1857 की क्रांति MCQs Part 1: MCQs और PYQs

1857 की क्रांति MCQs Part 1: MCQs और PYQs
5
(34)

1857 की क्रांति से जुड़े MCQs और PYQs प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह लेख REET, RPSC, SI, और अन्य परीक्षाओं की तैयारी में सहायक साबित होगा। इस क्रांति से जुड़े प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं, इसलिए इनका अध्ययन करें और इतिहास की तैयारी को मजबूत बनाएं।

1857 की क्रांति MCQs Part 1: MCQs और PYQs

राजस्थान की जलवायु MCQs | CLIMATE OF RAJASTHAN RPSC PYQs और MCQs PYQs
प्रश्न 1 नीचे दो कथन दिए गए हैं:
कथन (I): 1857 के विद्रोह (म्युतिनी) के संदर्भ में विद्रोह शब्द का तात्पर्य मुख्यतः नागरिक आबादी की बगावत से है।
कथन (II): विद्रोह (म्युतिनी) सशस्त्र बलों के भीतर नियमों और विनियमों की सामूहिक अवज्ञा थी।
उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
  • (अ) कथन (I) गलत है लेकिन कथन (II) सही है।
  • (ब) कथन (1) और कथन (II) दोनों सही हैं।
  • (स) कथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।
  • (द) कथन (1) सही है लेकिन कथन (II) गलत है।
उत्तर : कथन (1) और कथन (II) दोनों सही हैं।
व्याख्या :
1857 का विद्रोह मुख्यतः सशस्त्र बलों में असंतोष और नागरिकों की बगावत का सम्मिलित परिणाम था। यह ब्रिटिश शासन के खिलाफ व्यापक विरोध था।
प्रश्न 2 किसके द्वारा 1859 में, ‘रिलीफ ऑफ लखनऊ’ चित्र (painting) बनायी गयी थी –
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
  • (अ) ओबम
  • (ब) हेवलॉक
  • (स) थॉमस जोन्स बार्कर
  • (द) केम्पबेल
उत्तर : थॉमस जोन्स बार्कर
व्याख्या :
“रिलीफ ऑफ लखनऊ” 1859 में थॉमस जोन्स बार्कर द्वारा बनाई गई एक प्रसिद्ध पेंटिंग है, यह बड़ी पेंटिंग भारतीय विद्रोह या गदर की प्रमुख घटनाओं में से एक को दर्शाती है और 1857 और 1858 के बीच भारत में हुए एक बड़े विद्रोह के ब्रिटेन द्वारा दमन का जश्न मनाती है।
प्रश्न 3 सन् 1857 के विद्रोह के समय भारत में मुगल बादशाह कौन था –
Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
  • (अ) बहादुर शाह रंगीला
  • (ब) शाह आलम
  • (स) अहमद शाह
  • (द) बहादुर शाह II
उत्तर : बहादुर शाह II
व्याख्या :
भारत में 1857 के विद्रोह के दौरान बहादुर शाह द्वितीय (बहादुर शाह जफर) मुगल सम्राट थे जो उन्नीसवें और अंतिम मुगल सम्राट थे।
प्रश्न 4 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-I सूची -II
(A) जेम्स आउट्रम (a) दिल्ली
(B) जॉन निकल्सन (b) लखनऊ
(C) कोलिन कैम्पवेल (c) झाँसी
(D) ह्यूरोज (d) कानपुर
A B C D
  • (अ) a b c d
  • (ब) b a d c
  • (स) b a c d
  • (द) a b d c
उत्तर : b a d c
प्रश्न 5 किसने स्वयं को बरेली में 1857 के विद्रोह में नवाब नाज़िम घोषित किया –
Protection Officer – 2022 (General Studies)
  • (अ) खान बहादुर खान
  • (ब) लियाकत खान
  • (स) मौलवी अहमदुल्ला
  • (द) मुबारक अली
उत्तर : खान बहादुर खान
प्रश्न 6 निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है –
(विद्रोह) (नेता)

Protection Officer – 2022 (General Studies)
  • (अ) कोल – कान्हू
  • (ब) मुंडा – बिरसा
  • (स) संथाल – सिद्धू
  • (द) मोपला – अली मुसलियार
उत्तर : कोल – कान्हू
प्रश्न 7 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए –
सूची-I
(A) नाना साहब
(B) बहादुर शाह जफर
(C) लक्ष्मी बाई
(D) तात्या टोपे
सूची-II
(i) युद्ध में मारे गए/गई
(ii) रंगून निर्वासित
(iii) पकड़ लिया और मौत के घाट उतारा
(iv) नेपाल भाग गए/गई
कूट –

CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
  • (अ) A-(iii), B-(iv), C-(ii), D-(i)
  • (ब) A-(ii), B-(i), C-(iii), D-(iv)
  • (स) A-(i), B-(ii), C-(iii), D-(iv)
  • (द) A-(iv), B-(ii), C-(i), D-(iii)
उत्तर : A-(iv), B-(ii), C-(i), D-(iii)
प्रश्न 8 मौलवी लियाकत अली, जिन्होंने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, निम्नलिखित में से किस शहर से संबंधित थे –
CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
  • (अ) बरेली
  • (ब) इलाहाबाद
  • (स) फैज़ाबाद
  • (द) लखनऊ
उत्तर : इलाहाबाद
प्रश्न 9 1857 के विद्रोह के समय, गवर्नर-जनरल कौन थे –
School Lecturer 2022 Gk (Group D)
  • (अ) लॉर्ड लिटन
  • (ब) लॉर्ड क्लाइव
  • (स) लॉर्ड कर्ज़न
  • (द) लार्ड केनिंग
उत्तर : लार्ड केनिंग
प्रश्न 10 निम्नलिखित में से किसने 1857 के विद्रोह को राष्ट्रीय स्वतंत्रता के लिए एक सुनियोजित संग्राम की संज्ञा दी
  • (अ) गोपालकृष्ण गोखले
  • (ब) लाला लाजपतराय
  • (स) वी.डी. सावरकर
  • (द) दादाभाई नौराजी
उत्तर : वी.डी. सावरकर
प्रश्न 11 ‘इस मिसाल में हम मुसलमानों को हिन्दुओं से भिड़ा नहीं पाए।’ निम्नलिखित में से कौनसी एक घटना से एचिसन के इस कथन का संबंध है –
  • (अ) 1857 की क्रांति
  • (ब) चम्पारण सत्याग्रह
  • (स) खिलाफत आंदोलन
  • (द) 1942 की अगस्त क्रांति
उत्तर : 1857 की क्रांति
प्रश्न 12 सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख राजनीतिक कारण क्या था –
  • (अ) चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग
  • (ब) सती प्रथा पर प्रतिबंध
  • (स) विधवा विवाह एक्ट
  • (द) डलहौजी की विलय की नीति
उत्तर : डलहौजी की विलय की नीति
प्रश्न 13 किस स्वतंत्रता सेनानी को सर ह्यरोज ने ‘वीरतम और श्रेष्ठतम’ कहा था –
  • (अ) बेगम हजरत महल
  • (ब) तांत्या टोपे
  • (स) रानी लक्ष्मीबाई
  • (द) नाना साहब
उत्तर : रानी लक्ष्मीबाई
प्रश्न 14 1857 के विद्रोह में, विद्रोह के केन्द्र एवं उनके नेताओं का सुमेल कीजिए-
सूची 1 सूची 2
(A) बेगम हजरत महल 1. लखनऊ
(B) कुँवरसिंह 2. आरा
(C) रानी लक्ष्मीबाई 3. झाँसी
(D) रानी गिड्याल्यू 4. नागालैण्ड
(A) (B) (C) (D)
  • (अ) 2 1 3 4
  • (ब) 1 2 3 4
  • (स) 2 1 4 3
  • (द) 2 3 1 4
उत्तर : 1 2 3 4
प्रश्न 15 निम्न में से किस स्थान पर लॉर्ड कैनिंग ने 1 नवम्बर, 1858 को ‘रानी का घोषणा’ पत्र पढ़ा था –
School Lecturer 2022 History (Group – C)
  • (अ) कानपुर
  • (ब) आगरा
  • (स) दिल्ली
  • (द) इलाहाबाद
उत्तर : इलाहाबाद
प्रश्न 16 मेवात में 1857 की क्रान्ति के दौरान किसने नेतृत्व प्रदान किया –
School Lecturer 2022 History (Group – C)
  • (अ) अहमदुल्ला
  • (ब) गुलाम गौस
  • (स) सदरूद्दीन
  • (द) मुल्ला सली
उत्तर : सदरूद्दीन
प्रश्न 17 सन् 1857 ई. के विद्रोह में निम्नलिखित घटनाओं का सही कालक्रम क्या है –
1. एक बार फिर दिल्ली को मुगल साम्राज्य की स्वतंत्र राजधानी घोषित करना।
2. कानपुर में विद्रोह तथा मुगल बादशाह के अधीन नाना साहब को राजा घोषित करना
3. तात्या टोपे को फांसी
4. सिपाहियों का दिल्ली कूच और लाल किले में उनका प्रवेश
नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर का चयन कीजिए –
  • (अ) 4, 1, 2, 3
  • (ब) 4, 1, 3, 2
  • (स) 3, 4, 1, 2
  • (द) 2, 3, 4, 1
उत्तर : 4, 1, 2, 3
प्रश्न 18 1857 के विप्लव के संबंध में सूची प्रथम को द्वितीय सूची से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए –
सूची प्रथम(नेतृत्व कर्ता) सूची द्वितीय(स्थान)
अ. नाना साहिब 1. दिल्ली
ब. नबाव हमीद अली खान 2. कानपुर
स. मौलवी अहमदुल्लाह 3. अवध
द. मनीराम दीवान 4. असम
कूट -अ, ब, स, द
  • (अ) 1, 2, 4, 3
  • (ब) 1, 2, 3, 4
  • (स) 2, 1, 3, 4
  • (द) 2, 1, 4, 3
उत्तर : 2, 1, 3, 4
व्याख्या :
नेतृत्व कर्तास्थान
नाना साहिबकानपुर
नबाव हमीद अली खानदिल्ली
मौलवी अहमदुल्लाहअवध
मनीराम दीवानअसम
प्रश्न 19 “द रिलीफ ऑफ लखनऊ” नामक चित्र 1857 के विषय में किसने बनाया –
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III
  • (अ) मार्शल
  • (ब) मिस व्हीलर
  • (स) थॉमस जोन्स बार्कर
  • (द) जोसफ
उत्तर : थॉमस जोन्स बार्कर
प्रश्न 20 सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख राजनीतिक कारण क्या था –
  • (अ) चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग
  • (ब) सती प्रथा पर प्रतिबंध
  • (स) विधवा विवाह एक्ट
  • (द) डलहौजी की विलय की नीति
उत्तर : डलहौजी की विलय की नीति
प्रश्न 21 अधोलिखित में से कौनसा (स्थान – विद्रोही नेता) युग्म राही सुमेलित नहीं है?
VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021
  • (अ) रोहिलखंड – खान बहादुर खान
  • (ब) कानपुर – बेगम हज़रत महल
  • (स) इलाहाबाद – लियाकत अली
  • (द) झाँसी – लक्ष्मीबाई
उत्तर : कानपुर – बेगम हज़रत महल
प्रश्न 22 निम्न वक्तव्यों पर विचार करें:
1857 के सिपाहियों के विद्रोह का तात्कालिक कारण था
1. ईस्ट इंडिया कंपनी के नियंत्रण का हस्तांतरण
2. अंग्रेजों द्वारा भारतीयों का शोषण
3. भारतीय एवं अंग्रेज सैनिकों के मध्य असमानता
4. नई एनफील्ड रायफलों के लिए सैनिकों को चरबीयुक्त कारतूसों की आपूर्ति

Rajasthan Patwar 2021 (24 Oct 2021 ) 2nd shift
  • (अ) 1 व 2 सही हैं।
  • (ब) 2, 3 और 4 सही हैं।
  • (स) केवल 4 सही है।
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : केवल 4 सही है।
प्रश्न 23 दिल्ली में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया –
  • (अ) अहमद उल्ला
  • (ब) बख्त खां
  • (स) खान बहादुर
  • (द) छत्रपति अपा साहिब
उत्तर : बख्त खां
प्रश्न 24 राजस्थान में विप्लव कहां प्रारम्भ हुआ था –
  • (अ) कोटा
  • (ब) नीमच
  • (स) नसीराबाद
  • (द) आऊवा
उत्तर : नसीराबाद
प्रश्न 25 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन सा तथ्य सही नहीं है ?
SCHOOL LECTURER (GS) 2020
  • (अ) नाना साहेब ने कानपुर में विद्रोहियों का नेतृत्व किया था।
  • (ब) बरेली में खान बहादुर ने मोर्चा संभाला था।
  • (स) मंगल पाण्डे 19वीं नेटिव इन्फेन्ट्री के जवान थे।
  • (द) मद्रास के सैनिक अंग्रेजों के प्रति वफादार रहे।
उत्तर : मंगल पाण्डे 19वीं नेटिव इन्फेन्ट्री के जवान थे।
प्रश्न 26 1857 के विद्रोह को किस उर्दू कवि ने देखा था –
  • (अ) मीर तकी मीर
  • (ब) जोक
  • (स) गालिब
  • (द) इकबाल
उत्तर : गालिब
प्रश्न 27 नान साहब का ‘कमांडर-इन-चीफ’ कौन था –
  • (अ) अजीम-उल्लाह
  • (ब) बिरजिस कादिर
  • (स) तात्या टोपे
  • (द) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर : तात्या टोपे
प्रश्न 28 1857 के विद्रोह के बाद पील आयोग के गठन का उद्देश्य क्या था –
  • (अ) भारत के सैन्य प्रशासन की जांच-पड़ताल करना।
  • (ब) आयु कम करके सिविल सेवा में और अधिक भारतीयों के प्रवेश की सुविधा प्रदान करना।
  • (स) क्राउन (अंग्रेज) और रियासतों के बीच भविष्य के संबंधों का खाका तैयार करना।
  • (द) भारत में पश्चिमी शिक्षा की नींव डालना।
उत्तर : भारत के सैन्य प्रशासन की जांच-पड़ताल करना।
प्रश्न 29 निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही नहीं है –
RPSC ACF FRO 2021
  • (अ) कुंवर सिंह – बिहार
  • (ब) लक्ष्मी बाई – झांसी
  • (स) नाना साहिब – मुंगेर
  • (द) मौलवी अहमदुल्लाह – फैज़ाबाद
उत्तर : नाना साहिब – मुंगेर
प्रश्न 30 1857 के विद्रोह का सवार्धिक प्रभाव किस राज्य में था –
  • (अ) पंजाब
  • (ब) महाराष्ट्र
  • (स) अवध
  • (द) मद्रास
उत्तर : अवध
व्याख्या :
1857 के विद्रोह के दौरान अवध आन्दोलन का प्रमुख केंद्र था, अवध का अधिग्रहण भारत के गवर्नर जनरल लार्ड डलहौज़ी द्वारा 1856 में किया गया था। विद्रोह के दौरान बेगम हज़रत महल ने अवध से नेतृत्व किया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 34

No votes so far! Be the first to rate this post.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *