राजस्थान की जलवायु PART 4 | CLIMATE OF RAJASTHAN RPSC PYQs और MCQs

राजस्थान की जलवायु PART 4 | CLIMATE OF RAJASTHAN RPSC PYQs और MCQs
5
(2344)

राजस्थान की जलवायु (Climate of Rajasthan) भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे रोचक और विविध जलवायवीय क्षेत्रों में से एक है। राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल और इसकी भौगोलिक विविधता इसे एक अनूठी जलवायवीय पहचान प्रदान करती है। यहाँ इस लेख में हम राजस्थान की जलवायु पर आधारित RPSC Previous Year Questions (PYQs) और Multiple Choice Questions (MCQs) का विश्लेषण करेंगे।

राजस्थान की जलवायु PART 4 | CLIMATE OF RAJASTHAN RPSC PYQs और MCQs
राजस्थान की जलवायु PART 3 | CLIMATE OF RAJASTHAN RPSC PYQs और MCQs

राजस्थान की जलवायु MCQs | CLIMATE OF RAJASTHAN RPSC PYQs और MCQs PYQs
प्रश्न 201 राजस्थान के उष्ण मरूस्थली जलवायु के लिए कोपेन ने किस कूट का प्रयोग किया-
  • (अ) Bshw
  • (ब) Cwg
  • (स) Aw
  • (द) Bwhw
उत्तर : Bwhw
व्याख्या :
जर्मन मौसमवेत्ता व्लादिमिर कोपेन ने जलवायु प्रदेशो के निर्धारण के लिए चार चरों – वार्षिक एवं मासिक औसत तापमान, वार्षिक एवं मासिक वर्षा,तथा वनस्पति का प्रयोग किया।
  1. Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश
  2. Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश
  3. Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश
  4. Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश
प्रश्न 202 शीतकाल में पश्चिमी विक्षोभों से होने वाली वर्षा का राजस्थान में नाम है-
  • (अ) काल बरखा
  • (ब) आम्र वर्षा
  • (स) मावठ
  • (द) पावस
उत्तर : मावठ
व्याख्या :
भूमध्यसागरीय मानसून राजस्थान में पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है। पश्चिमी दिशा से प्रवेश करने के कारण इस मानसून को पश्चिमी विक्षोभों का मानसून के उपनाम से जाना जाता है। इस मानसून से राजस्थान में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में वर्षा होती है। यह मानसून मुख्यतः सर्दीयों में वर्षा करता है सर्दियों में होने वाली वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं यह वर्षा गेहुं की फसल के लिए सर्वाधिक लाभदायक होती है। इन वर्षा कि बूदों को गोल्डन ड्रोप्स या सोने कि बुंद के उप नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 203 निम्न कथनों पर विचार कीजिये-
  1. राजस्थान में वर्षा दक्षिण और दक्षिण-पूर्व से उत्तर और उत्तर-पश्चिम में घटती जाती है।
  2. मानसून की अरब सागरीय शाखा राजस्थान में वर्षा का प्रमुख स्त्रोत है।
  3. पश्चिमी राजस्थान केवल शीत काल में वर्षा प्राप्त करता है।
  4. राजस्थान का 50 प्रतिशत भाग शुष्क एवं अर्द्ध-शुष्क जलवायु का है।
उपर्युक्त कथनों में कोन-सा/से सही है/हैं-
  • (अ) 1 व 2
  • (ब) 1, 2 व 3
  • (स) 1, 2 व 4
  • (द) 3 व 4
उत्तर : 1, 2 व 4
व्याख्या :
राजस्थान में मध्य जून से सितम्बर तक वर्षा ऋतु होती है। राजस्थान में सर्वप्रथम अरबसागर का मानसून प्रवेश करता है। राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा दक्षिणी-पश्चिमी मानसून हवाओं से होती है तथा दुसरा स्थान बंगाल की खाड़ी का मानसून, तीसरा स्थान अरबसागर के मानसून, अन्तिम स्थान भूमध्यसागर के मानसून का है। राजस्थान में वर्षा की मात्रा दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम की ओर घटती है। अरब सागरीय मानसुन हवाओं से राज्य के दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिलों में पर्याप्त वर्षा हो जाती है।
प्रश्न 204 राजस्थान को दो भागों में बांटने वाली समवर्षा रेखा है-
  • (अ) 25 सेमी.
  • (ब) 50 सेमी.
  • (स) 100 सेमी.
  • (द) 150 सेमी.
उत्तर : 50 सेमी.
व्याख्या :
राजस्थान को 50 सेमी. रेखा दो भागों में बांटती है। 50 सेमी. वर्षा रेखा की उत्तर-पश्चिम में कम होती है। जबकि दक्षिण पूर्व में वर्षा अधिक होती है। 50 सेमी. मानक रेखा अरावली पर्वत माला को माना जाता है।
प्रश्न 205 सामान्यतया राजस्थान को कितने जलवायु क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है-
  • (अ) पांच
  • (ब) छः
  • (स) सात
  • (द) आठ
उत्तर : पांच
व्याख्या :
राजस्थान को जलवायु की दृष्टि से पांच भागों में बांटा है।
  1. शुष्क जलवायु प्रदेश(0-20 सेमी.)
  2. अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश(20-40 सेमी.)
  3. उपआर्द्र जलवायु प्रदेश(40-60 सेमी.)
  4. आर्द्र जलवायु प्रदेश(60-80 सेमी.)
  5. अति आर्द्र जलवायु प्रदेश(80-100 सेमी.)
प्रश्न 206 राजस्थान में जून माह में न्यूनतम वायुदाब जिस जिले में सम्भावित है, वह है-
  • (अ) बून्दी
  • (ब) बारां
  • (स) जैसलमेर
  • (द) राजसमन्द
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
ग्रीष्म ऋतु में पश्चिम की तरफ से गर्म हवाऐं चलती है जिन्हें लू कहते है। इस लू के कारण यहां निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन जाता है। इस निम्न वायुदाब की पूर्ती हेतु दुसरे क्षेत्र से (उच्च वायुदाब वाले क्षेत्रों से) तेजी से हवा उठकर आती है जो अपने साथ धुल व मिट्टी उठाकर ले आती है इसे ही आंधी कहते हैं। जैसलमेर जिले में जून माह में न्यूनतम वायुदाब की स्थिती बनती है।
प्रश्न 207 BWhw से अभिप्राय है
  • (अ) शुष्क शीत जलवायु
  • (ब) शुष्क उष्णाकटिबंधीय मरूस्थल
  • (स) आर्द्र
  • (द) अति आर्द्र
उत्तर : शुष्क उष्णाकटिबंधीय मरूस्थल
व्याख्या :
जर्मन मौसमवेत्ता व्लादिमिर कोपेन ने जलवायु प्रदेशो के निर्धारण के लिए चार चरों – वार्षिक एवं मासिक औसत तापमान, वार्षिक एवं मासिक वर्षा,तथा वनस्पति का प्रयोग किया।
  1. Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश
  2. Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश
  3. Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश
  4. Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश
प्रश्न 208 वर्षा को जलवायु प्रदेश के वर्गीकरण का आधार माना है-
  • (अ) केन्ड्रयू
  • (ब) ट्रिवार्था
  • (स) थार्नवेट
  • (द) कोपेन
उत्तर : थार्नवेट
व्याख्या :
थार्नवेट ने जलवायु वर्गीकरण के लिए वाष्पोत्सर्जन, वनस्पति, वाष्पीकरण मात्रा, वर्षा व तापमान को आधार लिया। राजस्थान में थार्नवेट का जलवायु वर्गीकरण अधिक मान्य है।
प्रश्न 209 वर्षा ऋतु में मानसून हवाओं की दिशा होती है-
  • (अ) दक्षिण से उत्तर
  • (ब) दक्षिण पश्चिमी से उत्तर पूर्व
  • (स) उत्तर से दक्षिण
  • (द) उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम
उत्तर : दक्षिण पश्चिमी से उत्तर पूर्व
व्याख्या :
राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा दक्षिणी-पश्चिमी मानसून हवाओं से होती है तथा दुसरा स्थान बंगाल की खाड़ी का मानसून, तीसरा स्थान अरबसागर के मानसून, अन्तिम स्थान भूमध्यसागर के मानसून का है।
प्रश्न 210 कोपेन द्वारा प्रस्तुत जलवायु प्रदेशों में से राजस्थान में कौन-सा सुमेलित नहीं है-
  • (अ) Aw-दक्षिणी राजस्थान
  • (ब) Cwg-उत्तरी राजस्थान
  • (स) BWhw-शुष्क मरूस्थल
  • (द) BShw-अर्द्ध शुष्क मरूस्थल
उत्तर : Cwg-उत्तरी राजस्थान
व्याख्या :
जर्मन मौसमवेत्ता व्लादिमिर कोपेन ने जलवायु प्रदेशो के निर्धारण के लिए चार चरों – वार्षिक एवं मासिक औसत तापमान, वार्षिक एवं मासिक वर्षा,तथा वनस्पति का प्रयोग किया।
  1. Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश
  2. Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश
  3. Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश
  4. Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश
Cwg जलवायु क्षेत्र (उपोष्णकटिबंधीय आर्द्र जलवायु) के अंतर्गत राजस्थान में अरावली पर्वतमाला के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भाग शामिल है।
प्रश्न 211 राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण स्थित है-
  • (अ) पूना
  • (ब) दिल्ली
  • (स) मुम्बई
  • (द) जोधपुर
उत्तर : दिल्ली
व्याख्या :
3 नवंबर, 2006 को केंद्र सरकार ने दिल्‍ली में राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण की स्थापना की। कृषि मंत्रालय ने देश की शुष्क भूमि और वर्षा आधारित कृषि के व्यवस्थित प्रबंधन और सुधार के बारे में आवश्यक सूचना इनपुट देने के लिए NRAA को एक विशेषज्ञ निकाय के रूप में बनाया।
प्रश्न 212 निम्न में से राजस्थान के किस भाग में सर्वाधिक वर्षा का परिवर्तिता पाई जाती है-
  • (अ) सुदूर पश्चिमी भाग
  • (ब) दक्षिणी भाग
  • (स) उत्तरी भाग
  • (द) उत्तर-पूर्वी भाग
उत्तर : सुदूर पश्चिमी भाग
व्याख्या :
अरावली पर्वत श्रेणीयों ने जलवायु कि दृष्टि से राजस्थान को दो भागों में विभक्त कर दिया है। अरावली पर्वत श्रेणीयां मानसुनी हवाओं के चलने कि दिशाओं के अनुरूप होने के कारण मार्ग में बाधक नहीं बन पाती अतः मानसुनी पवनें सीधी निकल जाती है और वर्षा नहीं करा पाती। इस प्रकार पश्चिमी क्षेत्र अरावली का दृष्टि छाया प्रदेश होने के कारण अल्प वर्षा प्राप्त करताह है।
प्रश्न 213 राजस्थान में बहुधा सुखा एवं अकाल पड़ने का आधारभूत कारण है –
  • (अ) अरावली का दक्षिण-पश्चिम से उतर-पूर्व की ओर प्रसार
  • (ब) मिट्टी एवं वनों का अवक्रमण
  • (स) अनिश्ति वर्षा
  • (द) विवेकहीन एवं अवैज्ञानिक ढंग से पानी का उपयोग
उत्तर : अरावली का दक्षिण-पश्चिम से उतर-पूर्व की ओर प्रसार
व्याख्या :
अरावली पर्वत श्रेणीयों ने जलवायु कि दृष्टि से राजस्थान को दो भागों में विभक्त कर दिया है। अरावली पर्वत श्रेणीयां मानसुनी हवाओं के चलने कि दिशाओं के अनुरूप होने के कारण मार्ग में बाधक नहीं बन पाती अतः मानसुनी पवनें सीधी निकल जाती है और वर्षा नहीं करा पाती। इस प्रकार पश्चिमी क्षेत्र अरावली का दृष्टि छाया प्रदेश होने के कारण अल्प वर्षा प्राप्त करताह है।
राजस्थान में अरावली पर्वतमाला का विस्तार दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व कि ओर है यदि राज्य में अरावली का विस्तार उत्तरी-पश्चिमी से दक्षिणी-पूर्व कि ओर होता तो राजस्थान में सर्वाधिक क्षेत्र में वर्षा होती।
प्रश्न 214 पूर्वी राजस्थान की जलवायु क्या है-
  • (अ) शुष्क
  • (ब) उष्ण
  • (स) आर्द्र
  • (द) उप-आर्द्र
उत्तर : आर्द्र
व्याख्या :
पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में आर्द्र जलवायु परिस्थितियों का अनुभव किया जाता है।
प्रश्न 215 राजस्थान में दिन के प्रकाश की सर्वाधिक लम्बी अवधि निम्नलिखित में से किस दिन रहती है-
  • (अ) 12 फरवरी
  • (ब) 23 मार्च
  • (स) 21 जून
  • (द) 15 नवम्बर
उत्तर : 21 जून
व्याख्या :
पृथ्वी के परिक्रमण काल में 21 जून को कर्क रेखा पर सूर्य की किरणें लम्बवत् रहती है फलस्वरूप उत्तरी गोलार्द्ध में दिन बड़े व रातें छोटी होती है। इस दौरान राजस्थान में दिन के प्रकाश की सर्वाधिक लम्बी अवधि रहती है।
प्रश्न 216 राजस्थान में हवाएं किस दिशा में प्रायः प्रवाहित होती हैं-
  • (अ) पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर
  • (ब) उत्तर-पूर्व से दक्षिण की ओर
  • (स) उतर-पश्चिम और पश्चिम की ओर
  • (द) उत्तर-पश्चिम और उत्तर की ओर
उत्तर : उतर-पश्चिम और पश्चिम की ओर
व्याख्या :
राज्य में हवाएं प्राय पश्चिम और उतर-पश्चिम की ओर चलती है।
प्रश्न 217 राजस्थान के किस जिले में वार्षिक वर्षा में विषमता का प्रतिशत सर्वाधिक है –
  • (अ) जयपुर
  • (ब) अजमेर
  • (स) जैसलमेर
  • (द) जोधपुर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा की विषमता वाला जिला – बाड़मेर और जैसलमेर
प्रश्न 218 राजस्थान के पश्चिमी भाग में तापमान की अतिशयता का निम्नलिखित में से प्रमुख कारण है।
  • (अ) सूर्याताप की अधिक मात्रा
  • (ब) समुद्र तट से दूरी
  • (स) धरातल का स्वभाव
  • (द) वायु दिशा
उत्तर : धरातल का स्वभाव
व्याख्या :
राजस्थान के पश्चिमी भाग में तापमान की अतिशयता का प्रमुख कारण धरातलीय का स्वभाव है|
प्रश्न 219 राजस्थान में मावठ सम्बन्धित है –
  • (अ) पश्चिमी विक्षोभों से
  • (ब) दक्षिण-पश्चिम मानसुन से
  • (स) बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से
  • (द) उतर-पूर्वी मानसून से
उत्तर : पश्चिमी विक्षोभों से
व्याख्या :
सर्दीयों में पश्चिमी विक्षोभ/भुमध्य सागरिय विक्षोप के कारण भारत में उतरी मैदानी क्षेत्र में जो वर्षा होती है उसे मावठ कहते हैं। यह वर्षा गेहुं की फसल के लिए सर्वाधिक लाभदायक होती है। इन वर्षा कि बूदों को गोल्डन ड्रोप्स या सोने कि बुंद के उप नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 220 ग्रीष्म ऋतु में सर्वाधिक आंधियां किस जिले में चलती है-
  • (अ) बीकानेर
  • (ब) बाड़मेर
  • (स) गंगानगर
  • (द) जैसलमेर
उत्तर : गंगानगर
व्याख्या :
आंधियों की सर्वाधिक संख्या – श्रीगंगानगर(27 दिन)
प्रश्न 221 राज्य में सबसे ठण्डा महिना है-
  • (अ) दिसम्बर
  • (ब) जनवरी
  • (स) फरवरी
  • (द) मई
उत्तर : जनवरी
व्याख्या :
राजस्थान के सबसे गर्म महिने मई – जुन (सबसे गर्म) है तथा ठण्डे महिने दिसम्बर – जनवरी (सबसे ठंडा) है।
प्रश्न 222 राज्य में सबसे गर्म महिना है-
  • (अ) जुन
  • (ब) जुलाई
  • (स) मई
  • (द) अगस्त
उत्तर : जुन
व्याख्या :
राजस्थान के सबसे गर्म महिने मई – जुन (सबसे गर्म) है तथा ठण्डे महिने दिसम्बर – जनवरी (सबसे ठंडा) है।
प्रश्न 223 राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा किस महिने में होती है-
  • (अ) जुन
  • (ब) जुलाई
  • (स) अगस्त
  • (द) सितम्बर
उत्तर : जुलाई
व्याख्या :
राज्य में होने वाली वर्षा की कुल मात्रा का 34 प्रतिशत जुलाई माह में, 33 प्रतिशत अगस्त माह में होती है।
राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा दक्षिणी-पश्चिमी मानसून हवाओं से होती है तथा दुसरा स्थान बंगाल की खाड़ी का मानसून, तीसरा स्थान अरबसागर के मानसून, अन्तिम स्थान भूमध्यसागर के मानसून का है।
प्रश्न 224 सेम किस स्थिती से सम्बन्धि है-
  • (अ) मृदा अपरदन
  • (ब) पारिस्थिकी में परिपर्वन
  • (स) बालु के टिलों का निर्माण
  • (द) वनीय कटाव
उत्तर : पारिस्थिकी में परिपर्वन
व्याख्या :
सेम एक ऐसा मुद्दा है, जहाँ भूमि का भूजल ऊपर आता है और भूमि दलदल और दलदली क्षेत्र बन जाती है। इससे मृदा की उर्वरता कमजोर होती है और बाद में भूमि बंजर हो जाती है। राजस्थान में बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले इस समस्या से प्रभावित हैं।
प्रश्न 225 राजस्थान में प्रवेश करने वाले पश्चिमी विक्षोभों की उत्पति का क्षेत्र है-
  • (अ) भूमध्यसागर
  • (ब) अरब सागर
  • (स) बंगाल की खाड़ी
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : भूमध्यसागर
व्याख्या :
भूमध्यसागरीय मानसून राजस्थान में पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है। पश्चिमी दिशा से प्रवेश करने के कारण इस मानसून को पश्चिमी विक्षोभों का मानसून के उपनाम से जाना जाता है। इस मानसून से राजस्थान में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में वर्षा होती है। यह मानसून मुख्यतः सर्दीयों में वर्षा करता है सर्दियों में होने वाली वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं यह वर्षा गेहुं की फसल के लिए सर्वाधिक लाभदायक होती है। इन वर्षा कि बूदों को गोल्डन ड्रोप्स या सोने कि बुंद के उप नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 226 राज्य में भारतिय मौसम विभाग की वेधशाला कहां है-
  • (अ) जयपुर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) जैसलमेर
  • (द) बीकानेर
उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
मौसम विज्ञान वेधशाला जयपुर की स्थापना 1875 में रियासत के केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के परिसर में हुई थी। इसे 25.10.1947 को जयपुर हवाई अड्डे (सांगानेर) में स्थानांतरित कर दिया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर की स्थापना अक्टूबर 1972 में एक किराए के भवन में हुई थी। इसे 2001 में अपने स्वयं के विभागीय भवन में स्थानांतरित कर दिया गया था, और राजस्थान राज्य की जनता और कृषि, सिंचाई, बिजली, बाढ़ नियंत्रण, राहत और पुनर्वास, रोडवेज और रेलवे आदि केंद्र और राज्य सरकारों के संबंधित विभागों के लिए मौसम संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं।
प्रश्न 227 अरबसागरीय मानसून की दिशा कौन-सी होती है-
  • (अ) दक्षिण से पुर्व की और
  • (ब) दक्षिण से पश्चिम की और
  • (स) दक्षिण से उत्तर की और
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : दक्षिण से उत्तर की और
व्याख्या :
अरब सागर का मानसून राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है यह मानसून राजस्थान में अधिक वर्षा नहीं कर पाता क्योंकि यह अरावली पर्वतमाला के समान्तर निकल जाता है।
प्रश्न 228 उपआर्द्र जलवायु क्षेत्र है-
  • (अ) पूर्वी मैदानी भाग
  • (ब) अरावली पर्वतिय प्रदेश
  • (स) द. पूर्वी पठारी भाग
  • (द) लूनी बेसिन
उत्तर : अरावली पर्वतिय प्रदेश
व्याख्या :
अरावली पर्वतीय प्रदेश उपआर्द्र जलवायु क्षेत्र है। इस जलवायु क्षेत्र में अलवर, जयपुर, अजमेर, पाली, जालौर, नागौर, डीडवाना कुचामन व झुझुनू का पूर्वी भाग तथा डीग, दौसा, टोंक, केकड़ी, भीलवाड़ा व सिरोही का उत्तरी-पश्चिमी भाग शामिल है।
प्रश्न 229 राज्य में सर्वाधिक वर्षा वाला जिला है-
  • (अ) सिरोही
  • (ब) जालौर
  • (स) गंगानगर
  • (द) झालावाड़
उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
राजस्थान का सबसे वर्षा वाला जिला झालावाड़ है।
वर्षा के दिनों की सर्वाधिक संख्या – झालावाड़(40 दिन), बांसवाड़ा(38 दिन)
प्रश्न 230 राजस्थान में वर्षा का औसत लगभग कितने सेमी. है-
  • (अ) 52-53 सेमी.
  • (ब) 48-50 सेमी.
  • (स) 57-58 सेमी.
  • (द) 20-23 सेमी.
उत्तर : 57-58 सेमी.
व्याख्या :
राजस्थान में वर्षा का औसत 57-58 सेंटीमीटर होता है। राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा जुलाई – अगस्त महीने में होती है पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में औसत वार्षिक वर्षा क्रमशः लगभग 64.9 सेमी और 32.7 सेमी है।
प्रश्न 231 राज्य के किस क्षेत्र में वर्षा में अधिक परिवर्तनशीलता दृष्टिकोचर होती है-
  • (अ) आबू खण्ड
  • (ब) मरूस्थलीय क्षेत्र
  • (स) चम्बल बेसिन
  • (द) शेखावटी प्रदेश
उत्तर : मरूस्थलीय क्षेत्र
व्याख्या :
राजस्थान के जैसलमेर जिलों में अधिकतम वार्षिक वर्षा परिवर्तनशीलता है।
पूर्वी राजस्थान के जिलों में पश्चिम राजस्थान की तुलना में अधिक वर्षा होती है।
प्रश्न 232 राजस्थान में सर्वाधिक शुष्क जलवायु वाला जिला है-
  • (अ) जयपुर
  • (ब) जोधपुर
  • (स) जैसलमेर
  • (द) पाली
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
राज्य का सबसे आर्द्र जिला झालावाड़ है जबकि राज्य का सबसे आर्द्र स्थल सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू है जबकि सबसे शुष्क जिला जैसलमेर है।
प्रश्न 233 राज्य की अधिकांश वर्षा किन पवनों से होती है-
  • (अ) पश्चिमी विक्षोभ
  • (ब) दक्षिणी-पश्चिमी मानसून
  • (स) पछुआ हवाओं
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : दक्षिणी-पश्चिमी मानसून
व्याख्या :
राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा दक्षिणी-पश्चिमी मानसून हवाओं से होती है तथा दुसरा स्थान बंगाल की खाड़ी का मानसून, तीसरा स्थान अरबसागर के मानसून, अन्तिम स्थान भूमध्यसागर के मानसून का है।
प्रश्न 234 राज्य के कौनसे जिले का वार्षिक वर्षा औसत न्युनतम है-
  • (अ) बाड़मेर
  • (ब) जैसलमेर
  • (स) बीकानेर
  • (द) चुरू
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
जिला स्तर पर न्यूनतम वर्षा – जैसलमेर(10 सेमी.)
प्रश्न 235 राज्य का सर्वाधिक औसत वर्षा वाला जिला है-
  • (अ) बाँसवाड़ा
  • (ब) उदयपुर
  • (स) सिरोही
  • (द) झालावाड़
उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
राजस्थान का सबसे वर्षा वाला जिला झालावाड़ है।
वर्षा के दिनों की सर्वाधिक संख्या – झालावाड़(40 दिन), बांसवाड़ा(38 दिन)
प्रश्न 236 राज्य का कौनसा भाग अरब सागर से उठे मानसून से सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करता है-
  • (अ) उत्तरी-पूर्वी
  • (ब) दक्षिणी-पश्चिमी
  • (स) पूर्वी-पश्चिमी
  • (द) उत्तरी-पश्चिमी
उत्तर : दक्षिणी-पश्चिमी
व्याख्या :
अरब सागर का मानसून राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है यह मानसून राजस्थान में अधिक वर्षा नहीं कर पाता क्योंकि यह अरावली पर्वतमाला के समान्तर निकल जाता है।
प्रश्न 237 राजस्थान के किस जिले में वर्षा वाले दिनों की संख्या सर्वाधिक होती है-
  • (अ) झालावाड़
  • (ब) सिरोही
  • (स) गंगाानगर
  • (द) कोटा
उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
जिला स्तर पर वर्षा के दिनों की सर्वाधिक संख्या – झालावाड़(40 दिन), बांसवाड़ा(38 दिन)
राजस्थान का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान – माउण्ट आबु(120-140 सेमी.) है यहीं पर वर्षा के सर्वाधिक दिन(48 दिन) मिलते हैं।

RPSC परीक्षा के लिए तैयारी के सुझाव

  1. NCERT पुस्तकें पढ़ें: कक्षा 6-12 तक की भूगोल की किताबों में राजस्थान की जलवायु से जुड़ी जानकारी है।
  2. पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करें: RPSC के पुराने प्रश्न पत्रों को हल करके आप परीक्षा के पैटर्न को समझ सकते हैं।
  3. शॉर्ट नोट्स बनाएं: जलवायु की विशेषताओं और भौगोलिक क्षेत्रों के लिए छोटे नोट्स बनाकर रिवीजन करें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: राजस्थान की जलवायु मुख्य रूप से किस प्रकार की है?

उत्तर: राजस्थान की जलवायु मुख्य रूप से शुष्क और अर्ध-शुष्क है।

प्रश्न 2: राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा कहाँ होती है?

उत्तर: राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा माउंट आबू क्षेत्र में होती है।

प्रश्न 2: राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा कहाँ होती है?

उत्तर: राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा माउंट आबू क्षेत्र में होती है।

निष्कर्ष

राजस्थान की जलवायु RPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय पर गहन अध्ययन और पिछले प्रश्न पत्रों का विश्लेषण आपको परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने में मदद करेगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2344

No votes so far! Be the first to rate this post.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *