना
  • (स) चित्र निर्माण
  • (द) भाषा उपयोग
उत्तर : चित्र निर्माण
प्रश्न 41 कौन सा कथन ‘अभिवृत्ति’ के संबंध में सही नहीं है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) अभिवृत्ति किसी व्यक्ति, वस्तु अथवा घटना के प्रति अनुक्रिया की मानसिक तत्परता है।
  • (ब) अभिवृत्तियों में अभिप्रेरणात्मक विशेषता पाई जाती है।
  • (स) अभिवृत्ति अंतर्जात होती है।
  • (द) अभिवृत्ति में संज्ञानात्मक, भावात्मक व्यवहारात्मक घटक होते हैं।
उत्तर : अभिवृत्ति अंतर्जात होती है।
प्रश्न 42 ‘वर्ग त्वरण’ किस प्रकार के विशिष्ट आवश्यकता वाले बालकों के शैक्षिक विकास हेतु एक उपाय है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) प्रतिभाशाली
  • (ब) धीमी गति से सीखने वाले
  • (स) अपचारी
  • (द) अधिगम असमर्थ (निर्योग्य)
उत्तर : प्रतिभाशाली
प्रश्न 43 ‘एक बालक की गणित विषय में उपलब्धि उच्च स्तर की, खेलों में रुचि औसत स्तर की तथा सर्जनात्मकता निम्न स्तर की है।’
यह एक उदाहरण है-

Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) अपेक्षित वैयक्तिक भिन्नताओं का
  • (ब) अन्तर्वैयक्तिक भिन्नताओं का
  • (स) अन्तः वैयक्तिक भिन्नताओं का
  • (द) सामान्य वैयक्तिक भिन्नताओं का
उत्तर : अन्तः वैयक्तिक भिन्नताओं का
प्रश्न 44 निम्नलिखित में से कौन सा तत्त्व ‘अभिप्रेरणा चक्र’ से संबंधित नहीं है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) अन्तर्नोद
  • (ब) आवश्यकता
  • (स) संवेग
  • (द) प्रोत्साहन
उत्तर : संवेग
प्रश्न 45 निम्नलिखित में से कौन सी एक प्राथमिक अभिप्रेरकों की विशेषता नहीं है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) अन्तर्जात
  • (ब) सार्वभौमिक
  • (स) जन्मजात
  • (द) अर्जित
उत्तर : अर्जित
प्रश्न 46 निम्नलिखित में से कौन सा बाकर मेहदी सर्जनात्मकता परीक्षण का एक उप-परीक्षण नहीं है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) परिणाम परीक्षण
  • (ब) अप्रचलित उपयोग परीक्षण
  • (स) पूछना और अनुमान लगाना परीक्षण
  • (द) नवीन संबंध परीक्षण
उत्तर : पूछना और अनुमान लगाना परीक्षण
प्रश्न 47 निम्नलिखित में से कौन सा एक सामूहिक शाब्दिक बुद्धि परीक्षण का उदाहरण है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) आर्मी बीटा परीक्षण
  • (ब) रेवेन्स प्रोग्रेसिव मैट्रिसेस परीक्षण
  • (स) आर्मी अल्फा परीक्षण
  • (द) वेश्लर बैलेव्यू बुद्धि परीक्षण
उत्तर : आर्मी अल्फा परीक्षण
प्रश्न 48 निम्नलिखित में से कौन सा गिलफोर्ड द्वारा प्रतिपादित बुद्धि के ‘त्रिआयामी सिद्धांत’ की विमाओं और उसके तत्त्वों का सही मिलान नहीं है –
विमाएँ – तत्त्व

Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) विषयवस्तु – प्रतीक
  • (ब) संक्रिया – मूल्यांकन
  • (स) उत्पाद – अर्थगत
  • (द) संक्रिया – संज्ञान
उत्तर : उत्पाद – अर्थगत
प्रश्न 49 ऑलपोर्ट के अनुसार, व्यक्तित्व गत्यात्मक संगठन है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) सामाजिक तंत्र का
  • (ब) मनोदैहिक तंत्र का
  • (स) मनोवैज्ञानिक तंत्र का
  • (द) दैहिक तंत्र का
उत्तर : मनोदैहिक तंत्र का
प्रश्न 50 जब एक व्यक्ति द्वारा अपने कार्य या व्यवहार को किसी युक्ति का सहारा लेकर उचित सिद्ध करने का प्रयास किया जाता है, तो यह रक्षात्मक युक्ति क्या कहलाती है –
Senior Physical Education Teacher Exam – 2022 (Paper-I GK And Others)
  • (अ) तर्कसंगतीकरण
  • (ब) प्रतिक्रिया निर्माण
  • (स) प्रतिगमन
  • (द) उदात्तीकरण
उत्तर : तर्कसंगतीकरण

1. शैक्षिक मनोविज्ञान का परिचय

शैक्षिक मनोविज्ञान का अध्ययन यह समझने के लिए किया जाता है कि लोग कैसे सीखते हैं, उनकी शिक्षा पद्धतियां क्या होनी चाहिए, और छात्रों के समग्र विकास को कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है।

REET और RPSC परीक्षाओं में शैक्षिक मनोविज्ञान के मुख्य विषय निम्नलिखित हैं:

  • बच्चों का विकास और शिक्षा
  • सीखने के सिद्धांत (Learning Theories)
  • प्रेरणा और भावना
  • कक्षा प्रबंधन
  • मूल्यांकन और आकलन (Assessment and Evaluation)

2. RPSC/REET के लिए शैक्षिक मनोविज्ञान का पाठ्यक्रम

विषयमुख्य फोकस क्षेत्र
बाल विकासविकास के चरण, विकास के सिद्धांत, आनुवंशिकता बनाम वातावरण
सीखने के सिद्धांतपावलोव, स्किनर, पियाजे, वायगोत्स्की, कोलबर्ग, थॉर्नडाइक
प्रेरणा और भावनाप्रेरणा के प्रकार, मास्लो का आवश्यकता पदानुक्रम सिद्धांत, भावनात्मक बुद्धिमत्ता
बुद्धिमत्ता और रचनात्मकताIQ, EQ, गार्डनर का बहु-बुद्धि सिद्धांत, गिलफोर्ड का SOI मॉडल
व्यक्तित्व विकासप्रकार, व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक, फ्रायड और एरिक्सन के सिद्धांत
कक्षा प्रबंधनअनुशासन, शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण विधियां
मूल्यांकन और आकलननिरंतर और व्यापक मूल्यांकन (CCE), ब्लूम का वर्गीकरण

3. पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्न (PYQs)

PYQs (पिछले वर्षों के प्रश्न)

  1. "समीपस्थ विकास क्षेत्र" (Zone of Proximal Development) की अवधारणा किसने दी?
    • (a) पियाजे
    • (b) वायगोत्स्की ✅
    • (c) स्किनर
    • (d) थॉर्नडाइक
  2. ऑपरेट कंडीशनिंग का अर्थ क्या है?
    • (a) पर्यवेक्षण द्वारा सीखना
    • (b) सुदृढ़ीकरण द्वारा सीखना ✅
    • (c) प्रयास और त्रुटि द्वारा सीखना
    • (d) अनुकरण के माध्यम से सीखना
  3. कोलबर्ग के अनुसार "कानून और व्यवस्था" किस चरण में आता है?
    • (a) पूर्व-संवाहक
    • (b) संवाहक ✅
    • (c) पश्च-संवाहक
    • (d) इनमें से कोई नहीं
  4. "बहु-बुद्धि सिद्धांत" (Multiple Intelligences) किसने विकसित किया?
    • (a) गार्डनर ✅
    • (b) गिलफोर्ड
    • (c) स्किनर
    • (d) मास्लो

अभ्यास के लिए मॉडल प्रश्न

  1. निर्माणवादी दृष्टिकोण (Constructivist Approach) को परिभाषित करें और इससे संबंधित सिद्धांतवादी का नाम बताएं।
  2. भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Emotional Intelligence) कक्षा शिक्षण को कैसे प्रभावित करती है?
  3. प्रेरणा (Motivation) के प्रकार और उसके शिक्षण में महत्व को समझाएं।
  4. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत (Cognitive Development Theory) और इसके चरणों की व्याख्या करें।
  5. गठनात्मक (Formative) और संकलात्मक (Summative) मूल्यांकन के बीच अंतर बताएं।

4. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. RPSC/REET में शैक्षिक मनोविज्ञान का कितना भार होता है?

RPSC और REET परीक्षाओं में शैक्षिक मनोविज्ञान का भार 30-40% होता है।

Q2. क्या सीखने के सिद्धांत सभी ग्रेड्स के लिए आवश्यक हैं?

हां, स्किनर का ऑपरेट कंडीशनिंग, पियाजे के चरण, और वायगोत्स्की का ZPD सभी ग्रेड्स के लिए आवश्यक हैं।

Q3. मैं शैक्षिक मनोविज्ञान के लिए कैसे तैयारी कर सकता हूं?

पिछले वर्षों के प्रश्न हल करें, मॉक टेस्ट दें और NCERT की किताबों का अध्ययन करें।

Q4. REET परीक्षा में कौन-कौन से विषय बार-बार पूछे जाते हैं?

बाल विकास के चरण, सीखने के सिद्धांत, प्रेरणा, और कक्षा प्रबंधन से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं।

Q5. क्या शॉर्टकट से सिद्धांत याद रखे जा सकते हैं?

हां, मनोमोनिक्स और फ्लोचार्ट का उपयोग करके सिद्धांतों को याद रखना आसान हो सकता है।


5. तैयारी के टिप्स

  1. संकल्पना को समझें
    रटने से बचें। यह समझने का प्रयास करें कि मनोवैज्ञानिक सिद्धांत कक्षा शिक्षण में कैसे लागू होते हैं।
  2. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें
    PYQs से महत्वपूर्ण विषय और प्रश्न पैटर्न की पहचान करें।
  3. संक्षिप्त नोट्स बनाएं
    सीखने के सिद्धांत, प्रेरणा, और बुद्धिमत्ता जैसे विषयों के लिए संक्षिप्त नोट्स तैयार करें।
  4. मॉक टेस्ट दें
    समय प्रबंधन और सटीकता में सुधार के लिए मॉक टेस्ट देना बेहद उपयोगी है।
  5. विजुअल एड्स का उपयोग करें
    चार्ट, डायग्राम और टेबल का उपयोग करके सिद्धांतों और चरणों को प्रभावी ढंग से याद रखें।

निष्कर्ष

शैक्षिक मनोविज्ञान RPSC और REET परीक्षाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। नियमित अभ्यास और विषयों को गहराई से समझकर इस खंड में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। नवीनतम परीक्षा पैटर्न के साथ अद्यतन रहें और बच्चों के विकास और शिक्षण विधियों में एक ठोस नींव बनाएं।


महत्वपूर्ण संसाधन

  • NCERT की किताबें
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र (RPSC/REET)
  • Child Development and Pedagogy by Arihant Experts

अभ्यास करें और अपनी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं!

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 324

No votes so far! Be the first to rate this post.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *