राजस्थान की जलवायु | CLIMATE OF RAJASTHAN RPSC PYQs और MCQs

राजस्थान की जलवायु | CLIMATE OF RAJASTHAN RPSC PYQs और MCQs के साथ विस्तृत गाइड
5
(1333)

राजस्थान की जलवायु (Climate of Rajasthan) भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे रोचक और विविध जलवायवीय क्षेत्रों में से एक है। राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल और इसकी भौगोलिक विविधता इसे एक अनूठी जलवायवीय पहचान प्रदान करती है। यहाँ इस लेख में हम राजस्थान की जलवायु पर आधारित RPSC Previous Year Questions (PYQs) और Multiple Choice Questions (MCQs) का विश्लेषण करेंगे।

राजस्थान की जलवायु | CLIMATE OF RAJASTHAN RPSC PYQs और MCQs के साथ विस्तृत गाइड

राजस्थान भौतिक प्रदेश के महत्वपूर्ण PYQs
प्रश्न 1 नोचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन (I): बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मानसून से राजस्थान में वर्षा होती है।
कथन (II): बंगाल की खाड़ी का मानसून राजस्थान में बिना वर्षा किए गुजरता है, क्योंकि इसके गुजरने के मार्ग में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
  • (अ) कथन (I) गलत है, लेकिन कथन (II) सही है।
  • (ब) कथन (I) और कथन (II) दोनों सही हैं।
  • (स) कथन (I) और कथन (II) दोनों गलत हैं।
  • (द) कथन (I) सही है, लेकिन कथन (II) गलत है।
उत्तर : कथन (I) सही है, लेकिन कथन (II) गलत है।
व्याख्या :
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मानसून राजस्थान में वर्षा करता है।
बंगाल की खाड़ी का मानसून यह मानसून राजस्थान में पूर्वी दिशा से प्रवेश करता है। पूर्वी दिशा से प्रवेश करने के कारण मानसूनी हवाओं को पूरवइयां के नाम से जाना जाता है यह मानसून राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा करवाता है इस मानसून से राजस्थान के उत्तरी, उत्तरी-पूर्वी, दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्रों में वर्षा होती है।
प्रश्न 2 निम्नलिखित में से कौन सा कथन, राजस्थान के शरदीय मानसून के संदर्भ में सही नहीं है –
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
  • (अ) स्थलीय उत्पत्ति के कारण हवाएँ शुष्क होती हैं, जिससे वर्षा प्रभावित होती है।
  • (ब) इस अवधि में कुछ हवाएँ भूमध्यसागरीय चक्रवातों के सम्पर्क में आने के बाद वर्षा लाती हैं।
  • (स) हिमालय के उत्तर में एक अत्यधिक विकसित दबाव केंद्र सर्दियों में वर्षा को प्रभावित करता है।
  • (द) समुद्री उच्च दबाव क्षेत्र से स्थलीय निम्न दबाव क्षेत्र की ओर हवाएँ चलने लगती हैं, जिससे बारिश होती है।
उत्तर : समुद्री उच्च दबाव क्षेत्र से स्थलीय निम्न दबाव क्षेत्र की ओर हवाएँ चलने लगती हैं, जिससे बारिश होती है।
व्याख्या :
राजस्थान में अंतर मानसून की विशेषता स्थल से आने वाली शुष्क हवाएं हैं, नमी से भरी समुद्री हवाएं नहीं।
प्रश्न 3 औसत वार्षिक वर्षा के आधार पर “दक्षिण-पूर्वी कोटा, बारां और झालावाड़” के लिए सही जलवायु क्षेत्र की पहचान करें –
  • (अ) अर्ध-शुष्क जलवायु क्षेत्र
  • (ब) शुष्क जलवायु क्षेत्र
  • (स) उप-आर्द्र जलवायु क्षेत्र
  • (द) अत्यंत आर्द्र जलवायु क्षेत्र
उत्तर : अत्यंत आर्द्र जलवायु क्षेत्र
व्याख्या :
अति आर्द्र जलवायु प्रदेश (औसत वर्षा – 60-80 सेमी.) : क्षेत्र – द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र।
प्रश्न 4 राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र 0-20 सेमी औसत वर्षा के साथ “शुष्क जलवायु क्षेत्र” के अंतर्गत आता है –
  • (अ) चूरू, हनुमानगढ़
  • (ब) जैसलमेर, अनूपगढ़
  • (स) अलवर, जयपुर
  • (द) भरतपुर, कोटा
उत्तर : जैसलमेर, अनूपगढ़
व्याख्या :
शुष्क प्रदेश (औसत वर्षा – 0-20 सेमी.) : जैसलमेर, उत्तरी बाड़मेर, फलौदी, दक्षिणी गंगानगर, अनूपगढ़ तथा बीकानेर व जोधपुर का पश्चिमी भाग।
प्रश्न 5 निम्नलिखित में से राजस्थान के किस जिले में जून का औसत न्यूनतम तापमान दर्ज किया जाता है –
Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) – 2024 (Rajasthan Gk)
  • (अ) कोटा
  • (ब) सिरोही
  • (स) झालावाड़
  • (द) गंगानगर
उत्तर : सिरोही
व्याख्या :
सिरोही जिले का तापमान जून में राजस्थान के अन्य जिलों की तुलना में कम रहता है। यह जिला अरावली पर्वत श्रेणी के नजदीक है, जिससे यहां ठंडक बनी रहती है।
प्रश्न 6 राजस्थान में सबसे सूखा हुआ जिला कौन सा है –
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT – K1)
  • (अ) पाली
  • (ब) जोधपुर
  • (स) जालौर
  • (द) जैसलमेर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
राज्य में सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान सिरोही जिले का माउंट आबू है। जबकि सबसे शुष्क जिला जैसलमेर है।
प्रश्न 7 ‘मावठ’ वर्षा है-
Supervisor(Women) – 2024
  • (अ) ग्रीष्मकालीन वर्षा
  • (ब) शरद् ऋतु वर्षा
  • (स) शीतकालीन वर्षा
  • (द) मानसून पूर्व वर्षा
उत्तर : शीतकालीन वर्षा
व्याख्या :
भूमध्यसागरीय मानसून राजस्थान में पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है। पश्चिमी दिशा से प्रवेश करने के कारण इस मानसून को पश्चिमी विक्षोभों का मानसून के उपनाम से जाना जाता है। इस मानसून से राजस्थान में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में वर्षा होती है। यह मानसून मुख्यतः सर्दीयों में वर्षा करता है सर्दियों में होने वाली वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं यह वर्षा गेहुं की फसल के लिए सर्वाधिक लाभदायक होती है। इन वर्षा कि बूदों को गोल्डन ड्रोप्स या सोने कि बुंद के उप नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 8 राजस्थान सरकार ने जलवायु परिवर्तन नीति की शुरुआत की –
  • (अ) 2018
  • (ब) 2021
  • (स) 2010
  • (द) 2023
उत्तर : 2023
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने जलवायु परिवर्तन नीति की शुरुआत 2023 में की है।
प्रश्न 9 निम्नलिखित में से किन जिलों के समूह को उनकी औसत वार्षिक वर्षा के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है –
  • (अ) जयपुर, चुरू, अजमेर
  • (ब) जोधपुर, राजसमन्द, उदयपुर
  • (स) बाड़मेर, बूँदी, सीकर
  • (द) जोधपुर, उदयपुर, राजसमन्द
उत्तर : जोधपुर, राजसमन्द, उदयपुर
व्याख्या :
जोधपुर(सबसे कम), राजसमन्द, उदयपुर (सर्वाधिक) औसत वार्षिक वर्षा के अनुसार आरोही क्रम में व्यवस्थित है।
प्रश्न 10 दक्षिणा पश्चिम मानसून निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पहले आता है –
  • (अ) सवाई माधोपुर तथा करौली में
  • (ब) नागौर तथा जोधपुर में
  • (स) पाली तथा चुरू में
  • (द) गंगानगर तथा हनुमानगढ़ में
उत्तर : सवाई माधोपुर तथा करौली में
व्याख्या :
दक्षिण-पश्चिम मानसून, अरब सागर में बनता है और जून से सितंबर तक सक्रिय रहता है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, धौलपुर में मानसून पहले आता है।
प्रश्न 11 शीत ऋतु में पश्चिमी राजस्थान में अधिक ठंड पड़ने का प्रमुख कारण क्या है-
  • (अ) रेतीला धरातल होना
  • (ब) वन क्षेत्र का अधिक होना
  • (स) बर्फबारी होना
  • (द) अधिक वर्षा होना
उत्तर : रेतीला धरातल होना
व्याख्या :
शीत ऋतु में पश्चिमी राजस्थान में अधिक ठंड पड़ने के प्रमुख कारणों में से एक है रेतीला धरातल। चूँकि रेत मैदान की तुलना में अधिक तेज़ी से ऊष्मा का विकिरण करती है, इसलिए ऊष्मा मैदान की तुलना में बहुत तेज़ी से विकीर्ण होती है जो रेगिस्तान को ठंडा बनाती है।
प्रश्न 12 राजस्थान में सम्भाव्य वाष्पीकरण-वाष्पोत्सर्जन की वार्षिक दर सर्वाधिक किस जिले में है –
  • (अ) गंगानगर
  • (ब) कोटा
  • (स) डूंगरपुर
  • (द) जैसलमेर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
जैसलमेर में राजस्थान में संभावित वाष्पीकरण की उच्चतम वार्षिक दर है।
प्रश्न 13 पश्चिमी राजस्थान में ‘पश्चिमी रेतीला मैदान’ की पूर्वी सीमा निम्न में से कौन सी सम वर्षा रेखा बताती है –
  • (अ) 15 सेमी
  • (ब) 25 सेमी
  • (स) 40 सेमी
  • (द) 80 सेमी
उत्तर : 40 सेमी
व्याख्या :
डॉ हरी मोहन सक्सैना की ‘राजस्थान की भूगोल’ की पुस्तक और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ‘राजस्थान अध्ययन’ कक्षा 9 की पुस्तक के अनुसार 40 सेमी सम वर्षा रेखा राजस्थान को दो भागों में बांटती है। अत: पश्चिमी रेतीला मैदान की पूर्व सीमा 40 सेमी सम वर्षा रेखा होगी।
प्रश्न 14 राजस्थान के रेतीले शुष्क मैदान और अर्द्ध शुष्क मैदान किस सम वर्षा रेखा द्वारा पृथक किए गए हैं –
  • (अ) 20 सेमी
  • (ब) 30 सेमी
  • (स) 10 सेमी
  • (द) 25 सेमी
उत्तर : 25 सेमी
व्याख्या :
शुष्क और अर्द्ध शुष्क मरुस्थल को 25 सेमी सम वर्षा रेखा द्वारा पृथक किया गया है।
प्रश्न 15 राजस्थान में समवर्षा रेखा का मान किस दिशा की ओर कम होता जाता है –
  • (अ) दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम की ओर
  • (ब) दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर
  • (स) दक्षिण से उत्तर की ओर
  • (द) पूर्व से पश्चिम की ओर
उत्तर : दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर
व्याख्या :
राजस्थान में वर्षा की मात्रा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर कम होती जाती है, इसलिए सम वर्षा रेखा का मान भी कम होता जाएगा।
प्रश्न 16 सवाना वनस्पति राजस्थान के किस जलवायु खंड में पाई जाती है –
  • (अ) अर्ध-शुष्क
  • (ब) अति आर्द्र
  • (स) उप-आर्द्र
  • (द) आर्द
उत्तर : अति आर्द्र
व्याख्या :
अति आर्द्र जलवायु खंड के अंतर्गत द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र सम्मिलित है। यहाँ घनी मानसून सवाना वनस्पति पाई जाती है जिसमे शीशम, आम, सागवान, जामुन, शहतूत, खरी, बांस शामिल है।
प्रश्न 17 राजस्थान के किस जिले में सबसे अधिक दैनिक तापांतर पाया जाता है –
  • (अ) श्रीगंगानगर
  • (ब) चूरू
  • (स) जैसलमेर
  • (द) जोधपुर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
सर्वाधिक दैनिक तापांतर वाला जिला जैसलमेर है तथा सर्वाधिक वार्षिक तापांतर वाला जिला चूरु है।
प्रश्न 18 राजस्थान में न्यूनतम दैनिक तापांतर कौन से महीनों में पाया जाता है –
  • (अ) जनवरी एवं फरवरी
  • (ब) मई एवं जून
  • (स) जुलाई एवं अगस्त
  • (द) अक्टूबर एवं नवंबर
उत्तर : जुलाई एवं अगस्त
व्याख्या :
राजस्थान में ग्रीष्म ऋतु में दैनिक तापांतर अधिक और वर्षा ऋतु में दैनिक तापांतर न्यूनतम होता है।
प्रश्न 19 निम्नलिखित में से कौन से जिलों का समूह प्राप्त मॉनसूनी वर्षा की मात्रा के अनुसार अवरोही क्रम में सही ढंग से व्यवस्थित है –
  • (अ) धौलपुर, राजसमंद, जालौर
  • (ब) भीलवाड़ा, बारां, सीकर
  • (स) राजसमंद, जालौर, धौलपुर
  • (द) पाली, जयपुर, भरतपुर
उत्तर : धौलपुर, राजसमंद, जालौर
व्याख्या :
पूर्वी राजस्थान के जिलों में पश्चिम राजस्थान की तुलना में अधिक वर्षा होती है। धौलपुर आर्द्र जलवायु प्रदेश में आता है यहां औसत वर्षा 60 से 80 सेमी. होती है। वहीं राजसमंद का कुछ भाग उपआर्द्र और जालौर अर्द्ध शुष्क प्रदेश में आते हैं।
प्रश्न 20 भारत मौसम विज्ञान विभाग (I.M.D.) की परिभाषा के अनुसार भयंकर सूखा (Severe Drought) होता है – जब वर्षा में कमी होती है
  • (अ) 40% से 65% के बीच
  • (ब) 50% से अधिक
  • (स) 50% से कम
  • (द) 25% से 49% के बीच
उत्तर : 50% से अधिक
व्याख्या :
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, किसी क्षेत्र में मौसम संबंधी सूखा उस स्थिति के रूप में परिभाषित की जाती है जब क्षेत्र में प्राप्त मौसमी वर्षा इसके दीर्घकालिक औसत से 75 फीसदी से कम होती है। यदि वर्षा की कमी 26 से 50 फीसदी होती है तो मध्यम सूखे के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
प्रश्न 21 राजस्थान में वर्षा की परिवर्तिता सबसे कम है –
  • (अ) पश्चिमी भाग में
  • (ब) उत्तर-पश्चिमी भाग में
  • (स) दक्षिण-पूर्वी भाग में
  • (द) जैसलमेर तथा आसपास के क्षेत्र में
उत्तर : दक्षिण-पूर्वी भाग में
व्याख्या :
दक्षिण राजस्थान में वर्षा की परिवर्तिता सबसे कम है।
प्रश्न 22 निम्नलिखित में से कौन सा जिला न्यूनतम औसत वार्षिक वर्षा प्राप्त करता है –
  • (अ) उदयपुर
  • (ब) दौसा
  • (स) नागौर
  • (द) चित्तौड़गढ़
उत्तर : नागौर
व्याख्या :
उदयपुर – 64.5 सेमी.
दौसा – 56.10 सेमी.
नागौर – 31.17 सेमी.
चित्तौड़गढ़ – 86.15 सेमी.
प्रश्न 23 मेवात एवं डांग क्षेत्र निम्नलिखित में से कोपेन के किस जलवायु प्रदेश में सम्मिलित हैं –
  • (अ) Aw
  • (ब) BShw
  • (स) Bwhw
  • (द) Cwg
उत्तर : Cwg
व्याख्या :
राजस्थान राज्य के पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी जिले मेवात एवं डांग क्षेत्र के नाम से जाने जाते हैं। ये जिले कोपेन के Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश – पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग के अंतर्गत आते हैं।
प्रश्न 24 निम्नलिखित में से राजस्थान के जिलों का कौन सा समूह दक्षिण पश्चिम मानसून से औसत वर्षा की मात्रा के अनुसार आरोही क्रम में सही ढंग से व्यवस्थित हैं –
  • (अ) जयपुर, हनुमानगढ़, बून्दी, बाँसवाड़ा
  • (ब) हनुमानगढ़, जयपुर, बून्दी, बाँसवाड़ा
  • (स) बून्दी, हनुमानगढ़, जयपुर, बाँसवाड़ा
  • (द) बाँसवाड़ा, बून्दी, जयपुर, हनुमानगढ़
उत्तर : हनुमानगढ़, जयपुर, बून्दी, बाँसवाड़ा
व्याख्या :
अरब सागर का मानसून राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है यह मानसून राजस्थान में अधिक वर्षा नहीं कर पाता क्योंकि यह अरावली पर्वतमाला के समान्तर निकल जाता है। बाँसवाड़ा में दक्षिण पश्चिम मानसून से सर्वाधिक वर्षा होती है।
प्रश्न 25 निम्नलिखित में से किस क्षेत्र की जलवायु बहुत आर्द्र है –
  • (अ) सिरोही
  • (ब) बीकानेर
  • (स) बाड़मेर
  • (द) जैसलमेर
उत्तर : सिरोही
व्याख्या :
राजस्थान में सर्वाधिक आर्द्रता वाला जिला झालावाड़ तथा न्यूनतम जिला जैसलमेर है। राजस्थान में सर्वाधिक आर्द्रता वाला स्थान माउण्ट आबू (सिरोही) तथा कम आर्द्रता फलौदी(जोधपुर) है।
प्रश्न 26 तापमान एवं वर्षा के आधार पर राजस्थान को कितने प्रमुख जलवायु प्रदेशों में बाँटा जा सकता है –
  • (अ) चार
  • (ब) पाँच
  • (स) दो
  • (द) तीन
उत्तर : पाँच
व्याख्या :
राजस्थान को जलवायु की दृष्टि से पांच भागों में बांटा है।
  1. शुष्क जलवायु प्रदेश(0-20 सेमी.)
  2. अर्द्धशुष्क जलवायु प्रदेश(20-40 सेमी.)
  3. उपआर्द्र जलवायु प्रदेश(40-60 सेमी.)
  4. आर्द्र जलवायु प्रदेश(60-80 सेमी.)
  5. अति आर्द्र जलवायु प्रदेश(80-100 सेमी.)
प्रश्न 27 राजस्थान के किस जिले में शुष्क प्रकार की जलवायु पायी जाती है –
  • (अ) सवाई माधोपुर
  • (ब) राजसमंद
  • (स) सिरोही
  • (द) बीकानेर
उत्तर : बीकानेर
व्याख्या :
जैसलमेर, उत्तरी बाड़मेर, फलौदी, दक्षिणी गंगानगर, अनूपगढ़ तथा बीकानेर व जोधपुर का पश्चिमी भाग में शुष्क प्रकार की जलवायु पायी जाती है।
प्रश्न 28 सर्दियों में, भू-मध्य सागर में चक्रवातों के कारण राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी भाग में वर्षा होती है, जिसे __ कहा जाता है ।
  • (अ) माघा
  • (ब) वृष
  • (स) मावट
  • (द) रब्शा
उत्तर : मावट
व्याख्या :
भूमध्यसागरीय मानसून राजस्थान में पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है। पश्चिमी दिशा से प्रवेश करने के कारण इस मानसून को पश्चिमी विक्षोभों का मानसून के उपनाम से जाना जाता है। इस मानसून से राजस्थान में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में वर्षा होती है। यह मानसून मुख्यतः सर्दीयों में वर्षा करता है सर्दियों में होने वाली वर्षा को स्थानीय भाषा में मावठ कहते हैं यह वर्षा गेहुं की फसल के लिए सर्वाधिक लाभदायक होती है।
प्रश्न 29 पश्चिम की तुलना में पूर्वी राजस्थान में जलवायु चरम सीमाएँ ______ हैं ।
  • (अ) निम्नतर
  • (ब) उच्चतर
  • (स) समान
  • (द) अप्रत्याशित
उत्तर : निम्नतर
व्याख्या :
राजस्थान के पूर्वी हिस्से में जलवायु की चरम सीमाएं निम्नतम है अर्थात पूर्वी हिस्से में तापमान और वर्षा की मात्रा न अत्यधिक कम होती है न अत्यधिक ज्यादा होती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में तापमान अधिकतम व वर्षा न्यूनतम होती है अर्थात जलवायु चरम सीमाओं को छूती है।
प्रश्न 30 राजस्थान में जनवरी में न्यूनतम तापमान निम्नलिखित में से किस जिले में अंकित किया जाता है –
  • (अ) जैसलमेर जिले में
  • (ब) पाली जिले में
  • (स) गंगानगर जिले में
  • (द) भीलवाड़ा जिले में
उत्तर : गंगानगर जिले में
व्याख्या :
राजस्थान में नम्बर से फरवरी तक शीत ऋतु होती है। इन चार महीनों में जनवरी माह में सर्वाधिक सर्दी पड़ती है। राज्य के गंगानगर, चुरु, बीकानेर, और सीकर जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। इस ॠतु में सुबह के समय ओस पड़ना तथा प्रात: आठ बजे के बाद तक कोहरा रहना एक समान्य लक्षण है।
प्रश्न 31 राजस्थान के दक्षिण – पूर्वी पठारी भाग में औसत वार्षिक वर्षा होती है –
  • (अ) 80 सेमी. से 120 सेमी. के मध्य
  • (ब) 70 सेमी. से 80 सेमी. के मध्य
  • (स) 10 सेमी. से 20 सेमी. के मध्य
  • (द) 40 सेमी. से 70 सेमी. के मध्य
उत्तर : 80 सेमी. से 120 सेमी. के मध्य
व्याख्या :
राजस्थान का दक्षिणी-पूर्वी भाग एक पठारी भाग है, जिसे ‘दक्षिणी-पूर्वी पठार एवं हाडौती के पठार’ के नाम से जाना जाता है। यह मालवा के पठार का विस्तार है। राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी पठारी भाग में औसत वार्षिक वर्षा 80 सेमी से 120 सेमी के बीच होती है
प्रश्न 32 राजस्थान के जलवायु प्रदेशों को उनसे सम्बन्धित जिलों से सुमेलित कीजिए :
(जलवायु प्रदेश) (जिले)
(i) शुष्क (a) अलवर
(ii) अर्द्ध-शुष्क (b) झालावाड़
(iii) उप-आर्द्र (c) जैसलमेर
(iv) आर्द्र (d) चूरू
कूट : (i) (ii) (iii) (iv)
  • (अ) b a c d
  • (ब) d c b a
  • (स) c d a b
  • (द) a b d c
उत्तर : c d a b
व्याख्या :
राजस्थान के जलवायु प्रदेशों को उनसे सम्बन्धित जिलों से सुमेलित कीजिए :
(जलवायु प्रदेश) (जिले)
उप-आर्द्रअलवर
आर्द्र झालावाड़
शुष्क जैसलमेर
अर्द्ध-शुष्कचूरू
प्रश्न 33 राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्यतः 1 जुलाई से पूर्व आ जाता है –
  • (अ) हनुमानगढ़
  • (ब) गंगानगर
  • (स) बीकानेर
  • (द) पाली
उत्तर : पाली
व्याख्या :
अरब सागर का मानसून राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है यह मानसून राजस्थान में अधिक वर्षा नहीं कर पाता क्योंकि यह अरावली पर्वतमाला के समान्तर निकल जाता है। सबसे पहले दक्षिण पश्चिमी मानसून 1 जुलाई से पूर्व दक्षिण पश्चिमी राजस्‍थान (पाली, सिरोही, उदयपुर आदि) में वर्षा करता है।
प्रश्न 34 कोपेन के अनुसार राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन सा जलवायु प्रकार नहीं पाया जाता है –
  • (अ) Cwg
  • (ब) Bshw
  • (स) BWkw
  • (द) Aw
उत्तर : BWkw
व्याख्या :
कोपेन जलवायु वर्गीकरण राजस्थान के संबंध में जलवायु को चार मुख्य जलवायु समूहों में विभाजित करता है, प्रत्येक समूह को वनस्पति के आधार पर विभाजित किया गया है।
  1. Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश – डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़
  2. Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश – अरावली के पश्चिम का क्षेत्र
  3. Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश – जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनुपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले का कुछ क्षेत्र
  4. Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश – पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग
प्रश्न 35 गर्मियों में माउन्ट आबू का तापमान, राजस्थान के अन्य स्थानों की तुलना में कम रहता है, क्योंकि –
  • (अ) राजस्थान में माउन्ट आबू की समुद्र तट से दूरी सर्वाधिक है।
  • (ब) माउन्ट आबू में मानसूनी हवाओं का प्रभाव अधिक रहता है।
  • (स) माउन्ट आबू उच्चतर ऊंचाई पर अवस्थित है।
  • (द) माउन्ट आबू पर वायुमण्डलीय दबाव कम है।
उत्तर : माउन्ट आबू उच्चतर ऊंचाई पर अवस्थित है।
व्याख्या :
माउंट आबू की ऊंचाई अधिक होने के कारण वहाँ तापमान कम रहता है क्योंकि प्रति 165 मीटर की ऊंचाई पर जाने पर तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी होती जाती है।
प्रश्न 36 औसत वार्षिक वर्षा के संदर्भ में निम्न में से कौन सा अवरोही क्रम में सुव्यवस्थित है –
  • (अ) भरतपुर, गंगानगर, जयपुर, जोधपुर
  • (ब) उदयपुर, बीकानेर, पाली, जैसलमेर
  • (स) भरतपुर, जोधपुर, जयपुर, गंगानगर
  • (द) उदयपुर, पाली, बीकानेर, जैसलमेर
उत्तर : उदयपुर, पाली, बीकानेर, जैसलमेर
व्याख्या :
राजस्थान में वर्षा की मात्रा दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम की ओर घटती है। अरब सागरीय मानसुन हवाओं से राज्य के दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिलों में पर्याप्त वर्षा हो जाती है। उदयपुर 60 से 80 सेमी इसके बाद पाली 40 से 60 सेमी बीकानेर 20 से 40 सेमी और जैसलमेर 20 सेमीसे कम औसत वार्षिक वर्षा प्राप्‍त करता है।
प्रश्न 37 ‘लू’ है –
  • (अ) गर्मियों की स्थानीय गर्म हवा
  • (ब) उद्योग
  • (स) वनस्पति
  • (द) खनिज
उत्तर : गर्मियों की स्थानीय गर्म हवा
व्याख्या :
ग्रीष्म ऋतु में पश्चिम की तरफ से गर्म हवाऐं चलती है जिन्हें लू कहते है। इस लू के कारण यहां निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन जाता है। इस निम्न वायुदाब की पूर्ती हेतु दुसरे क्षेत्र से (उच्च वायुदाब वाले क्षेत्रों से) तेजी से हवा उठकर आती है जो अपने साथ धुल व मिट्टी उठाकर ले आती है इसे ही आंधी कहते हैं।
प्रश्न 38 राजस्थान का कौन-सा ज़िला अति आर्द्र जलवायु प्रदेश का भाग है –
  • (अ) कोटा
  • (ब) जयपुर
  • (स) बीकानेर
  • (द) अजमेर
उत्तर : कोटा
व्याख्या :
द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र अति आर्द्र जलवायु प्रदेश में स्थित है।
प्रश्न 39 अति आर्द्र जलवायु प्रदेश में कौन-सा जिला स्थित नहीं है –
  • (अ) उत्तरी चित्तौड़गढ़
  • (ब) बांसवाड़ा
  • (स) बारां
  • (द) सिरोही
उत्तर : उत्तरी चित्तौड़गढ़
व्याख्या :
उत्तरी चित्तौड़गढ़ आर्द्र जलवायु प्रदेश में स्थित है। द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र अति आर्द्र जलवायु प्रदेश में स्थित है।
प्रश्न 40 थार्नथवेट के वर्गीकरण के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा जैसलमेर की जलवायु को प्रस्तुत करता है –
  • (अ) CA’w
  • (ब) DA’w
  • (स) DB’w
  • (द) EA’d
उत्तर : EA’d
व्याख्या :
थार्नवेट ने जलवायु वर्गीकरण के लिए वाष्पोत्सर्जन, वनस्पति, वाष्पीकरण मात्रा, वर्षा व तापमान को आधार लिया। राजस्थान में थार्नवेट का जलवायु वर्गीकरण अधिक मान्य है।
  1. CA’w या उपआर्द्र जलवायु प्रदेश
  2. DA’ w या उष्ण आर्द्र जलवायु प्रदेश
  3. DB’w या अर्द्ध शुष्क जलवायु प्रदेश
  4. EA’d या उष्ण शुष्क कटिबन्धीय मरुस्थलीय जलवायु
EA’d या उष्ण शुष्क कटिबन्धीय मरुस्थलीय जलवायु के अंतर्गत जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर,अनूपगढ़ का क्षेत्र सम्मिलित हैं।
प्रश्न 42 राजस्थान में निम्नलिखित जलवायु प्रदेशों में से कौनसा सबसे कम वार्षिक वर्षा प्राप्त करता है –
  • (अ) Aw
  • (ब) BShw
  • (स) Cwg
  • (द) Bwhw
उत्तर : Bwhw
व्याख्या :
कोपेन जलवायु वर्गीकरण राजस्थान के संबंध में जलवायु को चार मुख्य जलवायु समूहों में विभाजित करता है, प्रत्येक समूह को वनस्पति के आधार पर विभाजित किया गया है।
  1. Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश – डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़
  2. Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश – अरावली के पश्चिम का क्षेत्र
  3. Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश – जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनुपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले का कुछ क्षेत्र
  4. Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश – पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग
प्रश्न 43 राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से कौन सा अतिआर्द्र जलवायु प्रदेश का भाग है –
  • (अ) अजमेर
  • (ब) भरतपुर
  • (स) झालावाड़
  • (द) जयपुर
उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र अतिआर्द्र जलवायु प्रदेश का भाग है।
प्रश्न 44 राजस्थान में ‘लौटते मानसून’ की अवधि है।
  • (अ) मार्च से जून
  • (ब) अक्टूबर से दिसंबर
  • (स) जनवरी से मार्च
  • (द) जुलाई से सितंबर
उत्तर : अक्टूबर से दिसंबर
व्याख्या :
राजस्थान में मध्य जून से सितम्बर तक वर्षा ऋतु होती है। राजस्थान में लौटता मानसून का मौसम अक्टूबर से दिसंबर है।
प्रश्न 45 निम्नलिखित में से किस स्थान पर राजस्थान में साधारणतः सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई –
  • (अ) किशनगढ़
  • (ब) चित्तौड़गढ़
  • (स) शाहबाद
  • (द) माउंट आबू
उत्तर : माउंट आबू
व्याख्या :
राजस्थान का सबसे वर्षा वाल स्थान माउण्ट आबू है।
प्रश्न 46 निम्नांकित में से 20वीं शताब्दी में सर्वाधिक तापमान ______ में अंकित किया गया।
  • (अ) फलौदी
  • (ब) चूरू
  • (स) धौलपुर
  • (द) अलवर
उत्तर : अलवर
व्याख्या :
अलवर में अब तक का उच्चतम तापमान 50.6 डिग्री सेल्सियस (123.1 डिग्री फारेनहाइट) 10 मई 1956 को दर्ज किया गया था।
प्रश्न 47 कितने सेंटीमीटर की समवर्षा रेखा राजस्थान राज्य की भूमि को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है –
  • (अ) 75
  • (ब) 100
  • (स) 50
  • (द) 25
उत्तर : 50
व्याख्या :
राजस्थान को 50 सेमी. रेखा दो भागों में बांटती है। 50 सेमी. वर्षा रेखा की उत्तर-पश्चिम में कम होती है। जबकि दक्षिण पूर्व में वर्षा अधिक होती है। यह 50 सेमी. मानक रेखा अरावली पर्वत माला को माना जाता है।
प्रश्न 48 राजस्थान में दक्षिण-पश्चिमी मानसून ऋतु की अवधि रहती है-
  • (अ) जून से सितम्बर
  • (ब) जुलाई से अक्टूबर
  • (स) मई से सितम्बर
  • (द) जून से अक्टूबर
उत्तर : जून से सितम्बर
व्याख्या :
राजस्थान में मध्य जून से सितम्बर तक वर्षा ऋतु होती है।
प्रश्न 49 जून से सितम्बर माह में वर्षा में अधिकतम भिन्नता ______ जिले में अभिलिखित की जाती है।
  • (अ) जैसलमेर
  • (ब) बीकानेर
  • (स) श्रीगंगानगर
  • (द) जालौर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा की विषमता वाला जिला – बाड़मेर और जैसलमेर
प्रश्न 50 निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन सा क्षेत्र मानसून के अरब सागर शाखा से अधिकतम वर्षा प्राप्त करता है –
  • (अ) उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र
  • (ब) पूर्वी क्षेत्र
  • (स) मध्य अरावली
  • (द) दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र
उत्तर : दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र
व्याख्या :
अरब सागरीय मानसुन हवाओं से राज्य के दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिलों में पर्याप्त वर्षा हो जाती है। राजस्थान में सर्वप्रथम अरबसागर का मानसून प्रवेश करता है। यह मानसून राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है यह मानसून राजस्थान में अधिक वर्षा नहीं कर पाता क्योंकि यह अरावली पर्वतमाला के समान्तर निकल जाता है।

RPSC परीक्षा के लिए तैयारी के सुझाव

  1. NCERT पुस्तकें पढ़ें: कक्षा 6-12 तक की भूगोल की किताबों में राजस्थान की जलवायु से जुड़ी जानकारी है।
  2. पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करें: RPSC के पुराने प्रश्न पत्रों को हल करके आप परीक्षा के पैटर्न को समझ सकते हैं।
  3. शॉर्ट नोट्स बनाएं: जलवायु की विशेषताओं और भौगोलिक क्षेत्रों के लिए छोटे नोट्स बनाकर रिवीजन करें।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: राजस्थान की जलवायु मुख्य रूप से किस प्रकार की है?
उत्तर: राजस्थान की जलवायु मुख्य रूप से शुष्क और अर्ध-शुष्क है।

प्रश्न 2: राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा कहाँ होती है?
उत्तर: राजस्थान में सबसे अधिक वर्षा माउंट आबू क्षेत्र में होती है।

प्रश्न 3: राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी भागों की जलवायु में क्या अंतर है?
उत्तर: पश्चिमी भाग में शुष्क और गर्म जलवायु होती है, जबकि पूर्वी भाग में अर्ध-शुष्क और अधिक वर्षा वाला क्षेत्र होता है।


निष्कर्ष

राजस्थान की जलवायु RPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में एक महत्वपूर्ण विषय है। इस विषय पर गहन अध्ययन और पिछले प्रश्न पत्रों का विश्लेषण आपको परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने में मदद करेगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1333

No votes so far! Be the first to rate this post.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *