1857 की क्रांति MCQs Part 2: MCQs और PYQs

1857 की क्रांति MCQs Part 2: MCQs और PYQs
5
(3243)

1857 की क्रांति से जुड़े MCQs और PYQs प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह लेख REET, RPSC, SI, और अन्य परीक्षाओं की तैयारी में सहायक साबित होगा। इस क्रांति से जुड़े प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं, इसलिए इनका अध्ययन करें और इतिहास की तैयारी को मजबूत बनाएं।

1857 की क्रांति MCQs Part 2: MCQs और PYQs

html> राजस्थान की जलवायु MCQs | CLIMATE OF RAJASTHAN RPSC PYQs और MCQs PYQs
प्रश्न 31 1857 के संदर्भ में किसने कहा : ‘ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने के लिए भारतीय जनता की क्रांति’ –
  • (अ) कार्ल मार्क्स
  • (ब) आर. सी. मजुमदार
  • (स) एस. एन. सेन
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : कार्ल मार्क्स
प्रश्न 32 1857 के विद्रोह के दौरान दिल्ली में विद्रोह का सैन्य-नेतृत्व किसने किया –
  • (अ) बख्त खाँ
  • (ब) लियाकत अली
  • (स) बहादुरशाह II ‘जफर’
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : बख्त खाँ
प्रश्न 33 मेरठ के विद्रोही सैनिकों ने किस तारीख को दिल्ली पहुँचकर दिल्ली पर अधिकार कर लिया और मुगल सम्राट् बहादुरशाह II को भारत का सम्राट् घोषित कर दिया –
  • (अ) 11 मई, 1857
  • (ब) 12 मई, 1857
  • (स) 13 मई, 1857
  • (द) 14 मई, 1857
उत्तर : 12 मई, 1857
प्रश्न 34 राजस्थान में 1857 कई क्रांति में सर्वप्रथम फांसी पर चढ़ने वाला अमरचंद बांठिया कहाँ के थे –
  • (अ) बीकानेर
  • (ब) भीलवाड़ा
  • (स) भरतपुर
  • (द) अजमेर
उत्तर : बीकानेर
प्रश्न 35 किस इतिहासकार ने लिखा : ‘तथाकथित प्रथम राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम न तो प्रथम, न ही राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम था’ –
  • (अ) आर. सी. मजुमदार
  • (ब) एस. एन. सेन
  • (स) वी. डी. सावरकर
  • (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर : आर. सी. मजुमदार
प्रश्न 36 इन कथनों पर विचार कीजिए –
1. 1857 की क्रांति की शुरुआत एक सैन्य विद्रोह के रूप में हुई।
2. कालांतर में इसका स्वरूप बदलकर ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध एक जनव्यापी विद्रोह के रूप में हो गया, जिसे भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम कहा गया।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं –
  • (अ) केवल 1
  • (ब) केवल 2
  • (स) 1 और 2 दोनों
  • (द) न ही 1 और न ही 2
उत्तर : 1 और 2 दोनों
प्रश्न 37 निम्नलिखित में किसने 1857 के विद्रोह को एक ‘षड्यंत्र’ की संज्ञा दी –
  • (अ) जेम्स आउट्रम व W टेलर
  • (ब) सर जान के.
  • (स) सर जॉन लॉरन्स
  • (द) टी. आर. होम्स
उत्तर : जेम्स आउट्रम व W टेलर
प्रश्न 38 सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
सूची-I (विद्रोह का क्षेत्र) A. मेरठ B. दिल्ली C. हरियाणा D. बरेली
सूची-II (विद्रोह का नेता) 1. कदम सिंह 2. बहादुरशाह II 3. राव तुलाराम 4. खान बहादुर खां
  • (अ) A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
  • (ब) A → 2, B → 1, C → 3, D → 4
  • (स) A → 1, B → 2, C → 4, D → 3
  • (द) A → 4, B → 3, C → 2, D → 1
उत्तर : A → 1, B → 2, C → 3, D → 4
प्रश्न 39 निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. मंगल पाण्डे बैरकपुर (बंगाल) स्थित 34वीं नेटिव इंफैंट्री का एक सिपाही था
2. वह पहला भारतीय सिपाही था जिसने एनफील्ड राइफल, जिसमें चर्बी लगे कारतूस का प्रयोग होता था, का प्रयोग करने से इंकार किया।
3. मंगल पाण्डे ने 29 मार्च, 1857 को सार्जेन्ट मेजर यूजसन की गोली मारकर तथा लेफ्टिनेंट बो (Baugh) की तलवार से हत्या कर दी।
4. विद्रोह के आरोप में मंगल पाण्डे को 8 अप्रैल, 1857 को फांसी की सजा दी गई।
उपर्युक्त कथनों में कौन सा / कौन-से कथन सही है/हैं
  • (अ) केवल 1 और 2
  • (ब) केवल 2 और 3
  • (स) केवल 1, 2 और 3
  • (द) 1, 2, 3 और 4
उत्तर : 1, 2, 3 और 4
प्रश्न 40 भारत के शिक्षित मध्यम वर्ग ने
  • (अ) 1857 की क्रांति का विद्रोह किया
  • (ब) 1857 की क्रांति का समर्थन किया
  • (स) 1857 की क्रांति में तटस्थ रहे
  • (द) देशी शासकों के विरुद्ध संघर्ष किया
उत्तर : 1857 की क्रांति में तटस्थ रहे
प्रश्न 41 रानी लक्ष्मीबाई का मूल नाम क्या था –
  • (अ) मणिकर्णिका
  • (ब) जयश्री
  • (स) पद्मा
  • (द) अहल्या
उत्तर : मणिकर्णिका
प्रश्न 42 1857 के संग्राम को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का नाम किसने दिया –
  • (अ) वी. ए. स्मिथ
  • (ब) पी. ई. राॅबट्र्स
  • (स) वी. डी. सावरकर
  • (द) उपर्युक्त सभी
उत्तर : वी. डी. सावरकर
प्रश्न 43 1857 के निम्नलिखित क्रांतिकारियों में से किसका वास्तविक नाम ‘रामचंद्र पांडुरंग’ था –
  • (अ) कुंवर सिंह
  • (ब) तात्या टोपे
  • (स) नाना साहेब
  • (द) मंगल पांडेय
उत्तर : तात्या टोपे
प्रश्न 44 वह महिला जिन्होंने अवध में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किया था –
  • (अ) महारानी लक्ष्मीबाई
  • (ब) आहिल्याबाई
  • (स) अरूणा आसफ अली
  • (द) बेगम हजरत महल
उत्तर : बेगम हजरत महल
प्रश्न 45 महारानी विक्टोरीया ने भारतीय प्रशासन को ब्रिटिश ताज के नियंत्रण में लेने की घोषणा कब की थी –
  • (अ) 1 नवंबर, 1858
  • (ब) 31 दिसंबर, 1857
  • (स) 6 जनवरी, 1958
  • (द) 17 नवंबर, 1859
उत्तर : 1 नवंबर, 1858
प्रश्न 46 आजादी की पहली लड़ाई 1857 में किसने भाग नहीं लिया –
  • (अ) तात्या टोपे
  • (ब) रानी लक्ष्मीबाई
  • (स) बहादुरशाह जफर
  • (द) भगत सिंह
उत्तर : भगत सिंह
प्रश्न 47 अंग्रेज राजपूत राज्यों में 1857 के विद्रोह को दबाने में सफल रहे क्योंकि –
  • (अ) स्थानीय शासकों ने क्रांतिकारियों का साथ नहीं दिया
  • (ब) शिक्षित मध्य वर्ग अंग्रेजों का समर्थन कर रहा था
  • (स) छावनियों के सैनिक राजपूताना से बाहर के क्रांतिकारियों का नेतृत्व स्वीकारने को तैयार नहीं थे
  • (द) समाचार-पत्र क्रांतिकारियों के सही उद्देश्यों को नहीं दर्शा पाए
उत्तर : स्थानीय शासकों ने क्रांतिकारियों का साथ नहीं दिया
प्रश्न 48 1857 का विद्रोह मुख्यतः किस कारण से असफल रहा –
  • (अ) हिंदू-मुस्लिम एकता की कमी
  • (ब) किसी सामान्य योजना और केंद्रीय संगठन की कमी
  • (स) इसके प्रभाव का सीमित क्षेत्र
  • (द) जमींदारों की सहभागिता
उत्तर : किसी सामान्य योजना और केंद्रीय संगठन की कमी
प्रश्न 49 1857 के संग्राम के निम्नलिखित केंद्रों में से सबसे पहले अंग्रेजों ने किसे पुनः अधिकृत किया –
  • (अ) झांसी
  • (ब) मेरठ
  • (स) दिल्ली
  • (द) कानपुर
उत्तर : दिल्ली
प्रश्न 50 मंगल पांडे सिपाही था –
  • (अ) 19वीं नेटिव इंफैंट्र का
  • (ब) 25वीं नेटिव इंफैंट्र का
  • (स) 49वीं नेटिव इंफैंट्र का
  • (द) 34वीं नेटिव इंफैंट्र का
उत्तर : 34वीं नेटिव इंफैंट्र का
प्रश्न 51 निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल राजस्थान में 1857 की क्रांति का केंद्र नहीं था –
  • (अ) अजमेर
  • (ब) जयपुर
  • (स) नीमच
  • (द) आऊवा
उत्तर : जयपुर
प्रश्न 52 1857 की क्रांति सर्वप्रथम कहां से प्रारंभ हुई –
  • (अ) लखनऊ
  • (ब) झांसी
  • (स) मेरठ
  • (द) कानपुर
उत्तर : मेरठ
प्रश्न 53 भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का मुख्य तात्कालिक कारण था –
  • (अ) लाॅर्ड डलहौजी की हड़प नीति
  • (ब) अंग्रेजों का धर्म में हस्तक्षेप का संदेह
  • (स) सैनिक असंतोष
  • (द) भारत का आर्थिक शोषण
उत्तर : अंग्रेजों का धर्म में हस्तक्षेप का संदेह
प्रश्न 54 1857 ई. की क्रांति में अंग्रेजों व जोधपुर की संयुक्त सेना को पराजित करने वाला था –
  • (अ) तात्या टोपे
  • (ब) टोंक के नवाब वजीर खां
  • (स) महाराज रामसिंह
  • (द) आउवा के ठाकुर कुशल सिंह
उत्तर : आउवा के ठाकुर कुशल सिंह
प्रश्न 55 1857 के विद्रोह के समय ब्रिटिश प्रधानमंत्री कौन था –
  • (अ) चर्चिल
  • (ब) पामस्र्टन
  • (स) एटली
  • (द) ग्लेडस्टोन
उत्तर : पामस्र्टन
प्रश्न 56 1857 के स्वाधीनता संग्राम का प्रतीक था –
  • (अ) कमल और रोटी
  • (ब) बाज
  • (स) रूमाल
  • (द) तलवारें
उत्तर : कमल और रोटी
प्रश्न 57 1857 के विद्रोह के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था –
  • (अ) लाॅर्ड डलहौजी
  • (ब) लाॅर्ड मिंटो
  • (स) लाॅर्ड कैनिंग
  • (द) लाॅर्ड बैंटिक
उत्तर : लाॅर्ड कैनिंग

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3243

No votes so far! Be the first to rate this post.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *